Skip to content
18/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, रेल पटरी छटक कर केबिन से टकराई, ऑपरेटर जख्मी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, रेल पटरी छटक कर केबिन से टकराई, ऑपरेटर जख्मी

20/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Big-Breaking-News-Accident-in-Bhilai-Steel-Plant-rail-track-collides-with-cabin-operator-injured

रेल पटरी ने केबिन को तोड़ते हुए अंदर बैठे क्रेन ऑपरेटर को चोटिल कर दिया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट में हादसा हो गया है। रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल में क्रेन ऑपरेटर हादसे की चपेट में आ गया है। हाथ में गहरा जख्म है। मेन मेडिकल पोस्ट में प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर 9 हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है। एक्सरे आदि जांच-पड़ताल की जा रही है।

बताया जा रहा है कि रेल मिल के कूलिंग बेड एरिया में करीब सवा 9 बजे हादसा हुआ है। रेल पटरी का एक सिरा बेड में फंस गया, जबकि दूसरा सिरा छटक कर केबिन से टकरा गया।

ये खबर भी पढ़ें: केंद्रीय बजट 2024: वित्त मंत्री जी नौकरीपेशा पर दीजिए ध्यान, क्रीमी लेयर का आयकर करें शून्य, करदाता को चाहिए राहत

केबिन को तोड़ते हुए अंदर बैठे क्रेन ऑपरेटर को चोटिल कर दिया। किसी तरह क्रेन ऑपरेट को नीचे उतारा गया। हादसे की वजह से अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
कर्मचारी सुधाकर राव जीरापुरे के हाथ में चोट लगी है। टांके लगाए जा रहे हैं। विभागीय कार्मिकों के मुताबिक 13-26 मीटर की रेल को ठंडा किया जा रहा था। मैग्नेट क्रेन से इसको उठाते समय हादसा हुआ।

ये खबर भी पढ़ें मोदी जी…! अब से पहले इतने मायूस नहीं थे EPS 95 के 78 लाख पेंशनभोगी

गनिमत यह थी कि कर्मचारी के बायें हाथ में ही चोट लगी, अन्यथा बड़ी अनहोनी की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता था। घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। जख्मी कर्मचारी के बेहतर इलाज के लिए सेक्टर 9 हॉस्पिटल के डाक्टरों की टीम भी मुस्तैद हो गई है। प्रबंधन डाक्टरों के संपर्क में है।

इधर-रेल मिल में हादसे का कारण जानने के लिए जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। इस तरह का हादसा दोबारा न हो सके, इसके लिए एहतियासी कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, जख्मी कर्मचारी के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें Exclusive News: SAIL बोयोमेट्रिक सिस्टम पूरी तरह फेल, मोबाइल फोटो से लग रही धड़ल्ले से अटेंडेंस, देखिए सबूत

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPFO NEWS: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की बड़ी रिपोर्ट जारी, 19.50 लाख सदस्यों का बना रिकॉर्ड
Next: BSP कर्मी की होने वाली थी मौत, ऐन वक्त पर लगा ब्रेक, प्रतिबंधित समय में घुसा टैंकर, फल वाले होते जिम्मेदार

Related Stories

Mock Drill for a Chemical Accident at Bhilai Steel Plant on the 20th Do not Panic at the Commotion
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई स्टील प्लांट में Chemical Accident का मॉक ड्रिल 20 को, हड़कंप से घबराना नहीं

Azmat ali 18/08/2026
SAIL RSP Six employees receive RSP Gaurav award three winners each in the workman and executive categories
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP: 6 कर्मचारियों को ‘RSP गौरव’ पुरस्कार, वर्कमैन और एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 3-3 विजेता, पढ़ें नाम

Azmat ali 18/08/2026
Hot Strip Mill-II Clinches the Srujani Rolling Trophy at RSP Coke Ovens Secure Second Place
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP: Srujani Rolling Trophy पर हॉट स्ट्रिप मिल-II का कब्जा, कोक ओवन को दूसरा स्थान

Azmat ali 18/08/2026

You May Have Missed

Mock Drill for a Chemical Accident at Bhilai Steel Plant on the 20th Do not Panic at the Commotion
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई स्टील प्लांट में Chemical Accident का मॉक ड्रिल 20 को, हड़कंप से घबराना नहीं

Azmat ali 18/08/2026
SAIL RSP Six employees receive RSP Gaurav award three winners each in the workman and executive categories
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP: 6 कर्मचारियों को ‘RSP गौरव’ पुरस्कार, वर्कमैन और एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 3-3 विजेता, पढ़ें नाम

Azmat ali 18/08/2026
Hot Strip Mill-II Clinches the Srujani Rolling Trophy at RSP Coke Ovens Secure Second Place
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP: Srujani Rolling Trophy पर हॉट स्ट्रिप मिल-II का कब्जा, कोक ओवन को दूसरा स्थान

Azmat ali 18/08/2026
SAIL RSP Personnel Leaving Duty Early Management to Take Action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP: समय से पहले ड्यूटी छोड़कर कुछ कार्मिक जा रहे बाहर, प्रबंधन अब एक्शन में

Azmat ali 18/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.