श्रमिकों के लिए अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जारी, 5 अंक की वृद्धि

All India Consumer Price Index for workers released, increase by 5 points
अक्टूबर 2024 के लिए संबंधित आंकड़े कृषि श्रमिकों के लिए 5.96% और ग्रामीण श्रमिकों के लिए 6.00% थे।
  • साल-दर-साल मुद्रा स्फीति की यथार्थ दर माह नवम्बर, 2024 में क्रमशः 5.35% और 5.47% दर्ज की गई।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। कृषि श्रमिकों एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (All India Consumer Price Index) (आधार: 1986-87=100) माह नवम्बर 2024 में 5 अंक की वृद्धि दर्ज कर क्रमशः 1320 और 1331 के स्तर पर पहुंच गया।

ये खबर भी पढ़ें: BSP के पूर्व ED Works बीएमके बाजपेयी की किताब “इस्पाती जीवन के रोमांचक अनुभव”

कृषि श्रमिकों एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index) पर आधारित साल-दर-साल मुद्रा स्फीति की यथार्थ दर माह नवम्बर, 2024 में क्रमशः 5.35% और 5.47% दर्ज की गई।

ये खबर भी पढ़ें: DP केके सिंह से मिला SC-ST एसोसिएशन: चार्जशीट का खौफ दिखाकर SAIL BSL कर्मचारियों को कराना चाहता है चुप

यह दर नवम्बर, 2023 में क्रमशः 7.37% और 7.13% थी। अक्टूबर 2024 के लिए संबंधित आंकड़े कृषि श्रमिकों के लिए 5.96% और ग्रामीण श्रमिकों के लिए 6.00% थे।

ये खबर भी पढ़ें: BSP SC-ST एसोसिएशन ने उदय महाविद्यालय से छेड़ा नशे के खिलाफ अभियान, CGM, GM ने ये कहा

अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सामान्य एवं वर्ग वार):

वर्ग कृषि श्रमिक ग्रामीण श्रमिक
अक्टूबर,2024 नवम्बर,2024 अक्टूबर,2024 नवम्बर,2024
सामान्य सूचकांक 1315 1320 1326 1331
खाद्य 1260 1265 1267 1272
पान,सुपारी आदि 2079 2086 2088 2095
ईंधन एवं प्रकाश 1370 1375 1361 1366
कपड़े,बिस्तरे व जूते 1319 1326 1381 1389
विविध 1368 1373 1369 1374