Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Mediclaim Scheme 2026: बीएसएल में नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू, 10 अगस्त आखिरी तारीख
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Mediclaim Scheme 2026: बीएसएल में नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू, 10 अगस्त आखिरी तारीख

Azmat ali 11/07/2026 1 minute read
SAIL Mediclaim Scheme 2026 Renewal Process Begins at BSL August 10 is the Last Date

सेल की वेबसाइट www.sail.co.in तथा सहयोग पोर्टल sahyog.sailbsl.in और 06542-240273 पर संपर्क कर विस्तृत जानकारी लें।

  • मेडिक्लेम योजना के नवीनीकरण और गैप केस आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो इस्पात संयंत्र द्वारा वर्तमान मेडिक्लेम योजना का नवीनीकरण 11 जुलाई 2026 से 10 जुलाई 2027 तक के लिए प्रारंभ कर दिया गया है। बीमा प्रदाता के रूप में मेसर्स न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड तथा थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर (TPA) के रूप में मेसर्स एमडी इंडिया हेल्थ इंश्योरेंस टीपीए लिमिटेड का चयन किया गया है।

योजना के अंतर्गत वार्षिक प्रीमियम आयु के अनुसार निर्धारित किया गया है। 70 वर्ष से कम आयु के सदस्य के लिए यह ₹9,609 है, वहीं 70 से 80 वर्ष के बीच आयु वाले सदस्य के लिए ₹6,428 निर्धारित किया गया है। 80 वर्ष से अधिक आयु के सदस्य के लिए यह राशि ₹100 रखी गई है।

सदस्य योजना का नवीनीकरण https://sailenrollment.mdindia.com पर जाकर कर सकते हैं। लॉगिन हेतु सदस्य अपने MIN को यूज़र आईडी तथा सेवा रिकॉर्ड के अनुसार जन्मतिथि या पूर्व में आपके द्वारा डाला गया पासवर्ड का उपयोग करें। वे सदस्य जो पूर्व में योजना में शामिल नहीं हुए हैं या समय पर नवीनीकरण नहीं कर सके हैं, वे “गैप केस” श्रेणी के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए उन्हें सहयोग पोर्टल https://www.sahyog.sailbsl.in पर जाकर “Mediclaim→ Gap Case Mediclaim Form” भरना होगा। इस श्रेणी में सदस्यता लेने के लिए इच्छुक सदस्य, अपनी आयु के अनुसार प्रीमियम राशि का ऑनलाइन भुगतान करके सदस्यता ग्रहण कर सकते है।

मेडिक्लेम योजना के नवीनीकरण और गैप केस आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी सेल की वेबसाइट www.sail.co.in तथा सहयोग पोर्टल sahyog.sailbsl.in पर उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए 06542-240273 पर संपर्क किया जा सकता है। यदि नवीनीकरण के दौरान कोई जानकारी अधूरी या त्रुटिपूर्ण प्रदान की जाती है, तो ऐसी स्थिति में सेल/बीएसएल किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट के 9 अधिकारियों को मिला ‘Executive of the Quarter’ Award
Next: इस्को बर्नपुर और दुर्गापुर स्टील प्लांट के दौरे पर इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी, स्टील प्लांटों की करेंगे समीक्षा, पढ़ें डिटेल

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.