Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant में मधुमक्खियों का हमला, अधिकारी समेत 3 घायल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant में मधुमक्खियों का हमला, अधिकारी समेत 3 घायल

Azmat ali 09/02/2026 (Last updated: 09/02/2026) 1 minute read
Bee Attack at Bhilai Steel Plant 3 Injured including an Officer

ऑक्सीजन प्लांट-2 के यूनिट ASU-3 और डब्ल्यूएमडी में कार्य के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया।

  • कर्मचारियों का कहना है कि संयंत्र क्षेत्र में मधुमक्खियों की बढ़ती संख्या पहले से चिंता का विषय बनी हुई है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट से एक बार फिर सुरक्षा से जुड़ी गंभीर घटना सामने आई है। प्लांट में कार्य कर रहे अधिकारी, कर्मचारी और ठेका मजदूर पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया है। 3 लोगों का इलाज कराया जा रहा है। एक का मेन मेडिकल पोस्ट में उपचार चल रहा है। वहीं, दो अन्य को सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

ऑक्सीजन प्लांट-2 के यूनिट ASU-3 में कार्य के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। यह घटना कॉलम के 10वें फ्लोर पर काम के दौरान हुई, जिससे वहां मौजूद अधिकारी और कर्मचारी घायल हो गए।

मधुमक्खियों के हमले में एक अधिकारी इंग्ले तथा एक कर्मचारी निखिल साई घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संतोष इंग्ले पर मधुमक्खियों का हमला अत्यधिक था, जिससे उनकी हालत अधिक गंभीर हो गई। घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सेक्टर-9 अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इसी तरह डब्ल्यूएमडी में ठेका कंपनी अवतार सिंह के अधीन काम करने वाले अकाश बंछोर घायल हो गए हैं। मेन मेडिकल पोस्ट में उपचार किया गया है।

इस घटना के बाद प्लांट में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि संयंत्र क्षेत्र में मधुमक्खियों की बढ़ती संख्या पहले से चिंता का विषय बनी हुई है।

गौरतलब है कि दो माह पहले भी भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन क्षेत्र में मधुमक्खियों ने कर्मियों पर हमला कर उन्हें काटा था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से कर्मचारियों में भय का माहौल है। अब प्रबंधन से मांग की जा रही है कि संयंत्र क्षेत्र में मधुमक्खियों के खतरे को रोकने के लिए स्थायी और प्रभावी उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई बचाओ अभियान: विधायक देवेंद्र यादव का सेक्टर 4 में जनता से संवाद, BSP पर विवाद
Next: 12 फरवरी हड़ताल: यूनियन बोली-नए लेबर कोड में न्यूनतम वेतन की गारंटी नहीं, बोनस के अधिकार से वंचित होंगे कर्मचारी

Related Stories

Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.