अग्निवीर भर्ती परीक्षा: दुर्ग में निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग के लिए आवेदन 1 अप्रैल तक

Agniveer Recruitment Exam Apply for free online coaching in Durg by April 1
  • ऑनलाईन आवेदन करने के पूर्व रोजगार कार्यालय में पंजीयन कराना अनिवार्य।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा 1 जून 2026 से 15 जून 2026 तक पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) आयोजित किया जाना संभावित है।

भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु पंजीकृत अभ्यर्थियों को छ.रा. रोजगार विभाग द्वारा निःशुल्क कोचिंग प्रदान किया जाएगा। जो आवेदक लिखित परीक्षा हेतु निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग प्राप्त करना चाहते है वे आवेदन करें।

भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु पंजीयन पश्चात रोजगार विभाग के वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in पर अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के ऑनलाईन आवेदन पर क्लिक कर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सहित आवेदन छ.ग. रोजगार विभाग को प्रेषित कर सकतें है।

आवेदक को लिखित परीक्षा हेतु प्रशिक्षण के लिए ऑनलाईन आवेदन करने के पूर्व ’रोजगार कार्यालय में पंजीयन’ करवाना अनिवार्य होगा।