Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • डॉ. खूबचंद बघेल: मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के हाथों BSP अधिकारी-कर्मचारी संग मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के नामचीन लोग सम्मानित
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

डॉ. खूबचंद बघेल: मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के हाथों BSP अधिकारी-कर्मचारी संग मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के नामचीन लोग सम्मानित

23/07/2023 1 minute read
Dr.-Khubchand-Baghel-Renowned-people-of-Manwa-Kurmi-Kshatriya-Samaj-honored-by-Chief-Minister-Bhupesh-Baghel-BSP-officers-employees-too
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज की जड़ता को सुधारने के लिए कोई न कोई सामने आता है, जो काम करता है समाज में उसको याद किया जाता है। डॉ खूबचंद बघेल भी ऐसे व्यक्तिव में से एक है। उन्होंने छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान को जगाने का काम किया। उनका सोच बहुत विस्तृत था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को सिविक सेंटर भिलाई स्थित कला मंदिर में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित डॉ. खूबचंद बघेल जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। समारोह में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक देवेंद्र यादव एवं अरुण वोरा, महापौर भिलाई नीरज पाल, महापौर रिसाली शशि सिन्हा, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, पूर्व महापौर भिलाई नीता लोधी भी मौजूद थीं।

इस अवसर पर विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सक डॉ. लाखेशचंद्र मड़रिया को समाज की ओर से माटीपुत्र सम्मान औऱ बीएसपी से सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को तथा समाज के प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया। किरण वर्मा, यमुना चक्रधारी को नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर प्रेरणा सम्मान 11 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें:Bhupesh Baghel का युवाओं से भेंट-मुलाकात: राजनीति में आने की अपील, स्वास्थ्य केंद्रों में फीजियोथेरेपिस्ट और छत्तीसगढ़ी भाषा में अध्यापकों की होगी नियुक्ति

मुख्यमंत्री ने अपने कर कमलों से डॉ. मढ़रिया को शाल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में वाद्य संगीत मार्गदर्शिका पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। प्रांजलि विनायक ने मुख्यमंत्री को खुद के द्वारा बनाये मुख्यमंत्री का फोटो भेंट किया। मुख्यमंत्री ने समाज के अध्यक्ष कोमल धुरन्धर को भी सेवानिवृत्ति सम्मान प्रदान किया।

समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि डॉ खूबचंद बघेल बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। देश की आजादी के समय वे महात्मा गांधी के साथ छुआछुत का समाज में विरोध किया। डॉ. बघेल ने छुआछुत पर नाटक लिखकर कलाकार के रूप में काम भी किया। समाज के कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलन्द किया। डॉ. खूबचंद बघेल छत्तीसगढ़ के पहले स्वप्नदृष्टा थे। छत्तीसगढ़ के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे एक कुशल संगठक, चिकित्सक, किसानों के हितैषी, सहकारिता आंदोलन के अग्रणी, लेखक व अच्छे कलाकार भी थे।

ये खबर भी पढ़ें:Education News: छत्तीसगढ़ के 36 ITI को 1188.36 करोड़ की सौगात, TATA से एमओयू साइन, 6 नए ट्रेड व 23 शॉर्ट टर्म कोर्स से जुड़ेंगे युवा

डॉ. खूबचंद बघेल ने स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लिया। उनकी मां और पत्नी भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहीं। देश की आजादी का समय हमारे राष्ट्र के नवनिर्माण का काल था। उस समय यह प्रश्न था कि एक नए भारत में छत्तीसगढ़ को भारत के नक्शे पर कैसे उभारा जाए।

छत्तीसगढ़ के लोगों के जो सवाल हैं उनका समाधान कैसे ढूंढा जाए। डॉ. खूबचंद बघेल ने कहा कि इन सभी सवालों का एक ही समाधान है और वह यह कि पृथक छत्तीसगढ़ राज्य बने। छत्तीसगढ़ बनने में कई महापुरुषों ने अपना योगदान दिया और हमें आज यह नया राज्य मिला है। राज्य बनने के बाद हमारे पुरखों की जो उम्मीदें थी हम उन्हीं उम्मीदों को पूरा करने का कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज की जड़ता को सुधारने के लिए कोई न कोई सामने आता है, जो काम करता है समाज में उसको याद किया जाता है। डॉ खूबचंद बघेल भी ऐसे व्यक्तिव में से एक है। उन्होंने छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान को जगाने का काम किया। उनका सोच बहुत विस्तृत था।

छत्तीसगढ़ राज्य की सोच भी इसमें शामिल रहा। आज छत्तीसगढ़ राज्य में छत्तीगसढ़ियों को सही मायने में राज्य बनने का अहसास हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शराब बंदी समाजिक जागरूकता से ही सम्भव हो सकता है। अन्य नशाबंदी के लिए भी प्रयास होना चाहिए।

समारोह के विशिष्ठ अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने सम्बोधन में कहा कि सामाजिक संगठन के माध्यम से हर क्षेत्र में हस्तक्षेप किया जा सकता है। समाज को दिशा देने का काम सभी क्षेत्रों में होना चाहिए। छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए बातों को नई पीढ़ी को हस्तांतरित करना है।

सांसद विजय बघेल ने डॉ बघेल के स्वप्न के अनुरूप छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में सभी का आह्वान किया। विधायक देवेन्द्र यादव ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ राज्य तैराकी प्रतियोगिता: Bhilai Steel Plant सब जूनियर में चैंपियन, जूनियर वर्ग में बिलासपुर का कब्जा
Next: CM भूपेश बघेल बोले-BJP कन्फ्यूजन पैदा करती है, काम नहीं करती, Bhilai टाउनशिपवासियों को बिजली बिल हाफ का मिलेगा लाभ

Related Stories

Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.