Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP कर्मी की होने वाली थी मौत, ऐन वक्त पर लगा ब्रेक, प्रतिबंधित समय में घुसा टैंकर, फल वाले होते जिम्मेदार
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

BSP कर्मी की होने वाली थी मौत, ऐन वक्त पर लगा ब्रेक, प्रतिबंधित समय में घुसा टैंकर, फल वाले होते जिम्मेदार

21/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
BSP-worker-was-about-to-die-brake-applied-at-the-last-moment-tanker-entered-during-restricted-time
  • कर्मचारी सड़क पर गिर गया था। टैंकर का पहिया सीने के पास देख उसे चक्कर आ गया।

  • काफी देर तक उसे कुछ समझ में ही नहीं आ रहा था।

  • राहगीरों ने उसको किनारे किया और फिर घर की तरफ साथ ले गए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट का एक कर्मचारी बाल-बाल बच गया। टैंकर के नीचे आने वाला ही था कि ऐन वक्त पर ब्रेक काम कर गया। बाइक पहिए के सामने गिर चुकी थी और राहगीरों ने चिल्लाकर वाहन रोकवा दिया। अन्यथा बीएसपी के बोरिया गेट के सामने ही एक कर्मचारी को टैंकर रौंद चुका होता।

ड्यूटी से लौट रहे कर्मचारी यह मंजर देख भड़क गए। गुस्से से तिलमिलाए कर्मचारियों ने टैंकर चालक को खींचकर नीचे उतारा। चारों तरफ से घेकर पीटने की तैयारी थी। कुछ समझदार लोगों ने चालक को बचा लिया और समझाइश देकर छोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़ें: केंद्रीय बजट 2024: वित्त मंत्री जी नौकरीपेशा पर दीजिए ध्यान, क्रीमी लेयर का आयकर करें शून्य, करदाता को चाहिए राहत

वहीं, सामने फल वाले बीच सड़क पर ठेला लगाए पूरा तमाशा देख रहे थे। इन्हीं ठेले वालों की वजह से हादसे की आशंका बनी। गुंडई इतनी की इतना-सबकुछ होने के बाद भी वह हटे नहीं। ड्यूटी से लौट रहे कर्मचारियों ने फल वालों पर भी गुस्सा उतारा। लेकिन, वे अपने स्थान से नहीं हटे।

आखिर हटें भी क्यों? बीएसपी का नगर सेवाएं विभाग जब इन पर लगाम नहीं लगा पाया, तो बेचारे कर्मचारियों की चीख-पुकार से क्या होने वाला। मनबढ़ फल वाले किसी दिन मौत का कारण बनेंगे। और यह पूरा तमाशा बीएसपी प्रबंधन देखता रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें मोदी जी…! अब से पहले इतने मायूस नहीं थे EPS 95 के 78 लाख पेंशनभोगी

वहीं, जिला पुलिस पर भी बड़ा सवाल यह है कि प्रतिबंधित समय में जब मालवाहक बीएसपी के मार्ग पर नहीं चलेंगे, तो यह कैसे घुस गए। सीआइएसएफ और सेफ्टी डिपार्टमेंट भी हाथ पर हाथ धरे शांत बैठा हुआ है।

शनिवार रात 10.10 बजे बीएसपी कर्मचारी ड्यूटी से निकल रहे थे। इसी समय बीएसएनएल चौक की तरफ से एक टैंकर आया और चौराहे पर घुमाने के लिए आगे बढ़ा। उसी समय बीएसपी कर्मचारी चपेट में आने वाला था। कर्मचारी सड़क पर गिर गया था।

ये खबर भी पढ़ें Exclusive News: SAIL बोयोमेट्रिक सिस्टम पूरी तरह फेल, मोबाइल फोटो से लग रही धड़ल्ले से अटेंडेंस, देखिए सबूत

टैंकर का पहिया सीने के पास देख उसे चक्कर आ गया। काफी देर तक उसे कुछ समझ में ही नहीं आ रहा था। राहगीरों ने उसको किनारे किया और फिर घर की तरफ साथ ले गए।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, रेल पटरी छटक कर केबिन से टकराई, ऑपरेटर जख्मी
Next: PSU कर्मचारियों के लिए भी Pay Revision आयोग बनाइए Modi जी, SAIL BSL से वित्त मंत्री-DPE को चिट्ठी

Related Stories

SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.