Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई टाउनशिप की बिजली व्यवस्था चौपट, सुधार की मांग, सेक्टरवासी परेशान
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई टाउनशिप की बिजली व्यवस्था चौपट, सुधार की मांग, सेक्टरवासी परेशान

Azmat ali 20/06/2026 1 minute read
Poor power supply in Bhilai Township Residents of the Sectors are Distressed and Demanding Improvements

टाउनशिप में बैक लाइन की नियमित सफाई नहीं होने पर चिंता। कई स्थानों पर कचरा, झाड़ियां एवं अवांछित वनस्पतियां उग आई हैं।

  • बिजली आपूर्ति एवं रखरखाव कार्य के आउटसोर्स होने तथा पर्याप्त मैनपावर की कमी के कारण प्री-मानसून तैयारी के तहत पेड़ों की छंटाई सही ढंग से नहीं हो पाई है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील इम्प्लाइज यूनियन (इंटक) की कार्यकारिणी बैठक यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें टाउनशिप की बिगड़ती बिजली व्यवस्था एवं सफाई संबंधी समस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई।

बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों ने बताया कि टाउनशिप के विभिन्न सेक्टरों में लगातार बिजली गुल होने की समस्या बनी हुई है, जिससे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन और रात दोनों समय कई घंटों तक बिजली बाधित रहने से टाउनशिप निवासी प्रभावित हो रहा है।

इंटक यूनियन ने कहा कि बिजली आपूर्ति एवं रखरखाव कार्य के आउटसोर्स होने तथा पर्याप्त मैनपावर की कमी के कारण प्री-मानसून तैयारी के तहत पेड़ों की छंटाई सही ढंग से नहीं हो पाई है। इसके परिणामस्वरूप आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों की शाखाएं बिजली लाइनों पर गिरने से बार-बार बिजली बाधित हो रही है। साथ ही स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत भी समय पर नहीं हो पा रही है।

बैठक में यह भी कहा गया कि गर्मी के मौसम में बिजली की खपत बढ़ने से ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है, जिसके कारण बार-बार विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही है। यूनियन ने मांग की कि टाउनशिप में अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाए जाएं तथा रखरखाव कार्य के लिए पर्याप्त मैनपावर उपलब्ध कराया जाए।\

बैक लाइन की सफाई एवं फॉगिंग की मांग

इंटक यूनियन ने टाउनशिप के आवासों की बैक लाइन क्षेत्रों में नियमित सफाई नहीं होने पर चिंता व्यक्त की। सदस्यों ने बताया कि कई स्थानों पर कचरा, झाड़ियां एवं अवांछित वनस्पतियां उग आई हैं, जिससे बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो सकती है। इसके अलावा मच्छरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए फॉगिंग मशीन से नियमित धुआं छिड़काव करने की मांग भी की गई।

महासचिव संजय कुमार साहू ने कहा कि यूनियन प्रबंधन के साथ चर्चा कर इन समस्याओं के शीघ्र समाधान का प्रयास करेगी। बैठक में जी.आर. सुमन, विश्वनाथ सिंह साहू, जी.के. सूर्यवंशी, एस.बी. सिंह, ताम्रध्वज सिन्हा, गुरुदेव साहू, गोविंद राठौर, भवानी देवांगन, आनंद खालरकर सहित कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इस्तीफे के बाद अमरेंदु प्रकाश अब हिंदुस्तान जिंक के Chief Executive Officer, सेल के पूर्व सीएमडी ने मकान किया सरेंडर, 35 का रिश्ता टूटा
Next: SAIL VR Scheme 2026: क्या सस्पेंशन लगभग तय, इसलिए 8 कर्मचारियों-अधिकारियों के VRS आवेदन खारिज

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.