Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई इस्पात संयंत्र: सेफ्टी सर्किल प्रतियोगिता 27 को, कर्मचारियों और ठेका मजदूरों का होगा जमावड़ा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र: सेफ्टी सर्किल प्रतियोगिता 27 को, कर्मचारियों और ठेका मजदूरों का होगा जमावड़ा

Azmat ali 12/06/2026
Bhilai Steel Plant Safety Circle Competition on June 27 Employees and Contract Workers to Gather

प्रतिभागी सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर केस स्टडी प्रस्तुत करेंगे और कार्यस्थल सुरक्षा में सुधार के लिए अपने अनुभव-सुझाव साझा करेंगे।

  • प्रतियोगिता में बीएसपी के कर्मचारियों एवं संविदा श्रमिकों की भागीदारी रहेगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के सेफ्टी इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 27 जून 2026 को संयंत्र स्तरीय सेफ्टी सर्किल प्रतियोगिता ‘सुरक्षा 2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य कार्यस्थल पर सुरक्षा संस्कृति को और अधिक मजबूत बनाना, जोखिम प्रबंधन को बढ़ावा देना तथा कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना है।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में बीएसपी के कर्मचारियों एवं संविदा श्रमिकों की भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर केस स्टडी प्रस्तुत करेंगे और कार्यस्थल सुरक्षा में सुधार के लिए अपने अनुभव एवं सुझाव साझा करेंगे।

कार्यक्रम का उद्घाटन 27 जून को सुबह 9:30 बजे होगा। प्रतियोगिता का आयोजन मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) के मिनी असेम्बली हॉल तथा कक्ष क्रमांक 4, 10 और 13 में किया जाएगा।

बीएसपी सेफ्टी डिपार्टमेंट ने बताया कि ‘सुरक्षा 2026’ का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी सर्वोत्तम प्रथाओं के प्रति प्रेरित करना और पूरे संगठन में सुरक्षा उत्कृष्टता की संस्कृति को विकसित करना है। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को सुरक्षा से जुड़े नवाचारों और प्रभावी उपायों को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

सेफ्टी इंजीनियरिंग विभाग ने सभी संबंधित कर्मचारियों और श्रमिकों से इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है, ताकि संयंत्र में सुरक्षित कार्य वातावरण को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Job Fair: 17 जून को 2329 पदों पर भर्ती, 10वीं से इंजीनियरिंग, एमबीबीएस तक को मौका, यहां आइए, नौकरी पाइए
Next: Stock Market Update: सरकार ने बल्क पेट्रोल-डीजल खरीद पर लगाई रोक, महंगाई दर में बढ़ोतरी, विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.