Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026 1 minute read
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion

फरवरी 2027 में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अतुल श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने से पहले विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती की व्यवस्था करें।

  • सेक्टर-1 अस्पताल का संधारण कर सुविधाएं बढ़ाने और कैंसर अस्पताल को विकसित करने की मांग।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई इस्पात संयंत्र के सेक्टर-1 अस्पताल में वर्तमान में ओपीडी, पैथोलॉजी, फार्मेसी एवं कैंसर अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। सेक्टर-9 अस्पताल के बाद सेक्टर-1 अस्पताल बीएसपी का एक बड़ा अस्पताल परिसर है, लेकिन उचित संधारण के अभाव में इसकी स्थिति धीरे-धीरे जर्जर होती जा रही है। अस्पताल का बोर्ड तक गायब हो गया है, जिससे अस्पताल की व्यवस्था एवं रखरखाव पर सवाल उठ रहे हैं।

स्टील इंमप्लाइज यूनियन इंटक के महासचिव संजय कुमार साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सेक्टर-1 अस्पताल का दौरा कर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल के साथ-साथ कैंसर अस्पताल का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सेक्टर-1 अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यापक संभावनाएं हैं। अस्पताल भवन का आवश्यक मरम्मत कार्य, रंग-रोगन एवं नियमित संधारण कर कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें: ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

इंटक ने विशेष रूप से कैंसर अस्पताल को विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार कैंसर अस्पताल में आवश्यक संसाधन, उपकरण एवं चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध हैं। आवश्यकता के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति कर इसे बेहतर कैंसर उपचार केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। इससे बीएसपी कर्मचारियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलने के साथ-साथ बाहरी मरीजों के उपचार के माध्यम से संयंत्र को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त करने की संभावना भी बन सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

इंटक यूनियन ने बताया कि फरवरी 2027 में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अतुल श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने के बाद कैंसर विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सक की कमी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए कैंसर अस्पताल की सुविधाओं को बनाए रखने एवं आगे विकसित करने के लिए नए कैंसर विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति समय रहते की जानी चाहिए।

महासचिव संजय कुमार साहू ने कहा कि सेक्टर-1 अस्पताल को व्यवस्थित, आधुनिक एवं सुविधायुक्त बनाने के लिए बीएसपी के उच्च प्रबंधन से जल्द चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य चिकित्सा उपलब्ध कराना यूनियन की प्राथमिकताओं में है और इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

इंटक ने बीएसपी प्रबंधन से मांग की है कि सेक्टर-1 अस्पताल के भवन एवं परिसर का तत्काल संधारण कराया जाए, अस्पताल का बोर्ड पुनः लगाया जाए, आवश्यक मरम्मत एवं रंग-रोगन कराया जाए तथा कैंसर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति कर इसे और अधिक विकसित किया जाए।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग
Next: BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Related Stories

Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
SAIL Bonus 2026 Update Dr Sanjeeva Reddy and BN Choubey Met the Director Personnel NJCS Core Group Meeting is Upcoming
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
SAIL Bonus 2026 Update Dr Sanjeeva Reddy and BN Choubey Met the Director Personnel NJCS Core Group Meeting is Upcoming
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.