Skip to content
11/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 4 पीढ़ियों से भाजपा-RSS की सेवा…अब जनता की सेवा के लिए महापौर टिकट का इंतज़ार, समर्थक बोले-कन्हैया सोनी भी दावेदार
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

4 पीढ़ियों से भाजपा-RSS की सेवा…अब जनता की सेवा के लिए महापौर टिकट का इंतज़ार, समर्थक बोले-कन्हैया सोनी भी दावेदार

Azmat ali 11/09/2026 (Last updated: 11/09/2026) 1 minute read
Bhilai Nagar Nigam Serving the BJP-RSS for 4 Generations Now Awaiting a Mayor Ticket to Serve the Public Kanhaiya Soni is also a Contender

27 सालों से पार्टी की सेवा करने वाले स्वर्ण कारोबारी कन्हैया लाल सोनी को भाजपा कार्यकर्ता महापौर दावेदार के रूप में देख रहे हैं।

  • सांसद से पार्षद तक सबके लिए मैदान में उतरे, अब  उनके लिए लिए कार्यकर्ता कर रहे टिकट का निवेदन।

अज़मत अली, भिलाई। भिलाई नगर निगम चुनाव की आहट के साथ शहर का प्रथम नागरिक यानी महापौर बनने के दावेदारों के नाम धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं। भाजपा में भी महापौर पद के लिए दावेदारी का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में भिलाई भाजपा के पुराने और सक्रिय कार्यकर्ता तथा स्वर्ण कारोबारी कन्हैया लाल सोनी ने समर्थक भी पार्टी के सामने उनकी दावेदारी रख दी है।

उनके लिए दावेदारी में सिर्फ चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं, बल्कि 27 साल की संगठनात्मक यात्रा, चार पीढ़ियों का आरएसएस-भाजपा से जुड़ाव और सोनी समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिलाने की उम्मीद का तर्क भी है। अब तक पार्टी के निर्देश पर दूसरों के लिए चुनावी मैदान तैयार करने वाले कन्हैया सोनी के समर्थक चाहते हैं कि इस बार पार्टी उन्हें खुद जनता के बीच जाने का अवसर दे।

कन्हैया सोनी खुद खुलकर बोलने से बच रहे। लेकिन समर्थकों का कहना है कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी, उसे पूरी निष्ठा से निभाया। पार्षद से लेकर सांसद तक के चुनाव में प्रत्याशियों के लिए काम किया। अब यदि पार्टी उन्हें महापौर पद के लिए प्रत्याशी बनाने का अवसर देती है तो वे जनता के बीच जाकर अपनी बात रखेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई निगम आरक्षण का सियासी खेल: सीजू सेक्टर 10, लक्ष्मीपति सेक्टर 7, आदित्य कैंप या टाउनशिप, पीयूष की हाउसिंग बोर्ड वापसी, दया सिंह पर शास्त्रीनगर से दांव…?

27 साल सेवा की पर अवसर दीजिए

भाजपा नेता बताते हैं कि कन्हैया सोनी वर्ष 2008 में वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र से उन्होंने पार्टी के सामने अपनी दावेदारी रखी थी। विद्यारतन भसीन के समय भी टिकट की इच्छा जताई। वर्ष 2013 में भी प्रयास किया। वर्ष 2018 में भी विधानसभा चुनाव में उनका नाम प्रमुखता से चर्चा में आया था। लेकिन पार्टी ने हर बार संगठन की जरूरत के मुताबिक दूसरी जिम्मेदारियां दीं और उन्होंने उन्हें स्वीकार किया। वे कहते हैं कि संगठन और प्रत्याशियों के लिए जो भी जिम्मेदारी मिली, उसे निभाया। अब समय आया है कि पार्टी उन्हें स्वयं प्रत्याशी के रूप में जनता के बीच जाने का अवसर दे।

ये खबर भी पढ़ें: Happy Birthday Manish Pandey: 12 सितंबर को भिलाई में सेवा, खेल और सनातन संस्कृति का संगम, मैराथन, आइए गिफ्ट पाइए

14 साल की उम्र से पढ़ रहे सियासी ककहरा

कन्हैया सोनी की राजनीतिक सक्रियता का सिलसिला भी लंबा है। वर्ष 1975 में जन्मे सोनी करीब 14 वर्ष की उम्र से ही वे गांव में जनसंघ के लिए प्रचार करने लगे थे। गांव और भिलाई के बीच आवाजाही करते हुए उनका राजनीतिक जुड़ाव लगातार बढ़ता गया।

वर्ष 1996 में करीब 21 वर्ष की उम्र में वे भाजपा युवा मोर्चा में मंडल मंत्री बने। वर्ष 2000 में मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। वर्ष 2008 में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक बने। वर्ष 2015 में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष के साथ युवा मोर्चा के जिला महामंत्री की जिम्मेदारी संभाली।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026 के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल, प्रबंधन बोला-ठगों से बचें

इसके बाद वर्ष 2023 में भाजपा के जिला सह-कोषाध्यक्ष और वर्ष 2025 में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने। वर्तमान में वे धमतरी जिला संगठन प्रभारी, ओबीसी मोर्चा की जिम्मेदारी से भी जुड़े हैं।

ये खबर भी पढ़ें: रिसाली नगर निगम वार्ड आरक्षण: सभापति केशव बंछोर, भाजपा पार्षद की सीट महिला के लिए आरक्षित, मेयर शशि सिन्हा का वार्ड ओबीसी मुक्त, 33% बदली सूरत

राजनीतिक-सामाजिक पृष्ठभूमि, संघ-भाजपा से रिश्ता

भिलाई के भाजपा नेता बताते हैं कि कन्हैया सोनी का परिवार राजनीतिक-सामाजिक पृष्ठभूमि से आता है। उनके दादा बृजलाल सोनी संघ से जुड़े थे और मुख्य प्रचारक की भूमिका में रहे। पिता भी संघ की शाखा में जाते थे। इसी वातावरण में कन्हैया सोनी का राजनीतिक संस्कार हुआ। बेटा अमन सोनी भी भाजपा से जुड़ा है। युवा मोर्चा में सह कोषाध्यक्ष है।यानी परिवार की चार पीढ़ियों का संघ और भाजपा से जुड़ाव है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Charoda Nagar Nigam Ward Reservation: प्रदेश अध्यक्ष बनते ही महापौर निर्मल कोसरे की वार्ड सीट छिनी

सोनी समाज के प्रतिनिधित्व का सवाल भी

कन्हैया सोनी की दावेदारी के साथ सामाजिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा भी जुड़ रहा है। भिलाई नगर निगम क्षेत्र में 10 हजार से अधिक सोनी समाज के लोग रहते हैं। भाजपा की ओर से सोनी समाज को अपेक्षित राजनीतिक प्रतिनिधित्व की उम्मीद भी जताई जा रही है।

वे छत्तीसगढ़ में स्वर्ण कला आयोग के गठन की मांग भी उठाते रहे हैं। सोनी समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके कन्हैया सोनी वर्तमान में राष्ट्रीय संरक्षक की भूमिका में हैं। छत्तीसगढ़ चेंबर की भिलाई इकाई में मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र के संयोजक के रूप में भी काम कर चुके हैं और लोकसभा चुनाव में संगठन की ओर से जिम्मेदारी मिल चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Nigam Ward Reservation: आदित्य सिंह, दया सिंह, विनोद सिंह का वार्ड अब OBC, सभापति गिरधर, लक्ष्मीपति राजू, सीजू एंथोनी, साकेत का वार्ड महिलाओं के हिस्से, पढ़ें डिटेल

संगठन से निकले, कारोबार में भी बनाई पहचान

कन्हैया सोनी का परिवार मूलतः बालोद के पिंकापारा गांव से जुड़ा है। उनके पिता करीब 65 वर्ष पहले भिलाई आए थे। कोहका में सोने-चांदी के कारोबार से परिवार की शुरुआत हुई। पिता ने कारीगर के रूप में काम किया और बाद में छोटा सा शोरूम शुरू किया। आज कोहका और आकाशगंगा में सीपी ज्वेलर्स के माध्यम से परिवार स्वर्ण कारोबार से जुड़ा है।

कन्हैया सोनी ने बीए और एमए राजनीतिक विज्ञान की पढ़ाई कल्याण कॉलेज से की। संयुक्त परिवार में रहने वाले कन्हैया सोनी के दो बेटे हैं और दोनों कारोबार में हैं। उनके बेटे अमन सोनी भाजपा युवा मोर्चा भिलाई में सह-कोषाध्यक्ष हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट गेट पर RFID का ट्रायल सफल, फंसेंगे ड्यूटी छोड़कर बाहर जाने वाले, CISF अलर्ट

अब फैसला भाजपा के हाथ में

भिलाई महापौर पद के लिए भाजपा में कई नामों की चर्चा के बीच कन्हैया सोनी की दावेदारी इसलिए अलग दिखाई देती है, क्योंकि भाजपा नेता अब कन्हैया सोनी की दावेदारी को “27 साल की संगठन सेवा के बाद एक अवसर” के रूप में पेश कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: 62% कर्मचारी हर हफ्ते कर रहे बेगार, मुफ्त में काम, भारत नंबर 1

आखिरकार महापौर का टिकट किसे मिलेगा, इसका फैसला भाजपा संगठन करेगा। लेकिन इतना साफ है कि निगम चुनाव से पहले भाजपा के भीतर दावेदारों की दौड़ शुरू हो चुकी है और कन्हैया सोनी का नाम भी भाजपा नेताओं की जुबां पर आना शुरू हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP में शनिवार को फुल-डे ड्यूटी पर रोक, यूनियन चुनाव होने तक आदेश स्थगित

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई निगम आरक्षण का सियासी खेल: सीजू सेक्टर 10, लक्ष्मीपति सेक्टर 7, आदित्य कैंप या टाउनशिप, पीयूष की हाउसिंग बोर्ड वापसी, दया सिंह पर शास्त्रीनगर से दांव…?

Related Stories

The Political Game of Reservation in the Bhilai Municipal Corporation BJP and Congress Councilors to be Seen in New Seats 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई निगम आरक्षण का सियासी खेल: सीजू सेक्टर 10, लक्ष्मीपति सेक्टर 7, आदित्य कैंप या टाउनशिप, पीयूष की हाउसिंग बोर्ड वापसी, दया सिंह पर शास्त्रीनगर से दांव…?

Azmat ali 10/09/2026
SAIL ISP Union Election BMS Campaigns HMS moves Supreme Court plea Dismissed 3517 Employees to Cast Votes
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: प्लांट से टाउनशिप तक BMS की दस्तक, HMS पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आवेदन खारिज, 3,517 कर्मी डालेंगे वोट

Azmat ali 10/09/2026
Nayandeep Vidya Mandir Doctors from Sector 9 Hospital visited to conduct health check-ups for visually impaired children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नयनदीप विद्या मंदिर: दृष्टिबाधित बच्चों की सेहत जांचने पहुंचे सेक्टर 9 हॉस्पिटल के डाक्टर, डॉ. उदय बोले…

Azmat ali 10/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Nagar Nigam Serving the BJP-RSS for 4 Generations Now Awaiting a Mayor Ticket to Serve the Public Kanhaiya Soni is also a Contender
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

4 पीढ़ियों से भाजपा-RSS की सेवा…अब जनता की सेवा के लिए महापौर टिकट का इंतज़ार, समर्थक बोले-कन्हैया सोनी भी दावेदार

Azmat ali 11/09/2026
The Political Game of Reservation in the Bhilai Municipal Corporation BJP and Congress Councilors to be Seen in New Seats 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई निगम आरक्षण का सियासी खेल: सीजू सेक्टर 10, लक्ष्मीपति सेक्टर 7, आदित्य कैंप या टाउनशिप, पीयूष की हाउसिंग बोर्ड वापसी, दया सिंह पर शास्त्रीनगर से दांव…?

Azmat ali 10/09/2026
SAIL ISP Union Election BMS Campaigns HMS moves Supreme Court plea Dismissed 3517 Employees to Cast Votes
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: प्लांट से टाउनशिप तक BMS की दस्तक, HMS पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आवेदन खारिज, 3,517 कर्मी डालेंगे वोट

Azmat ali 10/09/2026
Nayandeep Vidya Mandir Doctors from Sector 9 Hospital visited to conduct health check-ups for visually impaired children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नयनदीप विद्या मंदिर: दृष्टिबाधित बच्चों की सेहत जांचने पहुंचे सेक्टर 9 हॉस्पिटल के डाक्टर, डॉ. उदय बोले…

Azmat ali 10/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.