संसदीय कमेटी के सदस्यों की अगुवानी के लिए बीएसपी प्रबंधन ने तैयारी है। एचआरडी में शाम को प्रबंधन प्रेजेंटेशन देगा।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। राज्य सभा सांसद एवं वाणिज्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति छत्तीसगढ़ में है। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करीबी सांसद डोला सेन कमेटी की अध्यक्ष हैं। करीब 16 सांसदों का दल रायपुर में मीटिंग के बाद शाम को भिलाई स्टील प्लांट पहुंच रहा है। इस बात की पुष्टि खुद सांसद डोला सेन ने सूचनाजी.कॉम से की है। उन्होंने कहा-हां मैं भिलाई स्टील प्लांट आ रही हूं। शाम को पहुंच रही हूं।
संसदीय कमेटी के सदस्यों की अगुवानी के लिए बीएसपी प्रबंधन ने तैयारी है। एचआरडी में शाम को प्रबंधन प्रेजेंटेशन देगा। शाम करीब साढ़े 5 बजे सांसदों का दल ब्लास्ट फर्नेस 8 और 6 बजे यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरएम पहुंचेगा। दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी को बनते हुए करीब से देखेंगे।
30 सदस्यीय कमेटी में पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान, भाजपा के सांसद नीशिकांत दुबे का भी नाम है। लेकिन, वे लोग नहीं आए हैं। 16 सांसद ही भिलाई आ रहे हैं। इनमें कांग्रेस की दिग्गज नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी, दिलीप यादव, धनंजय भीमराव महादिक, अतुल गर्ग, रमेश अवस्थी, संतोष पांडेय आदि शामिल हैं।
इससे पहले गुरुवार सुबह रायपुर स्थित एक निजी होटल में राज्य सभा सांसद एवं वाणिज्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्ष डोला सेन की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई। बैठक 10 से 12 जून 2026 तक अहमदाबाद, रायपुर और भुवनेश्वर के अध्ययन दौरा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की जा रही है।
बैठक में “भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों का मूल्यांकन” विषय पर विस्तृत चर्चा की जा रही है। समिति के सदस्यों द्वारा व्यापार, निवेश, निर्यात-आयात तथा दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की जा रही है। अध्ययन दौरे का उद्देश्य संबंधित हितधारकों एवं अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर विषय पर व्यापक रिपोर्ट तैयार करना है।
ये खबर भी पढ़ें: विशाखापट्टनम हादसे के शहीद श्रमिकों की याद में भिलाई हुआ मौन, थमे गाड़ियों के पहिए

