Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP GM का पोस्टमार्टम, भड़का मैनेजमेंट, अधिकारी-कर्मचारियों को सस्पेंड करने का आदेश आया, पर इसलिए कार्रवाई रुकी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP GM का पोस्टमार्टम, भड़का मैनेजमेंट, अधिकारी-कर्मचारियों को सस्पेंड करने का आदेश आया, पर इसलिए कार्रवाई रुकी

Azmat ali 15/05/2026 (Last updated: 16/05/2026) 1 minute read
BSP GM Postmortem Order to Suspend Officers and Employees Action also Taken Against Half a Dozen Drivers

बीआरएम, प्लांट समेत अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पूर्व ईडी तक श्रद्धांजलि अर्पित करने सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट बीआरएम के जीएम के निधन पर हर तरफ मातम छाया है। आधी रात को घर से अस्पताल ले जाते समय ही निधन हो गया था। सेक्टर 9 हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल सुपेला में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव पुरी ले जाया गया, जहां  अंतिम संस्कार किया गया।

रात 3 बजे हालत बिगड़ने पर परिवार के सदस्यों ने सेक्टर 9 हॉस्पिटल फोन किया,ताकि एम्बुलेंस पहुंच सके। कोई रिस्पांस न मिलने से पड़ोसी आनन-फानन में लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना से उच्च प्रबंधन भड़क गया है।

एम्बुलेंस के लिए रिस्पांस न मिलने संबंधित विभाग के अधिकारी को सस्पेंड करने का आदेश दिया गया है। साथ ही आधा दर्जन ड्राइवरों को अगले आदेश तक के लिए हटा दिया गया है। वहीं, नाइट ड्यूटी पर तैनात कुछ कर्मचारियों पर भी कार्रवाई करने की बात सामने आई। लेकिन, स्थिति साफ होने के बाद प्रबंधन ने किसी को सस्पेंड नहीं किया है। जिस अधिकारी को सस्पेंड करने की बात कही गई, वह आइसीयू में भर्ती हैं। इसलिए प्रबंधन ने अपना फैसला रोक दिया। वहीं, हॉस्पिटल के रिकार्ड में रात साढ़े 12 बजे से लेकर भोर में 5 बजे तक कोई कॉल की इंट्री नहीं है। इसके लिए जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

बार एंड रॉड मिल (बीआरएम) के महाप्रबंधक सच्चिदानंद त्रिपाठी की 57 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। विभागीय कर्मचारी गम के माहौल में हैं। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कर्मचारियों ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि ठेका मजदूर, कर्मचारी, अधिकारी तक के लिए हमेशा मदद के लिए स्व. सच्चिदानंद त्रिपाठी खड़े रहते थे।

कोरोना काल में उनके द्वारा की गई मदद को याद कार्मिक भावुक हो गए। ठेका मजदूरों की आंखों में भी आंसू है। बीबीएम में लंबे समय तक सेवा दे चुके थे। बीबीएम बंद होने के बाद वह बीआरएम आए। इसलिए निधन की खबर मिलते ही बीबीएम, बीआरएम, प्लांट समेत अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पूर्व ईडी तक श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।

शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सेक्टर 9 हॉस्पिटल की मरच्यूरी से शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया। जीएम मेडिकल शाहिद अहमद ने एक विशेष गाड़ी का इंतजाम कराया, ताकि पोस्टमार्टम के बाद शव को पुरी ले जाने में परेशानी न होने पाए।

सेक्टर 9 अस्पताल में बीआरएम के सीजीएम योगेश शास्त्री, जीएम एचआर संजय द्विवेदी, अजय कुमार, प्लेट मिल जीएम ऑपरेशन प्रवीण चौकसे, मर्चेंट मि जीएम नागेंद्र कुमार, जीएम सुशांत नायक, पूर्व ईडी शैलेंद्र कुमार शर्मा, सीटू के सहायक महासचिव जगन्नाथ त्रिवेदी, नंदा, भोई, संदीप महाजन, BMS नेता रवि चौधरी, इंटक से सच्चिदानन्द पांडे और सहयोगी आदि मौजूद रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: सिंटर प्लांट 3 ने छुआ 100 मिलियन टन उत्पादन का आंकड़ा, मना जश्न, ईडी वर्क्स बोले…
Next: लंबी लाइन पर भिलाई के पेट्रोल पंप संचालक ने खोले राज़, पैसा न देने से रुकी थी सप्लाई, पेट्रोल-डीजल है भरपूर

Related Stories

BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.