Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment

बीजीएच में स्पेशलिस्ट डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के अभाव में मरीजों को अन्य संस्थानों में रेफर कर दिया जाता है।

  • मजदूरों से 30 अगस्त को कला केंद्र में होने जा रहे मजदूर कन्वेंशन को सफल बनाने का आह्वान।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। 27 अगस्त को ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा, बोकारो की टीम मजदूर संवाद कार्यक्रम के तहत बोकारो जेनरल अस्पताल पहुंचकर मजदूरों से उनकी राय ली। मजदूरों से संवाद करते हुए एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि वेतन समझौता में देरी या निपटारे न होने का मुख्य कारण सरकार द्वारा निर्धारित कई पूर्व शर्तों के साथ डीपीई दिशानिर्देशों की भ्रामक आड़ में प्रबंधन का पूरी तरह से नकारात्मक रवैया था।

कई आंदोलनों और संघर्षों का समापन के बाद सेल में 30 जून, 2021 को एक बहुत सफल हड़ताल में हुआ। फिर भी प्रबंधन ने जनवरी 2017 से बकाया राशि के भुगतान पर कोई प्रतिबद्धता नहीं की और केवल एमओयू में भ्रामक रूप से उल्लेख किया कि गठित की जाने वाली उप-समिति में इस पर चर्चा की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

सीटू के वरिष्ठ नेता शशि कान्त सिन्हा ने कहा कि प्रबंधन ग्रेच्युटी पर लंबे समय से चले आ रहे समझौते को एकतरफा बदलते हुए 2021 से ग्रेच्युटी पर सिलिंग लगा दिया।सेल पेंशन ट्रस्ट को इसके शुरू होने से पहले ही इसे रोक दिया और पूरे फंड को एकतरफा एनपीएस में स्थानांतरित कर दिया। इसी तरह एसइएसबीएफ जिसे 1994 में एनजेसीएस फोरम में लगातार आंदोलन द्वारा एक सामाजिक सुरक्षा उपाय के रूप में बनाया गया था, उसे भंग कर दिया गया और कुल कोष को एनपीएस में बिना आम सहमति के स्थानांतरित कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

सीटू बीजीएच के भुवनेश्वर गोराई ने कहा कि मजदूर-विरोधी रुख के साथ, आज का प्रबंधन उन मजदूरों के साथ दमनकारी व्यवहार में लिप्त रहा है, जिन्होंने पिछले वेज रिवीजन के दौरान में आवाज उठाई। कई मजदूरों पर निलंबन उसके बाद दंडात्मक कार्रवाई की गई और कुछ मजदूरों को प्रतिशोध में दूर-दराज के स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

इन सभी प्रतिशोधात्मक कार्रवाइयों को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। आज बीजीएच में स्पेशलिस्ट डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के अभाव होने के कारण मरीजों को उच्च संस्थानों में रेफर कर दिया जाता है।

उपस्थित मजदूरों से आगामी 30 अगस्त को ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा, बोकारो द्वारा आहूत सेक्टर 2 कला केंद्र में दिन 11 बजे से होने जा रही मजदूर कन्वेंशन में शामिल होने का आह्वान किया गया। मजदूर संवाद कार्यक्रम में आई डी प्रसाद,बी राम ने भी अपने अनुभव साझा किए।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार
Next: SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Related Stories

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM (Projects), in August 39 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 39 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.