बीएसपी के सिंटरिंग प्लांट 2 के कर्मचारी कालीचरण टुडू ड्यूटी जा रहे थे। सेक्टर 4 पेट्रोल पंप के सामने गाड़ी फिसल गई।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट का कर्मचारी सड़क हादसे में जख्मी हो गया। मंगल सुबह ड्यूटी जा रहे कर्मचारी सेक्टर 4 पेट्रेल पंप और वाइजैग हॉस्टल के सामने जख्मी हो गया। किचड़ की वजह से गाड़ी स्लिप कर गई। अनियंत्रित होने से कर्मचारी जमीन पर गिरा, जबकि बाइक सामने खड़े ट्रक में घुस गई। भयानक मंजर देख राहगीर रुक गए। ड्यूटी जा रहे कर्मचारी मदद के लिए आगे आए। सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दाहिने हाथ और कमर में गहरी चोट लगी है। आर्थों ओपीडी में डाक्टर को दिखाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि बीएसपी के सिंटरिंग प्लांट-2 के कर्मी कालीचरण टुडू ड्यूटी जा रहे थे। सेक्टर 4 पेट्रोल पंप के सामने गाड़ी से फिसलकर गिर गए। वहां से गुजर रहे सीटू नेता अमित कुमार ने मेन मेडिकल पोस्ट में फोन किया। लेकिन एमएमपी-1 से एम्बुलेंस आने में देरी हो रही थी। इसके बाद उन्होंने सेक्टर 9 कैज्युल्टी हेल्पलाइन में फोन किया। वहां से एम्बुलेंस रिस्पांस पर पहुंची और घायल कर्मी को सेक्टर 9 अस्पताल ले गई।
सड़क किनारे किचड़ और मिट्टी की वजह से काफी फिसलन हो गई है। पेट्रोल पंप के बगल में सड़क खराब होने से पानी जमा रहता है। इसके चलते यहां काफी किचड़ रहता है। गाड़ियों की आवाजाही से स्थिति और भी खराब हो गई है। लगातार शिकायत के बाद भी नगर सेवाएं विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी कर्मचारियों को हर महीने न्यूनतम ₹10,000 दें मंथली इंसेंटिव
