Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL कर्मचारी एरियर, बोनस पर बेहाल, NJCS नेता करने जा रहे दिल्ली कूच, इस्पात मंत्री से होगी आमने-सामने बात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कर्मचारी एरियर, बोनस पर बेहाल, NJCS नेता करने जा रहे दिल्ली कूच, इस्पात मंत्री से होगी आमने-सामने बात

Azmat ali 01/08/2026 1 minute read
SAIL Employees Distressed over Arrears and Bonuses NJCS Leaders to Meet Steel Minister

इंटक बोला-Gen-Z जैसा आंदोलन करने के लिए कर्मचारी तैयार हो जाएं। कर्मचारियों के पैसे को दबाकर रखने नहीं देंगे।

  • इंटक, सीटू, बीएमएस, एचएमएस, एटक के केंद्रीय नेताओं से सूचनाजी.कॉम ने की बातचीत। सेल प्रबंधन की ढिलाई पर सबसे ज्यादा गुस्सा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। 39 माह के बकाया एरियर और बोनस फॉर्मूला बदलने की मांग तेज हो गई है। लंबे समय से एनजेसीएस मीटिंग तक प्रबंधन नहीं कर रहा है। एकतरफा फैसले लिए जा रहे हैं। ऐसे में एनजेसीएस सदस्य क्या कर रहे हैं। सेल प्रबंधन के साथ किस तरह की बातचीत हो रही है। इसकी पड़ताल सूचनाजी.कॉम ने की।

एचएमएस से एनजेसीएस सदस्य संजय वढावकर ने स्पष्ट रूप से कहा-हम लगातार इस्पात मंत्रालय और सेल प्रबंधन को पत्र लिख रहे हैं। कर्मचारियों के लंबित मुद्दों को अब टाला नहीं जा सकता है। जल्द ही इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी से मुलाकात होनी है। एचएमएस के पदाधिकारी दिल्ली में मुलाकात करेंगे। सेल के चेयरमैन के साथ भी हम लोग मुलाकात के लिए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के सीजीएम संग 12 अधिकारी, 54 कर्मचारी रिटायर्ड

एनजेसीएस सदस्य इंटक बोकारो के महासचिव बीएन चौबे ने दो-टूक कहा-प्रबंधन अब हिटलरशाही कर रहा है। जेन-जी जैसा आंदोलन करने के लिए कर्मचारी तैयार हो जाएं। कर्मचारियों के पैसे को दबाकर रखने की हरकत के खिलाफ गुस्सा अब सड़क पर दिखेगा।

वहीं, एनजेसीएस सदस्य बर्नपुर इंटक के वरिष्ठ नेता हरजीत सिंह ने कहा-17 तारीख को राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर जी. संजीवा रेड्डी सेल सीएमडी और डायरेक्टर पर्सनल से मिले हैं। जल्द एनजेसीएस मीटिंग बुलाकर लंबित मामलों को हल कराने की बात की। बकाया एरियर, बोनस फॉर्मूला, पुराने वेतन समझौते को फाइनल करने आदि विषय पर खुलकर बात हुई। प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि जल्द मीटिंग बुलाई जाएगी। लेकिन, अब तक कोई खबर नहीं आई है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL मजदूरों के AWA पर गहराया संकट, CMO में भुगतान रोकने का आदेश, क्या सभी प्लांट के श्रमिकों का रुकेगा पैसा

सीटू के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद व एनजेसीएस सदस्य तपन सेन भी सेल प्रबंधन के रवैये से खासा नाराज हैं। उनका कहना है कि सीटू लगातार जमीनी आंदोलन चला रहा है। कर्मचारियों के बीच मुहिम चल रही है। सभी यूनियन के साथ बातचीत का दौर भी जारी है। आंदोलन जल्द ही एक निर्णायक रूप लेगा।

एसडब्ल्यूएफआई के महासचिव ललित मोहन मिश्र ने कहा-प्रबंधन लगातार सुविधाओं को काटने में जुटी है। ठेका मजदूरों के एडब्ल्यूए को लेकर सीएमओ प्रबंधन का फैसला हैरान करने वाला है। वहीं, नियमित कर्मचारियों के मुद्दे पर सीटू हस्ताक्षर अभियान चला रहा है। दिल्ली की तरफ हम सब रूख करने जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: वेतन पर डाका नहीं डाल पाएंगे ठेकेदार, रिटायरमेंट से चंद घंटे पहले जेएन ठाकुर रच गए इतिहास, BSP में ये योगदान, देखें फोटो…

बीएमएस के सह उद्योग प्रभारी इस्पात हिमांशु शेखर बल का कहना है कि सेल कर्मचारियों के मुद्दे पर राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ प्रबंधन को लगातार पत्र लिख रहा है। कानूनी लड़ाई भी लड़ रहा है। सेल प्रबंधन के साथ बातचीत आदि को लेकर बीएमएस का केंद्रीय नेतृत्व नज़र बनाए हुए है।

बोकारो एटक के महासचिव व एनजेसीएस सदस्य रामाश्रय प्रसाद सिंह का कहना है कि कर्मचारियों को प्लांट स्तर पर एकजुट किया जा रहा है। प्लांट में आंदोलन चल रहा है। पिछला वेज रिवीजन अधूरा है। अब नए वेज का मामला भी फंसेगा। सेल प्रबंधन के रवैये से सारे हालात खराब होते जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BIG NEWS: प्रमोशन ऑर्डर आया नहीं, एक और CGM इंटरव्यू की तैयारी शुरू

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एसपी 3 के जीएम मैकेनिकल आईवी रमणा रिटायरमेंट से पहले दे गए ये सौगात
Next: 15 से 20 मिनट में अब पूरी होगी रजिस्ट्री प्रक्रिया, पढ़ें नई सौगात के बारे में

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.