Skip to content
02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: QR Code के बगैर कोई गाड़ी BSP में नहीं जाएगी, होगी CISF चेकिंग, चाहे कुछ भी कर लो…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: QR Code के बगैर कोई गाड़ी BSP में नहीं जाएगी, होगी CISF चेकिंग, चाहे कुछ भी कर लो…

18/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-No-vehicle-will-go-to-BSP-without-QR-Code-no-matter-what-you-do…
  • प्रबंधन की ओर से बोल दिया गया कि सभी लोग अपनी गाड़ियों पर क्यूआर कोड लगाएं। सीआइएसएफ रेंडम चेकिंग करेगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) में बगैर क्यूआर कोर्ड (QR Code) दाखिल होना अब मुश्किला होगा। इसके बगैर सोमवार सुबह से कोई भी गाड़ी प्लांट में प्रवेश नहीं कर पाएगी। सीआइएसएफ (CISF) ने सख्ती करने की तैयारी की है। फर्स्ट शिफ्ट से ही गाड़ियों की चेक शुरू कर दी जाएगी। प्रबंधन की ओर से बोल दिया गया कि सभी लोग अपनी गाड़ियों पर क्यूआर कोड लगाएं। सीआइएसएफ रेंडम चेकिंग करेगी। इस दरमियान किसी के पास क्यूआर कोड नहीं मिलेगा तो उसे रोका जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: CG Assembly Elections: तेलुगू समाज उतार सकता है भिलाई नगर से प्रत्याशी, भाजपा-कांग्रेस का बढ़ेगा बीपी

19 जून से क्यूआर कोड लागू करने की बात BSP प्रबंधन ने पहले ही की थी। प्रथम पाली से क्यूआर कोड की चेकिंग होनी है। लेकिन यह भी जानकारी मिल रही है कि कर्मियों से बात करने पर उन्होंने इस पर अनभिज्ञता जाहिर की है। इसका कारण उन्होंने बताया कि मीडिया से पता चला, लेकिन कार्मिक विभाग की तरफ से ऐसी कोई भी जानकारी कर्मियों तक नहीं पहुंचाई गई है। लोग इसे बहुत हल्के में ले रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें:  सद्गुरू कबीर स्मृति महोत्सव: Chhattisgarh के कण-कण में बसी है संत कबीर की वाणी, CM भूपेश बघेल सरकार देगी कबीर आश्रमों को 5-5 लाख

अगर ऐसा होता है, तो मान लीजिए कर्मचारी क्यूआर कोड के अभाव में संयंत्र में प्रवेश नहीं कर पाते हैं और कुछ विभागों में उत्पादन प्रभावित हो सकता है। अगर, ऐसा होता है तो कौन जिम्मेदार होगा?
एक श्रमिक नेता ने बताया कि एक बात यह भी सामने आ रही है कि अगर बीएसपी के सभी गेटों में आईआर प्रॉब्लम होता है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा? और पिछले कई महीनों से सीआईएसएफ और कर्मियों के बीच में अक्सर गेटों पर विवाद होते रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें:   NJCS Sub-Committee Meeting 2023: ठेका श्रमिकों के वेतन समझौता में जोड़ें रात्रि, आवास, साइकिल और कैंटीन भत्ता

लेकिन इन सबको जानते हुए भी प्रबंधन इस मसले को इतने हल्के से क्यों ले रहा है। इसको व्यवस्थित तरीके से क्यों नहीं कर रहा है। ट्रेड यूनियनों को भरोसे में क्यों नहीं लिया जा रहा है, क्योंकि ट्रेड यूनियनों ने यह भी कहा है हम एक जिम्मेदार ट्रेड यूनियन होने के नाते सुरक्षा के मामले में हम सहयोग करने के लिए तैयार हैं। लेकिन इस अव्यवस्थित तरीके से नहीं…। इसको एक व्यवस्था में लाकर किया जाना चाहिए। लेकिन प्रबंधन और सीआईएसएफ दोनों ही इस गंभीर विषय को हल्के से ले रहे हैं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG Assembly Elections: तेलुगू समाज उतार सकता है भिलाई नगर से प्रत्याशी, भाजपा-कांग्रेस का बढ़ेगा बीपी
Next: Exclusive News: भिलाई स्टील प्लांट में होगी 500 Biometric Face Recognition Machine से हाजिरी, ठेका मजदूर भी दायरे में, BSP ने किया ऑर्डर

Related Stories

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026
Bokaro Steel Plant BSL pig iron production to increase DIC inaugurates the facility
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से अच्छी खबर: बीएसएल में पिग आयरन प्रोडक्शन की बढ़ेगी रफ्तार, डीआइसी ने दी सौगात

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.