Skip to content
02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट: एसएमएस-2 में SC-ST Employees Association का संविधान के साथ इस पर फोकस
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: एसएमएस-2 में SC-ST Employees Association का संविधान के साथ इस पर फोकस

25/02/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant: SC-ST Employees Association focuses on this topic along with the Constitution in SMS-2

एसएमएस 2 के कार्मिकों ने अपनी समस्याओं को लेकर अपने विचार रखे। सभी कार्मिकों को अपने विचार रखने का समय दिया गया।

  • संगठन को संवैधानिक तरीके से मजबूत करना है।
  • संविधान के दायरे में अपने कर्मचारियों अधिकारियों की समस्याओं का निवारण करने पर फोकस।
  • कार्मिकों का विचार लिया गया और सबने मिलकर के काम करने का संकल्प लिया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के इस्पात गलनशाला क्रमांक 2 में बीएसपी एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन (SC-ST Employees Association) की विभागीय समिति के गठन को लेकर बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद की अध्यक्षता में हुई।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL के आधे-अधूरे वेतन समझौते पर कैट से बड़ा अपडेट, वकील ने मांगा समय, 8 अप्रैल को अब सुनवाई

बैठक में एसएमएस 2 के कार्मिकों ने अपनी समस्याओं को लेकर अपने विचार रखे। सभी कार्मिकों को अपने विचार रखने का समय दिया गया तथा साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए उनसे सुझाव मांगे गए। सभी कार्मिकों ने खुले मन से संगठन के इस प्रयास को सराहा मिलकर के संगठन के लिए काम करने की बात कही।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: रिफ्रेक्टरी इंजीनियरिंग विभाग में सुरक्षा सप्ताह, इथिकल स्टील का गूंजा नारा

एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने कहा कि यह विभागीय समितियां हमारे संगठन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इससे हमारा संगठन आगे चलकर बहुत मजबूत होगा और सभी कार्मिकों की समस्याओं को हल करने में मदद मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें: दुर्ग-भिलाई में दौड़ेगी ई-बस, कादम्बरी नगर सिकोला भाठा में बस स्टैंड का भूमि-पूजन

साथ ही इन समितियां के माध्यम से हमारे संगठन में समस्याओं के निवारण हेतु एक मजबूत ढांचा तैयार होगा। हम अपने कार्मिकों से सीधा संवाद बनाए रखने में भी इसका उपयोग कर सकते हैं। इसलिए हम आपसे निवेदन करते हैं कि आप लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में संगठन की सदस्यता ग्रहण करें और संगठन के कंधे से कंधा मिला कर काम करें।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई महापौर परिषद ने इसे दी मंजूरी,भूमिगत गैस,पेट्रोलियम लाइन, रामनगर मुक्तिधाम पर ये फैसला

संगठन के महासचिव, विजय कुमार रात्रे ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हम प्रयास कर रहे हैं।आने वाले समय में आप पाएंगे कि बीएसपी एससी एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्मिकों के लिए एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म होगा, जिससे हम कार्मिक अपनी सभी समस्याओं का हल इस संगठन के माध्यम से प्राप्त कर पाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का 2047 तक का प्लान, पढ़ें डिटेल

संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष चेतन लाल राना ने कहा कि संगठन को संवैधानिक तरीके से मजबूत करना है, ताकि हम संविधान के दायरे में अपने कर्मचारियों अधिकारियों की समस्याओं का निवारण कर पाए। इस अवसर पर सभी कार्मिकों का विचार लिया गया और सबने मिलकर के काम करने का संकल्प लिया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी कर्मचारी प्लांट में कैसे करते हैं काम, अब तो पत्नीजी ने भी देख लिया

उपस्थित सभी कार्मिकों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की और आने वाले 15 दिनों बाद एसएमएस 2 की विभागीय कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर कोमल प्रसाद-अध्यक्ष, चेतन लाल राणा कार्यकारी अध्यक्ष, विजय कुमार रात्रे महासचिव, कालिदास बघेल, जोनल सचिव, उमेश चंद्र भन्सारे, हरिराम उइके, दयालू राम मांडवी, राधेश्याम खांडेकर, रविंद्र कुमार ठाकुर, कमलनारायण, राजेंद्र प्रसाद बघेल, लक्ष्मण प्रसाद रात्रे, हेमचंद कुर्रे, नरोत्तम कुमार, भरत लाल ठाकुर, भूलन प्रसाद, महेश भूआर्य, रमेश कुमार, राम सिंह ठाकुर, अनिल मेहता, छबिलाल रावटे, हेम प्रसाद नेताम, मोहनलाल ठाकुर आदि एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: DelhiCM: दिल्ली की सत्ता फिर महिला के हाथ, रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा होंगे डिप्टी सीएम

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel City: पुस्तकालय मैदान में 8-9 को बसंत मेला, मजा लीजिएगा गीत-संगीत, रॉक बैंड का
Next: राजस्थान के CM के हाथों मिले पुरस्कार को ED-GM ने DIC को किया हैंडओवर

Related Stories

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026
Bokaro Steel Plant BSL pig iron production to increase DIC inaugurates the facility
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से अच्छी खबर: बीएसएल में पिग आयरन प्रोडक्शन की बढ़ेगी रफ्तार, डीआइसी ने दी सौगात

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.