Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Good News: यूनिवर्सिटी में शुरू होगा यूटीडी, सिर्फ कल्याण कॉलेज में बना एंट्रेंस के लिए एग्जाम सेंटर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: यूनिवर्सिटी में शुरू होगा यूटीडी, सिर्फ कल्याण कॉलेज में बना एंट्रेंस के लिए एग्जाम सेंटर

Azmat ali 17/07/2026 1 minute read
Good News UTD to Start at the University Entrance Exam held at Kalyan College

पांच विषयों में एमएससी करने के लिए 1,455 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था थी। कुल 768 अभ्यर्थी शामिल, 683 अनुपस्थित रहे।

  • पांच विषय में एमएससी के तीन शिफ्ट में हुई परीक्षा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ के एजुकेशन हब यानी दुर्ग-भिलाई से गुड न्यूज है। यहां स्थित शासकीय विश्वविद्यालय में यूटीडी शुरू किया जा रहा है। इसके लिए शुक्रवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इसके लिए एकमात्र सेंटर कल्याण कॉलेज को बनाया गया था।

दुर्ग के शासकीय हेमचंद यादव विश्वविद्यालय (दुर्ग यूनिवर्सिटी) में यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (यूटीडी) शुरू किया जा रहा है। इसके लिए शुक्रवार को एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया गया। एंट्रेंस एग्जाम के लिए विश्वविद्यालय द्वारा एकमात्र सेंटर सेक्टर-7 स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय को बनाया गया था। यहां तीन शिफ्ट में परीक्षाएं आयोजित हुई।

इन विषयों में होगा एमएससी

यूटीडी में साइंस स्ट्रीम के अलग-अलग विषय में प्रवेश पाने बच्चों ने एंट्रेंस एग्जाम में भाग लिया। इसमें एमएससी मैथ्स, एमएससी बॉटनी, एमएससी फिजिक्स, एमएससी जूलॉजी और केमेस्ट्री में एमएससी करने के लिए ग्रेजुएट लेवल के स्टूडेंट्स शामिल हुए।

1455 अभ्यर्थियों के लिए थी सीटिंग

पांच विषयों में एमएससी करने के लिए एक हजार चार सौ 55 (1,455) अभ्यर्थियों के लिए सीटिंग की व्यवस्था की गई थी। तीन शिफ्ट की परीक्षा में कुल 768 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि 683 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के लिए लगा रहा पूरा अमला
कल्याण कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.विनय शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय में यूटीडी शुरू होना अंचल के लिए भाग्य और खुशी की बात है। लेकिन पहली बार आरंभ हो रहे यूटीडी में एंट्रेंस एग्जाम के लिए कल्याण कॉलेज को सेंटर बनाया जाना हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है।

एंट्रेंस के लिए कॉलेज का संपूर्ण अमला सुबह से देर शाम तक मुस्तैदी से तैनात रहा। कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.लखन चौधरी, डॉ.सलीम अक़ील, डॉ.सुधीर शर्मा, डॉ.ईश्वर सिंह बरगाह, डॉ.रवीश कुमार सोनी और डॉ.गुणवंत चंद्रौल के निर्देशन में तमाम वीक्षक, कार्यालयीन स्टाफ, सहायक कर्मचारियों से लेकर सभी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro General Hospital में मिला दुनिया के सबसे दुर्लभ ब्लड ग्रुप का डोनर, 40 लाख में एक होता है Bombay Blood Group
Next: EPFO की बड़ी पहल: जुर्माना-क्षतिपूर्ति विवाद खत्म करने विश्वास 2026 योजना, नियोक्ताओं को बड़ा मौका

Related Stories

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.