Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मेडिकल इनवेलिडेट कर्मी को जारी करें डीम्ड एनडीसी, बीएसपी के सिस्टम से और ज्यादा परेशान हो रहे बीमार कर्मी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

मेडिकल इनवेलिडेट कर्मी को जारी करें डीम्ड एनडीसी, बीएसपी के सिस्टम से और ज्यादा परेशान हो रहे बीमार कर्मी

Azmat ali 18/10/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plants system is causing more distress to sick workers CITU demands this

आवास नहीं छोड़ने से आवास सम्बंधित एनडीसी जारी नहीं होने के कारण सीपीएफ को छोड़ कर अन्य भुगतान रुकने से परेशान हो रहे।

  • सीटू ने औद्योगिक संबंध विभाग की वरिष्ठ प्रबंधक प्रियंका मीणा से मुलाकात कर कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) के नाम पत्र दिया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। आश्रित के अनुकम्पा नियुक्ति के लिए मेडिकल इनवेलिडेट हुए कर्मी के ग्रैच्युटी, एसईएसबीएफ, छुट्टी के अंतिम भुगतान हेतु डीम्ड एनडीसी जारी करने की मांग सीटू ने की है। सीटू की टीम औद्योगिक संबंध विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक प्रियंका मीणा से मुलाकात कर मुख्य महाप्रबंधक नगर प्रशासन सेवाएं एवं कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) के नाम पत्र दिया।

ये है मौजूदा समय में मेडिकल अनफिट हुए कर्मियों को आवास देने संबंधी नियम

सीटू नेताओं ने कहा-संयंत्र में कार्यरत कर्मी बीमारी के कारण दो कैटेगरी में मेडिकल अनफिट किए जाते हैं, जिनमें से पहले कैटेगरी में मेडिकल अनफिट होने से लेकर कर्मी के सेवानिवृत्त (सुपर एनुवेशन) तक ईएफबीएस स्कीम के तहत बेसिक डी ए मिलता है। और कर्मी को उनके निवासरत आवास में ही निवास करने के लिए कोई राशि भी जमा नहीं करना होता है।

परंतु दूसरे कैटेगरी में मेडिकल अनफिट होने पर उनके आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति दी जाती है। किंतु मेडिकल इनवेलिडेट किए जाने से लेकर आश्रित के अनुकंपा नियुक्ति होने तक यदि मेडिकल अनफिट हुआ कर्मी उसी आवास में निवासरत है तो उस कर्मी का सीपीएफ को छोड़ कर अन्य भुगतान जैसे ग्रैच्युटी, एस ई एस बी एफ एवं छुट्टी का पैसा तब तक रोक दिया जाता है, जब तक उस कर्मी द्वारा उस आवास को जमा नहीं कर दिया जाता है। अथवा आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति मिलने के बाद उक्त आवास उस आश्रित के नाम पर आबंटित नहीं कर दिया जाता है।

प्रबंधन के सिस्टम से और ज्यादा परेशान हो जाता है बीमार कर्मी

आश्रित के अनुकम्पा नियुक्ति के लिए मेडिकल इनवेलिडेट हुए कर्मी एवं उनके परिजन एक तरफ बीमारी के इलाज में व्यस्त रहते हैं और दूसरी तरफ आवास नहीं छोड़ने से आवास सम्बंधित एन डी सी जारी नहीं होने के कारण सीपीएफ को छोड़ कर अन्य भुगतान रोके जाने से परेशान होते हैं। इस तरह मेडिकल इनवेलिडेट घोषित किए जाने और अनुकंपा नियुक्ति होने के बीच कितना समय लग सकता है यह आश्रित के एजुकेशन, कारपोरेट से एप्रूवल और अन्य किसी तकनीकी कारणों पर निर्भर करता है।

खत्म हो ऐसे भेदभाव पूर्ण नियम

संयंत्र से सामान्य रूप से सेवानिवृत्त होने के पश्चात कर्मी द्वारा रिटेंशन में आवास के लिए आवेदन करने पर नियमानुसार रिटेंशन स्कीम के अंतर्गत आवास की कैटेगरी के अनुसार एक निर्धारित राशि जमा करवाकर आवास को रिटेंशन में देने का प्रावधान है, किन्तु मेडिकल इनवेलिडेट घोषित होने वाले कर्मियों का आवास रखने के एवज में ग्रैच्युटी, एस ई एस बी एफ, छुट्टी का अन्तिम भुगतान रोकना भेदभाव पूर्ण रवैया है क्योंकि आवास के बदले में रोका गया यह रकम बहुत बड़ा होता है।

सीटू नें किया ये मांग

आश्रित के अनुकम्पा नियुक्ति के लिए मेडिकल इनवेलिडेट किए जाने की स्थिति में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए कर्मी को वर्तमान आवास में ही रहने दिया जाए एवं जब तक आश्रित को नियुक्ति नहीं मिल जाती है तब तक नगर प्रशासन सेवाएं विभाग द्वारा डीम्ड एन डी सी जारी किया जाए, ताकि आश्रित के अनुकम्पा नियुक्ति के लिए मेडिकल इनवेलिडेट हुए कर्मी को सभी भुगतान मिल सके।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट के प्लांट गैरेज की टीम ने जीते अवॉर्ड, प्रबंधन ने किया सम्मानित
Next: EPS 95 न्यूनतम पेंशन: श्रम मंत्री की हामी, ईपीएफओ ने लिखित में दिया पहली बार पेंशन बढ़ाने का आश्वासन, हायर पेंशन पर ये जवाब

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.