Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026 1 minute read
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election

Bhilai Mayor Election: भिलाई का प्रथम नागरिक बनने की रेस से एनके बंछोर ने क्यों रोक दी दावेदारी? पढ़िए सूचनाजी.कॉम की खास रिपोर्ट।

  • समर्थकों का दबाव, दोनों प्रमुख दलों में नाम की चर्चा; एनके बंछोर बोले-फिलहाल किसी पार्टी से दावेदारी नहीं।

अज़मत अली, भिलाई। भिलाई, रिसाली और भिलाई-चरोदा नगर निगम में इस साल चुनाव होने हैं। निकाय चुनाव के साथ महापौर पद के लिए भी सियासी तस्वीर साफ होगी। चुनावी बिसात बिछने से पहले ही कांग्रेस और भाजपा के दावेदार सक्रिय हो गए हैं। टिकट के लिए नेताओं की दौड़ शुरू है और अपने-अपने स्तर पर जैक लगाए जा रहे।
इसी सियासी हलचल के बीच एक ऐसा नाम भी चर्चा में है, जो किसी राजनीतिक दल का सदस्य नहीं है, लेकिन कांग्रेस और भाजपा, दोनों खेमों के नेताओं से उसकी नजदीकी की चर्चा होती रही है। यह नाम है स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया (SEFI) के चेयरमैन और भिलाई स्टील प्लांट ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर (एनके बंछोर) का।

ओबीसी चेहरे के तौर पर एनके बंछोर का नाम पिछले कुछ समय से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। समर्थकों की ओर से भी उन्हें चुनावी मैदान में उतारने की पैरवी किए जाने की बात सामने आ रही है। ऐसे में सवाल सीधा था- क्या एनके बंछोर खुद चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं?

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

इसी सवाल का जवाब जानने के लिए सूचनाजी.कॉम ने एनके बंछोर से सीधे बातचीत की। बातचीत में उन्होंने स्वीकार किया कि समर्थकों की ओर से चुनाव लड़ने के लिए दबाव है, लेकिन फिलहाल उन्होंने किसी राजनीतिक दल से दावेदारी नहीं की है।

एनके बंछोर ने कहा कि वह अभी सियासी मैदान में उतरने की तैयारी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल उनके पास एसडीएम की ओर से जारी ओबीसी प्रमाणपत्र नहीं है। ऐसे में उन्होंने किसी पार्टी से महापौर पद के लिए अपनी दावेदारी नहीं की है। यानी जिस नाम को लेकर भिलाई की सियासत में चर्चाओं का बाजार गर्म था, उस पर खुद एनके बंछोर ने फिलहाल विराम लगा दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: रिसाली नगर निगम: BJP से मेयर टिकट की दौड़ में डॉक्टर पार्वती कुर्रे काफी आगे, रिसाली की बहू का रेलवे-BSP कनेक्शन

विधानसभा चुनाव में भी सामने आया था नाम

एनके बंछोर के राजनीतिक कनेक्शन की चर्चा नई नहीं है। बीएसपी के अधिकारियों-कर्मचारियों के बीच यह चर्चा रही है कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान उनका नाम दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों में चला था। टिकट के लिए चर्चा में आया था। भाजपा की ओर से दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से टिकट की पेशकश किए जाने की चर्चा भी सामने आई थी। वहीं कांग्रेस ने भिलाई नगर सीट से देवेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया था। इसके बाद एनके बंछोर के चुनाव लड़ने की अटकलें थम गई थीं।

अब निकाय चुनाव की आहट के साथ एक बार फिर उनका नाम राजनीतिक गलियारों में उछला। लेकिन इस बार भी सूचनाजी.कॉम से बातचीत में एनके बंछोर ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर फिलहाल विराम लगा दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Nigam Ward Reservation: आदित्य सिंह, दया सिंह, विनोद सिंह का वार्ड अब OBC, सभापति गिरधर, लक्ष्मीपति राजू, सीजू एंथोनी, साकेत का वार्ड महिलाओं के हिस्से, पढ़ें डिटेल

फिर भी खत्म नहीं हुई सियासी चर्चा

एनके बंछोर के पीछे हटने के बाद भी भिलाई की राजनीतिक चर्चा खत्म होती नजर नहीं आ रही। भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही खेमों में महापौर पद के लिए कई नामों की चर्चा है। मौजूदा महापौर समेत कई चेहरे अपनी-अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी दल ने महापौर पद के लिए अपने उम्मीदवार का औपचारिक ऐलान नहीं किया है। ऐसे में टिकट की तस्वीर आने वाले दिनों में ही साफ होगी।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Charoda Nagar Nigam Ward Reservation: प्रदेश अध्यक्ष बनते ही महापौर निर्मल कोसरे की वार्ड सीट छिनी

एनके बंछोर ने फिलहाल चुनाव से दूरी बना ली है, लेकिन राजनीति में नाम एक बार उछल जाए तो उसकी गूंज जल्दी खत्म नहीं होती। निकाय चुनाव के साथ यह नाम फिर किस मोड़ पर सामने आता है, इस पर भिलाई की सियासत की नजर रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें: 62% कर्मचारी हर हफ्ते कर रहे बेगार, मुफ्त में काम, भारत नंबर 1

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची
Next: SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.