Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big News: एम्स रायपुर ने किया पहला स्वैप किडनी ट्रांसप्लांट, छत्तीसगढ़ का बजा डंका
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

Big News: एम्स रायपुर ने किया पहला स्वैप किडनी ट्रांसप्लांट, छत्तीसगढ़ का बजा डंका

24/04/2025 1 minute read
Big News: AIIMS Raipur did the first swap kidney transplant, Chhattisgarh made a mark

आज तक, एम्स रायपुर ने 95 प्रतिशत की ग्राफ्ट उत्तरजीविता दर और 97 प्रतिशत रोगी उत्तरजीविता दर के साथ 54 किडनी प्रत्यारोपण किए हैं।

  • एम्स रायपुर ने सफलतापूर्वक अपना पहला स्वैप किडनी ट्रांसप्लांट किया।
  • नए एम्स संस्थानों में प्रथम और छत्तीसगढ़ राज्य का पहला सरकारी अस्पताल बना।
  • इस स्वैप किडनी प्रत्यारोपण से प्रत्यारोपण की संख्या में 15 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है।
  • एम्स रायपुर मृतक दाता अंग दान और मृतक दाता किडनी प्रत्यारोपण की शुरआत करने वाले नए एम्स में से प्रथम है।
  • यह मृतक दाता बाल चिकित्सा किडनी प्रत्यारोपण शुरू करने शुभारंभ करने वाला राज्य का पहला एम्स भी है।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मार्गदर्शन में, एम्स रायपुर ने सफलतापूर्वक अपना पहला स्वैप किडनी ट्रांसप्लांट किया। इसे किडनी पेयर्ड ट्रांसप्लांट (केपीटी) के रूप में भी जाना जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: Rourkela Steel Plant: न्यू प्लेट मिल का नया कमाल, प्रोडक्शन का आंकड़ा पार

इस उपलब्धि के साथ, एम्स रायपुर नए एम्स संस्थानों में से पहला और छत्तीसगढ़ राज्य का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है, जिसने इस जटिल और जीवन रक्षक प्रक्रिया को अंजाम दिया है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि स्वास्थ्य सेवा को आगे बढ़ाने और अंतिम चरण के किडनी रोग से पीड़ित रोगियों के लिए अभिनव उपचार समाधान प्रदान करने की दिशा में संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL News: सभी प्लांट के सेफ्टी & फायर सर्विस प्रमुखों का भिलाई स्टील प्लांट में जमावड़ा, पढ़ें डिटेल

अनुमान है कि इस स्वैप किडनी ट्रांसप्लांट से ट्रांसप्लांट की संख्या में 15 प्रतिशत की वृद्धि होगी। इसकी क्षमता को पहचानते हुए, राष्ट्रीय संगठन और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (एनओटीटीओ) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्वैप डोनर ट्रांसप्लांटेशन के कार्यान्वयन की सिफारिश की है क्योंकि इस विकल्प से डोनर की संख्या बढ़ सकती है। एनओटीटीओ ने देश भर में इन प्रत्यारोपणों को अधिक प्रभावी ढंग से सुविधाजनक बनाने के लिए एक ‘समान एक राष्ट्र एक स्वैप प्रत्यारोपण कार्यक्रम’ शुरू करने का भी निर्णय किया है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल को मिली नई सौगात, डीआइसी ने काटा फीता

स्वैप प्रत्यारोपण में, किडनी की खराबी से पीड़ित एक रोगी इच्छुक जीवित दाता होने के बावजूद रक्त समूह के अलग होने या एचएलए एंटीबॉडी की उपस्थिति के कारण किडनी प्राप्त नहीं कर सकता अब इस प्रत्यारोपण के माध्यम से किसी अन्य अन्य असंगत स्थिति के साथ दाताओं का आदान-प्रदान करके प्रत्यारोपण करवा सकता है। इस व्यवस्था के माध्यम से, दोनों प्राप्तकर्ताओं को उनके अनुकूल किडनी मिलती हैं, जिसके परिणामस्वरूप दोनों के लिए सफल प्रत्यारोपण किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: संविधान बचाओ रैली-सम्मेलन: पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे भिलाई बौद्ध विहार, लिया तैयारियों का जायजा

एम्स रायपुर में हासिल इस ऐतिहासिक उपलब्धि में, बिलासपुर के 39 और 41 वर्षीय दो पुरुष ईएसआरडी रोगी तीन वर् से डायलिसिस पर थे। दोनों को किडनी प्रत्यारोपण कराने की सलाह दी गई थी। उनकी संबंधित पत्नियां जीवित दाताओं के रूप में आगे आईं।

ये खबर भी पढ़ें: CG Big News: सीएमएआई के साथ एमओयू साइन, देश का नया टेक्सटाइल हब बनेगा छत्तीसगढ़

हालांकि, रक्त समूह असंगति यानी एक जोड़ी में बी+ और ओ+, और दूसरी में ओ+ और बी+- के कारण सीधे दान संभव नहीं था। इस चुनौती से निपटने के लिए, एम्स रायपुर में प्रत्यारोपण टीम ने एक सफल स्वैप प्रत्यारोपण का समन्वय किया। प्रत्येक दाता ने अपनी किडनी दूसरे प्राप्तकर्ता को दी, जिससे रक्त समूह की संगतता सुनिश्चित हुई और दोनों रोगियों को जीवन रक्षक अंग प्राप्त करने में सहायता मिली। रोगियों की शल्य चिकित्सा 15 मार्च 2025 को की गई थी और सभी चार व्यक्ति- दाता और प्राप्तकर्ता दोनों- वर्तमान में प्रत्यारोपण आईसीयू में कड़ी निगरानी में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 न्यूनतम-हायर पेंशन चाहिए तो भेजिए EPFO, श्रम मंत्री, PMO को लेटर, ये है फॉर्मेट

स्वैप प्रत्यारोपण टीम में डॉ. विनय राठौर (ट्रांसप्लांट फिजीशियन); डॉ. अमित आर. शर्मा, डॉ. दीपक बिस्वाल और डॉ. सत्यदेव शर्मा (ट्रांसप्लांट सर्जन); डॉ. सुब्रत सिंहा, डॉ. मयंक, डॉ. जितेंद्र और डॉ. सरिता रामचंदानी (एनेस्थिसियोलॉजिस्ट) और अन्य प्रत्यारोपण सह-समन्वय टीम के सदस्य और ओटी एवं प्रत्यारोपण नर्सिंग स्टाफ शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: एक्स सर्विसमैन बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी की मौत, पोस्टमार्टम पर विवाद

एम्स रायपुर ने छत्तीसगढ़ में अंग प्रत्यारोपण को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संस्थान ने सफलतापूर्वक गुर्दा प्रत्यारोपण कार्यक्रम विकसित किया है, जिसमें जीवित और मृत दाता दोनों प्रत्यारोपण शामिल हैं। पिछले दो वर्षों में छह मृत दाताओं ने अपने अंग दान किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: कोल इंडिया न्यूज: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने दिखाया बड़ा दिल, ब्लड सेंटर को दी 169.26 लाख की सौगात

एम्स रायपुर मृतक दाता अंग दान और मृतक दाता किडनी प्रत्यारोपण का शुभारंभ करने वाले नए एम्स में से प्रथम है। यह मृतक दाता बाल चिकित्सा किडनी प्रत्यारोपण शुरू करने वाला राज्य का पहला एम्स भी है।

ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh News: रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर-कोरबा में दौड़ेगी 240 ई-बस, ये तैयारी

आज तक, संस्थान ने 95 प्रतिशत की ग्राफ्ट उत्तरजीविता दर और 97 प्रतिशत की रोगी उत्तरजीविता दर के साथ 54 किडनी प्रत्यारोपण किए हैं। यह संस्थान की नैदानिक उत्कृष्टता और उच्च गुणवत्तायुक्त रोगी देखभाल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

ये खबर भी पढ़ें: #PahalgamTerrorAttack: पहलगाम आतंकी हमले में रायपुर के दिनेश मिरानिया की गई जान, मुख्यमंत्री-राज्यपाल दुखी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट के मजदूर भड़के, सीजीएम कार्यालय का घेराव
Next: इंडिया स्टील सम्मेलन 2025: छत्तीसगढ़ का इस्पात उद्योग पर फोकस, 2030 के लक्ष्य पर बोले मंत्री जी…

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.