Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ईपीएस 95 पेंशन पर भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी खबर, मिली कानूनी जीत
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईपीएस 95 पेंशन पर भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी खबर, मिली कानूनी जीत

12/05/2025 1 minute read
Big news from Bhilai Steel Plant on EPS 95 pension, legal victory
  • आइडेंटिफिकेशन सर्टिफिकेट में 5 वर्ष की बाध्यता समाप्त।
  • एचएमएस यूनियन ने दायर किया था परिवाद। प्रबंधन के साथ समझौता।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant) से बड़ी खबर है। ईपीएस 95 पेंशन को लेकर बड़ी कामयाबी हासिल हो गई है। कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (Employee Pension Scheme 1995) के लाभ से वंचित होने वालों को अब बड़ी राहत मिल गई है। कर्मचारी यूनियन एचएमएस के महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र के परिवाद का रिजल्ट आ गया है।

ये खबर भी पढ़ें: 20 मई हड़ताल: इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट ने कर्मचारियों को दी चेतावनी, काम नहीं तो वेतन नहीं, नहीं मिलेगी छुट्टी

ईपीएस 95 पेंशन (EPS 95 Pension ) लेने के लिए सेवानिवृत्ति के उपरांत कर्मचारी अथवा उनकी पत्नी को आईडेंटिफिकेशन सर्टिफिकेट में ऐसे कर्मचारी से प्रमाणित करना होता था, जिसकी सेवा अवधि 5 वर्ष से ज्यादा बची हो। वर्तमान स्थिति में ऐसा देखा जा रहा है कि ऐसे कर्मचारियों की संख्या बहुत कम है।

ये खबर भी पढ़ें: रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन 140 किमी के प्रोजेक्ट को मंजूरी, SAIL BSP की है रावघाट में लौह अयस्क खदान

भिलाई इस्पात सयंत्र (Bhilai STeel plant) में 1998 से लेकर सन 2012 तक संयंत्र में भर्ती प्रक्रिया बहुत कम थी, जिसके कारण पुराने एवं नए कर्मचारियों के बीच आयु का अंतर बहुत ज्यादा हो गया है। यही एक मुख्य कारण है कि पुराने एवं नए कर्मचारियों के बीच में पारिवारिक परिचय लगभग शून्य हो गया।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो इस्पात संयंत्र में रोको-टोको अभियान, धरे गए कर्मचारी-अधिकारी

सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों के लिए भी समस्या

एचएमएस महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र ने कहा-सेवानिवृत हो रहे कर्मचारी को भी शुभकामना में ऐसे कर्मचारियों का विवरण देना होता है जिनकी सेवा अवधि 5 वर्ष से ज्यादा बची हो, लेकिन सेवानिवृत हो रहे कर्मचारी भी इसका विवरण देने में असमर्थ हैं, क्योंकि उनके साथी कर्मचारी भी 5वर्ष के पूर्व सेवानिवृत हो रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट को नई सौगात दी बीएसपी के भावी डायरेक्टर इंचार्ज ने, पढ़ें

विधवा पेंशन में भी समस्या

सेवानिवृत्ति के उपरांत यदि कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है तो पत्नी को विधवा पेंशन लेने हेतु आइडेंटिफिकेशन सर्टिफिकेट ऐसे कर्मचारियों से लेना पड़ता है, जिसकी सेवा अवधि 5 वर्ष से ज्यादा बची हो, जो संभव नहीं होता है। ऐसे कई प्रकरण सामने आए हैं, जिसमें सिर्फ आइडेंटिफिकेशन सर्टिफिकेट के कारण विधवा ने ईपीएस 95 का पेंशन नहीं लिया।

ये खबर भी पढ़ें: BSL DIC कर्मचारियों से सेल्फ डेवलपमेंट, बेस्ट प्रैक्टिसेज, डिजिटलाइजेशन और AI पर रूबरू

सहायक समायुक्त केंद्रीय रायपुर के समक्ष 2024 में परिवाद दायर

इसी संबंध में एचएमएस यूनियन के महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र द्वारा एक परिवाद सहायक समायुक्त केंद्रीय रायपुर के समक्ष फरवरी 2024 में प्रस्तुत किया गया था। प्रबंधन के साथ सहायक श्रमायुक्त केंद्रीय रायपुर की मध्यस्थता में पांच बैठके हुई। स्थानीय स्तर पर भी यूनियन एवं प्रबंधन के बीच कई दौर की चर्चा हुई।

ये खबर भी पढ़ें: अगले माह एरियर्स के साथ नया बेसिक-महंगाई भत्ता का भुगतान होगा शुरू, पढ़ें BSP संयुक्त यूनियन मीटिंग का डिटेल

7 मई 2025 को सहायक श्रमायुक्त केंद्रीय रायपुर कार्यालय में हुई बैठक में प्रबंधन एवं यूनियन आइडेंटिफिकेशन सर्टिफिकेट में 5 वर्ष की बाध्यता को समाप्त करने तथा वर्तमान कर्मचारियों को हर 3 वर्ष में आधार वेरिफिकेशन कराने पर सहमति हुई।

ये खबर भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में 5वां स्थान प्राप्त कर  BSP CGM की पुत्री सोनाक्षी दास ने रचा शैक्षणिक कीर्तिमान

यूनियन ने प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए यह कहा कि कर्मचारी हित में लिया गया एक अच्छा निर्णय है। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष हरीराम यादव, महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र तथा प्रबंधन की ओर से राहुल थोटे उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में मरीज की जान थी खतरे में, पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 40 मिनट में पहुंचाया रायपुर हॉस्पिटल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: संडे ऑन साइकिल: भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिकों-बच्चों में फिटनेस की तरफ बढ़ता जुनून
Next: डिप्लोमा इंजीनियर्स से बीएसपी के ईडी वर्क्स ने बोकारो का दिया उदाहरण, कहा…

Related Stories

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.