Skip to content
23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL ISP Burnpur Union Election: थमा प्रचार का शोर, 107 साल में पहली बार 3514 कर्मियों से वोट डलवाने पर जोर, कइयों को लगेगी सियासी चोट, वोटर तैयार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election: थमा प्रचार का शोर, 107 साल में पहली बार 3514 कर्मियों से वोट डलवाने पर जोर, कइयों को लगेगी सियासी चोट, वोटर तैयार

Azmat ali 23/09/2026 1 minute read
SAIL ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Cast Votes for the First Time in 107 Years

SAIL ISP Burnpur Union Election: सात ट्रेड यूनियन CITU, INTUC, BMS, AIUTUC, IMU, HMS और AITUC चुनावी मैदान में हैं। सब जीत का कर रहे दावा।

  • 24 सितंबर को ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है। पहली बार होगा ट्रेड यूनियन चुनाव। कर्मचारी चुनेंगे मान्यता प्राप्त यूनियन या काउंसिल।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल आईएसपी बर्नपुर के इतिहास में 24 सितंबर 2026 का दिन एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में दर्ज होने जा रहा है। पहली बार प्लांट में ट्रेड यूनियन चुनाव होने जा रहा है। मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियन के लिए गुप्त मतदान सुबह से शाम 5 बजे तक होगा। चुनाव कार्यक्रम पर प्रबंधन, श्रम विभाग और चुनाव में भाग लेने वाली यूनियनों के प्रतिनिधियों के बीच सहमति बनी थी। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है।

इस चुनाव में सात ट्रेड यूनियनें CITU, INTUC, BMS, AIUTUC, IMU, HMS और AITUC हिस्सा ले रही हैं। उपलब्ध पोलिंग-स्टेशन सूची के अनुसार प्लांट के विभिन्न विभागों के लिए सात मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सूची में कुल 3,514 मतदाताओं का प्रत्येक बूथ का विवरण दिया गया है। पिछले कई दिनों से प्लांट के विभिन्न विभागों तथा टाउनशिप में सभी यूनियनों द्वारा व्यापक प्रचार अभियान चलाया गया। चुनाव को लेकर कर्मचारियों के बीच भी काफी चर्चा और उत्सुकता देखने को मिली है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NJCS: कर्मचारियों के बोनस पर बड़ी खबर: 1 अक्टूबर को दिल्ली में ASPLIS की बैठक, रकम होगी तय

BMS-इंटक पर विशेष नजर

सातों यूनियनों की मौजूदगी के बीच चुनावी मुकाबले में BMS और इंटक की गतिविधियां विशेष चर्चा में है। हालांकि अंतिम स्थिति कर्मचारियों के मतदान और आधिकारिक मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगी। BMS की ओर से युवा नेतृत्व और पिछले दो वर्षों से चुनाव की मांग को लेकर किए गए संघर्ष को प्रमुख मुद्दे के रूप में रखा गया है। BMS का कहना है कि ISP कर्मचारियों को अपने प्रतिनिधि ट्रेड यूनियन का चुनाव करने का लोकतांत्रिक अधिकार दिलाने के लिए संगठन ने लगातार प्रयास किया और इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न स्तरों पर आवाज उठाई। इंटक का कहना है कि कर्मचारी किसी तरह के बहकावे में नहीं आने वाले हैं। कर्मचारी हित में मतदान करेंगे। इंटक का खुलकर समर्थन हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant में मज़दूर की दर्दनाक मौत से मातम, आश्रित को मिला स्थायी नौकरी का पत्र, ये पैसा

कर्मचारी के लिए दावे खूब

INTUC, बीएमएस, सीटू सहित अन्य यूनियनें भी अपने-अपने मुद्दों, घोषणापत्र और कर्मचारियों के बीच किए गए कार्यों को लेकर चुनाव मैदान में हैं। इसलिए इस चुनाव में सभी सात संगठनों की भूमिका और कर्मचारियों के बीच उनके समर्थन पर नजर बनी हुई है।

कानूनी प्रक्रिया के बाद चुनाव का रास्ता साफ

इस चुनाव को लेकर लंबे समय से कानूनी प्रक्रिया भी चली। 21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में चुनाव रोकने से संबंधित याचिका पर सुनवाई हुई। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार याचिका खारिज होने के बाद 24 सितंबर को निर्धारित चुनाव प्रक्रिया जारी रहने का रास्ता साफ हुआ। अब सारी निगाहें ISP के कर्मचारियों के मतदान पर हैं। मतदान समाप्त होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतगणना शुरू होगी और आधिकारिक परिणाम घोषित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: BSP Accident Update: एक सप्ताह में 2 मौत, डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, ED SSO पहुंचे भिलाई, होगा सेफ्टी का पोस्टमार्टम, इंटक तैयार, भड़के ठेकेदार

होगा कर्मचारियों के मताधिकार का प्रयोग

सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक कर्मचारी अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करेंगे। सातों बूथों की विभागवार सूची जारी की जा चुकी है, इसलिए कर्मचारियों से अपील है कि मतदान से पहले अपने संबंधित बूथ की जानकारी अवश्य देख लें। 24 सितंबर सिर्फ एक चुनाव की तारीख नहीं, बल्कि ISP के ट्रेड यूनियन इतिहास में पहली बार कर्मचारियों द्वारा गुप्त मतदान के माध्यम से अपने ट्रेड यूनियन प्रतिनिधित्व का फैसला करने का दिन है।

ये खबर भी पढ़ें: BIG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी ने की आत्महत्या, पढ़ें डिटेल

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NJCS: कर्मचारियों के बोनस पर बड़ी खबर: 1 अक्टूबर को दिल्ली में ASPLIS की बैठक, रकम होगी तय
Next: SAIL ISP यूनियन मान्यता चुनाव: CITU बोला-प्लांट को बहुत मुश्किल से बचाया गया है, इसको बेचने वाली सोच को मत देना वोट

Related Stories

SAIL ISP Union Election 2026 INTUC aims to hit 30 targets with a single arrow in the electoral fray
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल आइएसपी यूनियन चुनाव 2026: चुनावी मैदान में इंटक का एक तीर से 30 निशाना, महासचिव बता रहे इंटक को जीतना क्यों जरूरी…

Azmat ali 23/09/2026
Bokaro Steel Plant Long list of employee demands BAKS agitation enters second phase
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: कर्मचारियों की मांगों की लंबी फेहरिस्त, BAKS का आंदोलन दूसरे चरण में, CGM आफिस का घेराव

Azmat ali 23/09/2026
SAIL ISP Union Recognition Election CITU says the plant was saved with great difficulty do not vote for those who want to sell it 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP यूनियन मान्यता चुनाव: CITU बोला-प्लांट को बहुत मुश्किल से बचाया गया है, इसको बेचने वाली सोच को मत देना वोट

Azmat ali 23/09/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Union Election 2026 INTUC aims to hit 30 targets with a single arrow in the electoral fray
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल आइएसपी यूनियन चुनाव 2026: चुनावी मैदान में इंटक का एक तीर से 30 निशाना, महासचिव बता रहे इंटक को जीतना क्यों जरूरी…

Azmat ali 23/09/2026
Bokaro Steel Plant Long list of employee demands BAKS agitation enters second phase
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: कर्मचारियों की मांगों की लंबी फेहरिस्त, BAKS का आंदोलन दूसरे चरण में, CGM आफिस का घेराव

Azmat ali 23/09/2026
SAIL ISP Union Recognition Election CITU says the plant was saved with great difficulty do not vote for those who want to sell it 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP यूनियन मान्यता चुनाव: CITU बोला-प्लांट को बहुत मुश्किल से बचाया गया है, इसको बेचने वाली सोच को मत देना वोट

Azmat ali 23/09/2026
SAIL ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Cast Votes for the First Time in 107 Years
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election: थमा प्रचार का शोर, 107 साल में पहली बार 3514 कर्मियों से वोट डलवाने पर जोर, कइयों को लगेगी सियासी चोट, वोटर तैयार

Azmat ali 23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.