Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: यूनियन चुनाव, वेज रिवीजन, इंसेंटिव पर BAKS का शंखनाद, पढ़ें डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: यूनियन चुनाव, वेज रिवीजन, इंसेंटिव पर BAKS का शंखनाद, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 08/07/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant BAKS Discusses Union Elections Wage Revision and Incentives with Employees Read Details

Bokaro Steel Plant: बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ जुटा रहा RTI के जरिए दस्तावेज। CRM 3 विभागीय बैठक में संघर्ष का आगाज।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (बीएकेएस) की CRM-3 विभाग की महत्वपूर्ण विभागीय बैठक यूनियन सदस्यों की उत्साहपूर्ण और बड़ी भागीदारी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में CRM-3 विभाग से जुड़े लंबित मुद्दों, कर्मचारियों की समस्याओं, कार्यस्थल की सुविधाओं तथा भविष्य की रणनीति पर गंभीर और सार्थक चर्चा की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने खुलकर अपने विचार, सुझाव और समस्याएं रखीं तथा कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से पदोन्नति, इंसेंटिव एवं रिवॉर्ड व्यवस्था, कार्यस्थल पर पर्याप्त कुर्सियों की उपलब्धता, रेस्ट रूम, शौचालयों की स्वच्छता एवं रखरखाव, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, कैंटीन की गुणवत्ता, बोनस, बीएसएल में यूनियन चुनाव, वर्ष 2017 के लंबित वेज रिवीजन के एमओए, लंबित एरियर, 1 जनवरी 2027 से देय आगामी वेज रिवीजन, यूनियन द्वारा लड़े जा रहे न्यायालयीन मामलों तथा विभाग से जुड़े अन्य कर्मचारी हितों के महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

येे खबर भी पढ़ें: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड और इंडोनेशियाई PT Krakatau Steel में होगा MoU साइन, SAIL CMD बोले…

इंसेंटिव और रिवॉर्ड व्यवस्था पर उठे सवाल

इंसेंटिव एवं रिवॉर्ड व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों ने गंभीर चिंता व्यक्त की। कर्मचारियों ने स्पष्ट रूप से यूनियन से मांग की कि CRM-3 विभाग उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान देता है, फिर भी विभाग के कर्मचारियों को उनके कार्य, उत्पादन और योगदान के अनुरूप उचित इंसेंटिव एवं रिवॉर्ड नहीं मिल रहा है।

बैठक में यह भी कहा गया कि CRM-3 के कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार की असमानता स्वीकार नहीं की जाएगी। कर्मचारियों ने मांग की कि विभाग के उत्पादन, कार्यभार और वास्तविक योगदान को आधार बनाकर अलग, पारदर्शी, न्यायसंगत एवं उत्पादन आधारित इंसेंटिव एवं रिवॉर्ड नीति लागू की जाए, ताकि कर्मचारियों को उनके परिश्रम का उचित सम्मान और लाभ मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें: इनकम टैक्स में भारी बचत का सहारा है SAIL Perks, पढ़िए और बचाइए पैसा

मूलभूत सुविधाओं में सुधार की मांग

कार्यस्थल की मूलभूत सुविधाओं पर भी गंभीर चर्चा हुई। कर्मचारियों ने पर्याप्त कुर्सियों की व्यवस्था, बेहतर रेस्ट रूम, शौचालयों की नियमित सफाई, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता तथा कैंटीन की गुणवत्ता में सुधार की मांग की। बैठक में कहा गया कि बेहतर कार्य वातावरण कर्मचारियों का अधिकार है और इससे उत्पादन क्षमता भी बढ़ती है।

यूनियन चुनाव और वेज रिवीजन पर चर्चा

बीएसएल यूनियन चुनाव को लेकर कर्मचारियों की चिंताओं और अपेक्षाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वर्ष 2017 के लंबित वेज रिवीजन पर विशेष चिंता व्यक्त की गई। कर्मचारियों ने कहा कि 1 जनवरी 2027 से अगला वेज रिवीजन देय हो जाएगा, जबकि वर्ष 2017 का वेज रिवीजन आज भी लंबित है। इसे कर्मचारियों के आर्थिक भविष्य से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दा बताते हुए इसके शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर बल दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL भिलाई को मिला ERP Cell का मुख्यालय, BSL, RSP, ISP, डीएसपी के 28 अफसर आ रहे बीएसपी, पढ़ें 40 नाम

पदाधिकारियों ने दिए कर्मचारियों के सवालों के जवाब
बैठक के दौरान कर्मचारियों द्वारा उठाए गए प्रत्येक प्रश्न, सुझाव और समस्या का यूनियन के अध्यक्ष दिलीप कुमार, महासचिव हरिओम तथा संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने बारी-बारी से विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। सभी पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संगठन की आगामी रणनीति और कर्मचारी हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

ये खबर भी पढ़ें: 7 घंटे से कम ड्यूटी करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा नोटिस

RTI के जरिए जुटाए जा रहे हैं दस्तावेज

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि CRM-3 विभाग से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों में आवश्यक तथ्यों और दस्तावेजों की प्राप्ति के लिए सूचना का अधिकार (RTI) सहित उपलब्ध सभी वैधानिक माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक मुद्दे को ठोस तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी Files 3: ठेका कंपनी हमेशा के लिए होगी बैन, लोहा चोरों को बड़ा मैसेज

अंत में जताया आभार

अंत में उप महासचिव मणिकराम मुंडा एवं विभागीय प्रतिनिधि सोमेश पांडेय ने बैठक में उपस्थित सभी कर्मचारियों, संगठन के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों का बहुमूल्य समय देकर बैठक को सफल बनाने के लिए हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी साथियों से भविष्य में भी इसी प्रकार संगठित रहकर कर्मचारी हितों की लड़ाई को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

ये खबर भी पढ़ें: PESB ने शुरू की SAIL के नए डायरेक्टर पर्सनल की तलाश, केके सिंह का रिटायरमेंट 2027 में, आवेदन 22 जुलाई तक

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Save Sector 9 Hospital: प्लांट से उठी आवाज-64 एकड़ की अमूल्य सार्वजनिक संपत्ति का निजीकरण बंद करो
Next: 15,000 करोड़ का बोकारो स्टील प्लांट प्रोजेक्ट, नए युग की राह पर बीएसएल 

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.