शासकीय पॉलीटेक्निक Durg में PPT, नॉन-पीपीटी व लेटरल एंट्री से प्रवेश 18 से होगा शुरू

  • उदय प्रसाद उदय शासकीय पॉलीटेक्निक दुर्ग में प्रवेश लेने का मौका।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। उदय प्रसाद उदय शासकीय पॉलीटेक्निक दुर्ग में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर में पी.पी.टी.नान- पी.पी.टी. तथा लेटरल एंट्री के माध्यम से सत्र 2023-24 में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। आवंटित संस्था में प्रवेश प्रक्रिया 18 अगस्त 2023 से आरंभ होगी।

ये खबर भी पढ़ें:  स्वतंत्रता दिवस 2023: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, सेल्फी और बनानी हो Reels तो आइए भिलाई टाउनशिप

उदय प्रसाद उदय शासकीय पॉलीटेक्निक दुर्ग के प्राचार्य से मिली जानकारी अनुसार प्रवेश के समय विद्यार्थी ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन की प्रति, पीपीटी का स्कोर कार्ड (डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के लिए), अंकसूची (दसवीं, बारहवीं, आई.टी.आई.) अनु. जनजाति/अनु. जाति/अ.पि.व. के लिए स्थाई जाति प्रमाण-पत्र, अनु. जनजाति/अनु. जाति/अ.पि.व. के छात्र को शिक्षण शुल्क में छूट मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें:  Bokaro Steel Plant में हादसा, वैगन पलटा, मचा हड़कंप

Shramik Day

सत्र 2022-23 का समस्त स्रोतों से पालक की आय प्रमाण-पत्र, स्थानांतरण प्रमाण-पत्र, यदि कोई छात्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सैनिक अथवा निःशक्तजन की सीट प्राप्त करता है तो उससे सम्बन्धित निर्धारित प्रपत्र में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण-पत्र, मूल निवासी प्रमाण-पत्र माइग्रेशन प्रमाण-पत्र, गेप सर्टिफिकेट (पढ़ाई के दौरान कोई व्यवधान उपस्थित हुआ हो), आधार कार्ड, बैंक पास बुक के प्रथम पेज की फोटो कापी, स्वयं का तीन पासपोर्ट साईज का रंगीन फोटो इत्यादि दस्तावेजों के साथ उपस्थित होंगे।

ये खबर भी पढ़ें:  दुर्ग जिले के कुम्हारी में मर्डर, सतनामी समाज भड़का, 3 हिरासत में