Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP स्क्रैप चोरी Files 1: सिर्फ 5 हजार की सेटिंग, भोर में 5 बजे ट्रक में भरकर निकलता था करोड़ों का स्क्रैप
  • ताज़ा ख़बरें

BSP स्क्रैप चोरी Files 1: सिर्फ 5 हजार की सेटिंग, भोर में 5 बजे ट्रक में भरकर निकलता था करोड़ों का स्क्रैप

Azmat ali 22/06/2026 1 minute read
BSP Scrap Theft Files 1 Chief Supervisor used to Facilitate Iron Theft for a Bribe of Just 5000

भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैप चोरी में ठेका कंपनी का चीफ सुपरवाइजर घनश्याम गुप्ता चोरों से मिल गया और माल पार कराने का मुख्य किरदार था।

  • BSP स्क्रैप चोरी Files 1: में हम आपको बताने जा रहे हैं कि भिलाई स्टील प्लांट से माल कैसे पार होता था।

अज़मत अली, भिलाई। दुर्ग पुलिस ने करीब 25 या 26 मई को हथखोज के एक गोदाम से 250 टन स्क्रैप बरामद किया था। यह स्क्रैप सेल भिलाई स्टील प्लांट से पार किया गया था। तमाम पूछताछ और 12 गिरफ्तारियों के बाद भी कई राज छुपे हुए हैं। सूचनाजी.कॉम अंदर की खबर आपके लिए लेकर आ रहा है। सच्ची और पक्की खबर सिर्फ आप सूचनाजी.कॉम में पढ़ने जा रहे हैं।

करीब 10 से ज्यादा स्टोरी लगातार आपके सामने पेश की जाएगी। एक-एक कड़ी को ध्यान से पढ़ते जाइएगा। कॉपी पेस्ट करने वाली परंपरा के खिलाफ सूचनाजी.कॉम अंदर की खबर निकालकर लाया है। साथ ही उन लोगों के लिए चेतावनी है, जो बगैर अनुमति सूचनाजी.कॉम की खबर को कॉपी करके अपने प्लेटफॉर्म पर प्रसारित करेंगे। ऐसे लोगों के खिलाफ सूचनाजी.कॉम कॉपी राइट एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई भी करेगा।

ये खबर भी पढ़ें: BSP ठेकेदार की मौत पर सस्पेंस: आत्महत्या या हादसा? किचन में नहीं था गैस सिलेंडर, मिला इंडक्शन चूल्हा

BSP स्क्रैप चोरी Files 1: में हम आपको बताने जा रहे हैं कि भिलाई स्टील प्लांट से माल कैसे पार होता था। इसका मास्टरमाइंड कौन था। ये संभव कैसे होता था। एसएमएस 3 की ठेका कंपनी साईं एसोसिएट का चीफ सुपरवाइजर घनश्याम गुप्ता ही मास्टरमाइंड था। उसने खुद स्वीकारा है कि सिर्फ 5 हजार की सेटिंग से वह ट्रकों में लोहा भरवाकर प्लांट से बाहर भेजवाता था। प्रति ट्रक उसे 5 हजार रुपए मिलता था। एक साथ 5 हजार रुपए मिलने से लालच बढ़ती गई और चोरी की वारदात में वह हिस्सेदार बन बैठा।

ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी कांड: हथकड़ी में प्लांट पहुंचा चोर, पुलिस बोली-बता, कहां-कहां से माल किया पार, Crime Scene Recreate

बीएसपी से लोहा बाहर निकालने के लिए सही समय भोर में 5 बजे से लेकर साढ़े 5 बजे का तय किया गया था। इस वक्त नाइट शिफ्ट वाले कुछ कार्मिक सोए रहते हैं। इसी का फायदा उठाते हुए चोर गिरोह के सदस्य ऑपरेटर की भूमिका में आ जाते। आराम से लोहा एक ट्रक में लोड किया जाता।

विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को भनक तक नहीं लग पाता था। यह वारदात सप्ताह में एकाक-बार ही अंदाज दिया जाता, ताकि किसी को शक न होने पाए। जब पूरी टीम मौजूद रहती, उसी का फायदा उठाते। जहां लाखों टन माल पड़ा है, उसमें से 10-20 टन माल निकलने पर किसी को अंदाजा भी नहीं होता था।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना 2026: RSP के 2 CGM का आवेदन खारिज, 50 से ज्यादा BSL कार्मिकों की जून में VR से विदाई, BSP, DSP से ये खबर

सेकंड शिफ्ट से लेकर नाइट शिफ्ट में चोरी का खेल होता। जब शिफ्ट चेंज होने वाली होती, तभी ठेका कंपनी के कर्मचारी चोरी की वारदात को आराम से अंदाज दे देते थे। प्लांट में घटते मैनपॉवर की वजह से ठेका प्रथा का दायरा बढ़ता जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक की बढ़ीं मुश्किलें, PM नहीं अब राष्ट्रपति से शिकायत, AITUC ने की पद से हटाने, जांच की मांग

अधिकारी खुद सुपरवाइजर की हैसियत से मौके पर मौजूद नहीं रहते। ठेका कंपनी का सुपरवाइजर ही जिम्मेदारी संभालता। यही वजह है कि साईं एसोसिएट का चीफ सुपरवाइजर घनश्याम गुप्ता चोरों से मिल गया और माल पार कराने का मुख्य किरदार बन गया। सारे नियम और प्रक्रिया को जानने और समझने में माहिर चीफ सुपरवाइजर आसानी से लोहा चोरी कराता था।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ कोचिंग में भीषण आग से 15 छात्रों की मौत, पढ़ें मृत और 9 घायलों के नाम
Next: Bhilai Township के 10 हजार से ज्यादा परिवारों पर आफत, लाइसेंस आवासों को नोटिस, विधायक देवेंद्र यादव ने खोला मोर्चा, आ रहे घर-घर

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.