Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: हादसा रोकने ठेका मजदूरों के लिए प्रबंधन की नई स्कीम, 3000 तक इनाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: हादसा रोकने ठेका मजदूरों के लिए प्रबंधन की नई स्कीम, 3000 तक इनाम

29/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-New-scheme-of-management-for-contract-laborers-to-prevent-accidents-reward-up-to-3000
  • सर्वोत्तम श्रेणी के विजेताओं को 3,000 रुपये, अनमोल श्रेणी के विजेताओं को 2,000 रुपये और दक्ष श्रेणी के विजेताओं को 1,000 रुपये के समतुल्य उपहार से पुरस्कृत किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने सयंत्र के अंदर विभिन्न विभागों में काम कर रहे कर्मचारियों के साथ दुर्घटना की आशंका को देखते हुए और शून्य दुर्घटना का लक्ष्य प्राप्त करने के उद्देश्य से एक योजना प्रारंभ की है।
इसके तहत सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मुख्य महाप्रबंधक (क्वालिटी) एवं अतिरिक्त प्रभार (एसएमएस-3) संदीप कुमार कर की अध्यक्षता में संयंत्र के प्रबंधन द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। पुरस्कार समारोह एचआरडीसी के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया। यह आयोजन ठेका श्रमिकों में सुरक्षा संस्कृति को बढ़ाने और जागरूकता लाने के उद्देश्य से किया गया है।

मंच पर मुख्य महाप्रबंधक (क्वालिटी) एवं अतिरिक्त प्रभार (एसएमएस -3) संदीप कुमार कर के साथ महाप्रबंधक (एसएमएस-3) एबी श्रीनिवास और फायर सेफ्टी विभाग से चीफ फायर ऑफिसर बीके महापात्रा उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में स्टील मेल्टिंग शॉप-3 (एसएमएस-3) विभाग के ठेका श्रमिकों को सुरक्षा और कार्य संस्कृति में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कामगारों को भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-3 विभाग द्वारा निर्धारित मूल्यांकन व मानदंडों के आधार पर चयन कर सम्मानित किया गया। विजेताओं को ‘सर्वोत्तम’, ‘अनमोल’ और ‘दक्ष’ नाम की तीन श्रेणियों क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान के लिए सम्मानित किया गया।

सर्वोत्तम श्रेणी के विजेताओं को 3,000 रुपये, अनमोल श्रेणी के विजेताओं को 2,000 रुपये और दक्ष श्रेणी के विजेताओं को 1,000 रुपये के समतुल्य उपहार से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में संबंधित विजेताओं को वर्ष 2022 के लिए कुल मिलाकर 56 पुरस्कार वितरित किए गए। विगत वर्ष के जनवरी-जून के लिए 28 तथा जुलाई-दिसम्बर के लिए 28 श्रमिकों का चुनाव किया गया। जिसका उद्देश्य कामगारों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ साथ प्रोत्सहित करना भी है।

एसएमएस-3 में प्रत्येक छःमाही के लिए सर्वोत्तम श्रेणी में 5 पुरस्कार, अनमोल श्रेणी में 5 पुरस्कार और दक्ष श्रेणी में 18 पुरस्कार वितरण निर्धारित किया गया है। पुरस्कार समारोह में सभी विजेताओं को पुरस्कार राशि के बराबर उपहार देकर सम्मानित किया गया।

संदीप कुमार कर ने अपने भाषण में ठेका श्रमिकों को कहा की आप सभी इस संयंत्र के अभिन्न अंग हैं, आप सभी इस संयंत्र के लिए उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितना की इस संयंत्र के अन्य अधिकारी और कर्मचारी हैं। श्री बी के महापात्रा ने वहां उपस्थित सभी लोगों को सुरक्षा सम्बंधित प्रशिक्षण और नियम के पालन की महत्ता बताई। अपने स्वागत उद्बोधन में श्री ए बी श्रीनिवास ने, कार्यस्थल पर जाने से पहले वहां के खतरे और सम्बंधित सुरक्षा के बारे में जानकरी ले लेने पर जोर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुरक्षा शपथ के साथ की गई। कार्यक्रम में मास्टर ऑपरेटर (एसएमएस-3) बहुरन लाल साहू का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा इस समारोह में सम्मानित ठेका श्रमिकों से सम्बंधित ठेका प्रभारी, संयंत्र के अन्य वरिष्ठ कर्मचारी एवं पुरस्कार विजेता भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन, महाप्रबंधक तथा डीएसओ (एसएमएस-3) पुष्पा एम्ब्रोस द्वारा किया गया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant की यूनियनें भाजपा सांसद के खिलाफ उतरी सड़क पर
Next: मोबाइल रिपेयरिंग, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, फास्ट फूड स्टॉल का 31 मई से फ्री में लीजिए प्रशिक्षण, खुद का कीजिए बिजनेस

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.