Skip to content
25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL ISP: बीएमएस नेता हिमांशु बल ने की चुनाव परिणाम की समीक्षा, अगली रणनीति पर मंथन, आज निकलेगा विजय रोड शो
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP: बीएमएस नेता हिमांशु बल ने की चुनाव परिणाम की समीक्षा, अगली रणनीति पर मंथन, आज निकलेगा विजय रोड शो

Azmat ali 25/09/2026 1 minute read
SAIL ISP BMS Leader Himanshu Bal Reviews Election Results and Deliberates on Future Strategy Victory Roadshow Today

चुनावी विजय केवल परिणाम तक सीमित नहीं है। अब कर्मचारियों के बीच मुद्दों पर काम करने की बारी है। जीत के बाद पहला मंत्र यही मिला।

  • ऐतिहासिक जीत के बाद रात 1 बजे तक चली बीएमएस की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल आईएसपी में हुए वन प्लांट-वन ट्रेड यूनियन चुनाव में भारतीय मजदूर संघ (BMS) की ऐतिहासिक जीत के बाद बीएमएस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। चुनाव परिणाम आने के बाद देर रात लगभग 1 बजे तक बीएमएस के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक का नेतृत्व केंद्रीय बीएमएस नेता एवं स्टील क्षेत्र के प्रभारी हिमांशु बल ने किया। बैठक में चुनाव परिणाम, मतदान प्रक्रिया, कर्मचारियों के समर्थन तथा चुनाव के दौरान संगठन द्वारा किए गए प्रयासों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही आने वाले दिनों में कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन की कार्ययोजना और आगामी कार्यक्रमों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि यह परिणाम केवल किसी संगठन या पदाधिकारी की जीत नहीं है, बल्कि आईएसपी के प्रत्येक कर्मचारी की जीत है, जिन्होंने अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान में भाग लिया और अपनी पसंद की ट्रेड यूनियन को अपना समर्थन दिया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP Election Results: बीएमएस को 66.49% वोट, इंटक, CITU, HMS, एटक औंधे मुंह गिरे, जीत के 4 कारण हिमांशु बल की ज़ुबानी

बीएमएस नेतृत्व ने कहा कि चुनाव के दौरान कर्मचारियों ने जिस विश्वास और समर्थन का प्रदर्शन किया, वह संगठन के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी भी लेकर आया है। अब संगठन का प्रमुख उद्देश्य कर्मचारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाना, उनके अधिकारों की रक्षा करना तथा आईएसपी के कर्मचारियों के हित में निरंतर कार्य करना होगा।
ठक में चुनाव के दौरान प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी कर्मचारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया। नेतृत्व ने कहा कि चुनाव अभियान के दौरान कर्मचारियों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके मुद्दों को जानने का जो अवसर मिला, उसे आगे भी जारी रखा जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP Burnpur Union Election Result: 107 साल में पहली बार चुनाव, BMS बनी पहली मान्यता प्राप्त यूनियन

आज निकलेगा विजय रोड शो

ऐतिहासिक चुनाव परिणाम के बाद बीएमएस द्वारा शुक्रवार शाम 6 बजे विजय रोड शो आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस विजय रोड शो के माध्यम से आईएसपी के कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा तथा संगठन के प्रति उनके विश्वास और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया जाएगा। बीएमएस पदाधिकारियों ने सभी कर्मचारियों एवं समर्थकों से विजय रोड शो में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया है।

ये खबर भी पढ़ें: Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे चांदी का 50 ग्राम और ठेका मजदूर 20 ग्राम सिक्का

नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि यह विजय केवल चुनावी परिणाम तक सीमित नहीं है। यह कर्मचारियों के बीच लोकतांत्रिक भागीदारी, संगठनात्मक एकजुटता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता की अभिव्यक्ति है। आने वाले समय में कर्मचारियों से जुड़े वेतन, सेवा शर्तों, कार्यस्थल की सुविधाओं, सुरक्षा, कल्याण एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाने की बात कही गई।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL 54th AGM Highlights: वंदे भारत के पहियों से नौसेना के 5 युद्धपोतों तक पहुंचा सेल का स्टील, पहली बार ₹1.09 लाख करोड़ से ज्यादा राजस्व, ये लाभांश

रात देर तक चली बैठक के अंत में बीएमएस नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनाव में किए गए परिश्रम के लिए बधाई दी तथा आगे भी एकजुट होकर कर्मचारी हित में कार्य करने का आह्वान किया। भारतीय मजदूर संघ ने कहा कि कर्मचारियों का विश्वास ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और इस विश्वास को पूरी ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ निभाया जाएगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Township: बारिश और तेज़ हवा में उखड़े पेड़, टूटे बिजली के तार, कई सेक्टर में बिजली गुल, डिजास्टर मैनेजमेंट की खुली पोल

Related Stories

Bhilai Township Trees Uprooted and Power Lines Snapped amidst Rain and Strong Winds Power Outages in Several Sectors
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: बारिश और तेज़ हवा में उखड़े पेड़, टूटे बिजली के तार, कई सेक्टर में बिजली गुल, डिजास्टर मैनेजमेंट की खुली पोल

Azmat ali 25/09/2026
SAIL News CITU Protests, Demands Immediate Scrapping of the Bonus Formula and Payment of Outstanding Arrear
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बारिश में भी CITU का गुस्सा न हो सका ठंडा, बोनस फार्मूला तत्काल रद्द करने और बकाया एरियर पर निकला भड़ास

Azmat ali 25/09/2026
SAIL ISP Election Results BMS Secures 62.29% of Votes 6 Unions Including INTUC, CITU, HMS, and AITUC Lose
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Election Results: बीएमएस को 66.49% वोट, इंटक, CITU, HMS, एटक औंधे मुंह गिरे, जीत के 4 कारण हिमांशु बल की ज़ुबानी

Azmat ali 25/09/2026

You May Have Missed

SAIL ISP BMS Leader Himanshu Bal Reviews Election Results and Deliberates on Future Strategy Victory Roadshow Today
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP: बीएमएस नेता हिमांशु बल ने की चुनाव परिणाम की समीक्षा, अगली रणनीति पर मंथन, आज निकलेगा विजय रोड शो

Azmat ali 25/09/2026
Bhilai Township Trees Uprooted and Power Lines Snapped amidst Rain and Strong Winds Power Outages in Several Sectors
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: बारिश और तेज़ हवा में उखड़े पेड़, टूटे बिजली के तार, कई सेक्टर में बिजली गुल, डिजास्टर मैनेजमेंट की खुली पोल

Azmat ali 25/09/2026
SAIL News CITU Protests, Demands Immediate Scrapping of the Bonus Formula and Payment of Outstanding Arrear
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बारिश में भी CITU का गुस्सा न हो सका ठंडा, बोनस फार्मूला तत्काल रद्द करने और बकाया एरियर पर निकला भड़ास

Azmat ali 25/09/2026
SAIL ISP Election Results BMS Secures 62.29% of Votes 6 Unions Including INTUC, CITU, HMS, and AITUC Lose
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Election Results: बीएमएस को 66.49% वोट, इंटक, CITU, HMS, एटक औंधे मुंह गिरे, जीत के 4 कारण हिमांशु बल की ज़ुबानी

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.