Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • डिप्लोमा इंजीनियर्स से बीएसपी के ईडी वर्क्स ने बोकारो का दिया उदाहरण, कहा…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

डिप्लोमा इंजीनियर्स से बीएसपी के ईडी वर्क्स ने बोकारो का दिया उदाहरण, कहा…

12/05/2025 1 minute read
BSP's ED Works gave the example of Bokaro to diploma engineers, said…

गेट पास के नवीनीकरण की प्रक्रिया को सरल व त्वरित बनाना-यह सुरक्षा और सुविधा दोनों की दृष्टि से आवश्यक है।

  • डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन की ईडी वर्क्स राकेश कुमार से सकारात्मक संवाद।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट (SAIL – Bhilai Steel Plant) के डिप्लोमा इंजीनियर्स की मांग एक बार फिर प्रबंधन के पास पहुंची। भिलाई इस्पात संयंत्र में डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन, भिलाई की एक महत्वपूर्ण बैठक ईडी वर्क्स राकेश कुमार के साथ संपन्न हुई। बैठक में संयंत्र के समग्र हित को ध्यान में रखते हुए डिप्लोमा इंजीनियर्स की कैरियर ग्रोथ एवं ठेका श्रमिकों के कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

ये खबर भी पढ़ें: 20 मई हड़ताल: इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट ने कर्मचारियों को दी चेतावनी, काम नहीं तो वेतन नहीं, नहीं मिलेगी छुट्टी

इन मुद्दों पर ईडी वर्क्स से चर्चा

एस-6 ग्रेड से ही अधिकारी वर्ग में पदोन्नति के अवसर सुनिश्चित करना-जिससे तकनीकी कौशल से समृद्ध कर्मियों को प्रोत्साहन मिलेगा और संगठन को अनुभवी मानव संसाधन की निरंतरता मिलेगी।

एम टेक, एमबीए, पोस्ट ग्रेजुएशन इन सेफ्टी जैसे उच्च योग्यता प्राप्त डिप्लोमा इंजीनियर्स को विशेष वरीयता- इससे ज्ञान आधारित नेतृत्व को बढ़ावा मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में मरीज की जान थी खतरे में, पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 40 मिनट में पहुंचाया रायपुर हॉस्पिटल

लेटरल एंट्री एवं मैनेजमेंट ट्रेनी कार्यक्रमों में विभागीय उम्मीदवारों को प्रोत्साहन-जिससे प्रतिभाशाली आंतरिक संसाधनों का पूर्ण उपयोग हो सकेगा।

म्यूचुअल ट्रांसफर के मामलों में शीघ्र एवं संवेदनशील कार्यवाही-जिससे कर्मचारी अपने कार्य और पारिवारिक जीवन में बेहतर संतुलन बना सकें।

ये खबर भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में 5वां स्थान प्राप्त कर  BSP CGM की पुत्री सोनाक्षी दास ने रचा शैक्षणिक कीर्तिमान

गेट पास के नवीनीकरण की प्रक्रिया को सरल व त्वरित बनाना-यह सुरक्षा और सुविधा दोनों की दृष्टि से आवश्यक है।
साथ ही ठेका श्रमिकों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी गंभीर मंथन हुआ। विशेष रूप से उनके पुराने व बड़े गेट पास को बदलकर छोटे व नए स्वरूप में जारी करने एवं अच्छे रेस्ट रूम सकारात्मक चर्चा हुई, जिससे कार्यस्थल पर सम्मान एवं सन्तुष्टि का अनुभव हो सके।

ये खबर भी पढ़ें: अगले माह एरियर्स के साथ नया बेसिक-महंगाई भत्ता का भुगतान होगा शुरू, पढ़ें BSP संयुक्त यूनियन मीटिंग का डिटेल

बैठक के दौरान ईडी वर्क्स राकेश कुमार ने “प्लांट ऑनरशिप” की भावना को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने बताया कि 4 एम (मेन,मशीन, मैथड, मटेरियल) में से “मेन” की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि वही संयंत्र की आत्मा है। उन्होंने कहा कि जब हर व्यक्ति अपने कार्यस्थल को अपनी ज़िम्मेदारी समझेगा, तभी उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा में वास्तविक बदलाव आएगा।

ये खबर भी पढ़ें: BSP लाइसेंस-रिटेंशन आवास पर बिग अपडेट: खत्म करें जमानतदार की अनिवार्यता, बढ़ते कब्जे पर भी गुस्सा

राकेश कुमार ने यह भी साझा किया कि बोकारो इस्पात संयंत्र में मुख्य महाप्रबंधक के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने वहां सभी के सहयोग से कुछ हटकर व्यवस्थागत परिवर्तन की दिशा में पहल की जिससे उत्पादन क्षमता, कार्य संस्कृति और कर्मचारी संतोष में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: ड्यूटी पहुंचे मजदूर की मौत, नौकरी की मांग पर हंगामा

उन्होंने उपस्थित प्रतिनिधियों को कहा कि आप सब समय समय पर इसी प्रकार मिलकर संयंत्र हित में अपने सुझाव दीजिए जिससे हम सब मिलकर अच्छा कर सकें, इनसे न केवल कार्य कुशलता में वृद्धि होगी, बल्कि कर्मचारी हैप्पीनेस और सहभागिता भी नई ऊंचाइयों को छूएगी।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: बीएसएल के ब्लास्ट फर्नेस 2 के चौथे स्टोव का ऑपरेशन शुरू, कोक की खपत और उत्पादन लागत होगी कम

एसोसिएशन ने विश्वास जताया कि ऐसी बैठके संयंत्र के उज्जवल भविष्य और कर्मचारी कल्याण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम सिद्ध होगी।

बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष राजेश शर्मा, मोहम्मद रफी, रमेश कुमार, अभिषेक सिंह, सौरभ सुमन, उषाकर चौधरी, घनश्याम साहू, अजय तमुरिया, सुदर्शन, विश्वमूर्ति तिवारी, अभिषेक, सोनू मेहता, मनीष यादव, धर्म सिंह, नील पटेल, किरण, रोहित पांडे, किशोर साव, प्रमोद पूरी आदि उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर: नया भारत आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारता है, यही है मोदी जी का संकल्प: मनीष पाण्डेय

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ईपीएस 95 पेंशन पर भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी खबर, मिली कानूनी जीत
Next: NMDC का साथ मिलने से दंतेवाड़ा की रमशिला 10वीं बोर्ड परीक्षा में ला सकी 600 में से 587 अंक, अब IIT का ख्वाब

Related Stories

Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026
Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.