Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant के कार्यवाहक डायरेक्टर इंचार्ज पहुंचे बीएसपी, पढ़ें डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant के कार्यवाहक डायरेक्टर इंचार्ज पहुंचे बीएसपी, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 19/06/2025 1 minute read
Acting Director Incharge of Bhilai Steel Plant reached BSP, read details

कार्यवाहक डीआइसी मनीष राज गुप्ता ने 15 मेगावाट निर्माणाधीन फ्लोटिंग सोलर प्लांट के परियोजना स्थल के निरीक्षण किया।

  • निदेशक (तकनीकी, परियोजनाएं एवं कच्चा माल) एवं निदेशक प्रभारी-अतिरिक्त प्रभार (बीएसपी) मनीष राज गुप्ता ने संयंत्र में परियोजनाओं की समीक्षा की।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के निदेशक (तकनीकी, परियोजनाएं और कच्चा माल) एवं निदेशक प्रभार-अतिरिक्त प्रभार भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) मनीष राज गुप्ता भिलाई के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे। प्रातः भिलाई निवास पहुंचने पर उनका स्वागत कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार एवं कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार ने किया। श्री गुप्ता के साथ उनकी धर्मपत्नी कविता गुप्ता भी उपस्थित रही।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL MTT 2025: Central Induction Programme भिलाई में शुरू, BSP, BSL, CMO, चंद्रपुर, RSP, DSP, ISP, SRU को  मिले 57 अफसर

भिलाई दौरे के क्रम में मनीष राज गुप्ता ने भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के मरोदा-1 जलाशय स्थित 15 मेगावाट क्षमता वाले निर्माणाधीन फ्लोटिंग सोलर प्लांट के परियोजना स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना की स्थापना से जुड़े तकनीकी पहलुओं की गहन समीक्षा की और विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

ये खबर भी पढ़ें: फिटनेस के प्रति रुझान बढ़ाने बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने साइकिल रैली को जोड़ा ‘सेल सिक्योर’ से

उनके साथ कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (पीपीसी) प्रवीण राय भल्ला, मुख्य महाप्रबंधक (पावर फैसिलिटीज) राजीव पांडे, मुख्य महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग) वी. वेंकटेशन, महाप्रबंधक (एफजीडी) आलोक सिंह सहित बीएसपी एवं एनएसपीसीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: रावघाट के युवाओं को सेल भिलाई इस्पात संयंत्र ने टेक्नीकल ट्रेनिंग के लिए भेजा भुवनेश्वर

निरीक्षण के दौरान मनीष राज गुप्ता को इस परियोजना के तकनीकी विवरण जैसे फ्लोटिंग स्ट्रक्चर की डिज़ाइन, सोलर मॉड्यूल इंस्टॉलेशन तकनीक, केबलिंग सिस्टम, इन्वर्टर सेटअप एवं कंट्रोल रूम संचालन की स्थिति की प्रत्यक्ष जानकारी दी गई।

ये खबर भी पढ़ें: महिलाओं को राजहरा माइंस में ड्राइविंग प्रशिक्षण दे रहा भिलाई स्टील प्लांट

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य का यह पहला फ्लोटिंग सोलर प्लांट अपने अंतिम चरण में है, जिसका क्रियान्वयन एनटीपीसी-सेल पावर सप्लाई कंपनी लिमिटेड (एनएसपीसीएल) (NTPC-SAIL Power Supply Company Limited (NSPCL)) द्वारा किया जा रहा है व यह परियोजना स्थापना के उन्नत चरण में है जिसके जुलाई 2025 तक प्रारंभ किये जाने की संभावना है।। एनएसपीसीएल नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) एवं स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) (Steel Authority of India Limited-SAIL) का एक संयुक्त उद्यम है।

ये खबर भी पढ़ें: प्रधानमंत्री आवास योजना में मिलेगा मकान, भिलाई में 17 जून को निकलेगी लाटरी

यह परियोजना भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) की कार्बन उत्सर्जन को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि इससे प्रतिवर्ष लगभग 33 मिलियन यूनिट हरित ऊर्जा का उत्पादन होने की संभावना है, जिससे प्रतिवर्ष लगभग 22,000 टन कार्बन डाइऑक्साइड की बचत होगी।

ये खबर भी पढ़ें: बधाई हो: मैत्री बाग में जल्द आएगा तेंदुआ और भालू का जोड़ा, जाएगा 24 सांभर

भिलाई इस्पात संयंत्र ने आगामी चरण में सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता को और बढ़ाने की योजना बनाई है, जिसके तहत मारोदा जलाशय में अतिरिक्त 20 मेगावाट की फ्लोटिंग सोलर परियोजना तथा नंदनी एयरस्ट्रिप में 25 मेगावाट क्षमता की ग्राउंड-माउंटेड सोलर परियोजना स्थापित की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: सीवर लाइन निर्माण देखने पहुंचे आयुक्त, चोर ले जा रहे ढक्कन, कबाड़ियों पर भी हो  FIR

निदेशक (तकनीकी, परियोजनाएं एवं कच्चा माल) तथा निदेशक प्रभारी-अतिरिक्त प्रभार (बीएसपी) के मनीष राज गुप्ता ने 15 मेगावाट निर्माणाधीन फ्लोटिंग सोलर प्लांट के परियोजना स्थल के निरीक्षण के उपरांत दोपहर में भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशकों एवं वरिष्ठ प्रबंधन के अन्य सदस्यों के साथ बैठकें कीं, जिनमें विभिन्न विभागीय परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

ये खबर भी पढ़ें: Bharat Coking Coal Limited के नए सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, PESB ने किया चयन

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट के सेक्टर 12 में मलबा नहीं, क्या लाश उठाने के इंतजार में है प्रबंधन
Next: Bokaro Steel Officers Associations पहुंचा उपायुक्त के पास, BSL के Modernization, कब्जेदार, बोकारो एयरपोर्ट पर सीधी बात

Related Stories

Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026
BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026
BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.