Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सीमेंट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर पर बड़ी खबर, सेमहैक फॉर ग्रीन इन्फ्रा हैकथॉन शुरू
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

सीमेंट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर पर बड़ी खबर, सेमहैक फॉर ग्रीन इन्फ्रा हैकथॉन शुरू

22/05/2025 1 minute read
Big news on cement and construction sector, SemHack for Green Infra Hackathon starts

हैकाथॉन का उद्देश्य हरित प्रौद्योगिकी समाधानों को प्रोत्‍साहन देना, सीमेंट इकोसिस्‍टम में स्टार्ट-अप्स और अनुसंधान प्रतिभाओं को समर्थन प्रदान करना है।

  • सीमेंट और निर्माण क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए “सेमहैक फॉर ग्रीन इन्फ्रा” हैकथॉन का शुभारंभ किया गया
  • एनसीबी इनक्यूबेशन सेंटर ने राष्ट्रीय स्तर की नवाचार चुनौती के शुभारंभ के साथ अपनी पहली वर्षगांठ मनाई।
  • पंजीकरण 20 मई से 20 जुलाई 2025 तक https://www.ncbindia.com/cemhack.php पर खुले हैं।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। सीमेंट एवं निर्माण सामग्री परिषद (एनसीबी), बल्लभगढ़ में डीपीआईआईटी, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव ने “सेमहैक फॉर ग्रीन इंफ्रा” नामक अपनी तरह के पहले राष्ट्रीय स्तर के हैकथॉन का शुभारंभ किया।

इस मौके पर बोलते हुए संजीव ने अपनी पहली वर्षगांठ पूरी करने पर एनसीबी इनक्यूबेशन सेंटर को बधाई दी और सीमेंट तथा निर्माण क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देने की पहल की सराहना की। उन्होंने आईआईटी, एनआईटी और क्षेत्रीय तकनीकी विश्वविद्यालयों जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और आशा व्‍यक्‍त की कि हैकाथॉन के परिणामस्‍वरूप आशाजनक स्टार्टअप सफलता की कहानियां सामने आएंगी।

एनसीबी इनक्यूबेशन सेंटर (एनसीबी-आईसी) द्वारा आयोजित इस हैकथॉन का उद्देश्य सीमेंट, निर्माण और संबद्ध क्षेत्रों में जमीनी स्तर के नवाचारों के उद्यमशीलता और व्यावसायीकरण का समर्थन करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। एनसीबी-आईसी के जीएम और प्रभारी डॉ. कपिल कुकरेजा ने दो-ट्रैक प्रतियोगिता का विवरण साझा किया। एक स्टार्टअप, पेशेवरों और व्यक्तियों के लिए; दूसरा छात्रों और शिक्षाविदों के लिए-जो सीमेंट क्षेत्र में वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करने पर केंद्रित है। इसमें भागीदारी निःशुल्क है।

हैकाथॉन के विषयों में ग्रीन सीमेंट, ग्रीन प्रोसेस, ग्रीन कंक्रीट, कार्बन कैप्चर और स्टोरेज, रसद एवं आपूर्ति श्रृंखला और नेट जीरो लक्ष्य प्राप्त करना शामिल है। एक लाख रुपए तक के नकद पुरस्कार और एनसीबी-आईसी में इनक्यूबेशन या मेंटरिंग के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

पंजीकरण 20 मई से 20 जुलाई 2025 तक https://www.ncbindia.com/cemhack.php पर खुले हैं। एनसीबी, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के डीपीआईआईटी के तहत, भारत का सीमेंट और निर्माण सामग्री के लिए शीर्ष अनुसंधान एवं विकास संगठन है, जिसमें कच्चे माल से लेकर निर्मित संरचनाओं के पुनर्वास तक की विशेषज्ञता है।

एनसीबी के महानिदेशक डॉ. एल पी सिंह ने स्थिरता लाने में हैकाथॉन के महत्व पर जोर दिया और हाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, जिसमें आईआईटी रुड़की और जेके सीमेंट लिमिटेड के साथ डीएसटी- वित्त पोषित सीसीयू टेस्ट बेड परियोजना भी शामिल है। उन्होंने एनसीबी में सीसीयू के लिए बनने वाले एक उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की घोषणा की।

इस कार्यक्रम में आईआईटी रुड़की के निदेशक, प्रो. के.के. पंत; एनसीबी के अध्यक्ष और सीमेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नीरज अखौरी और एनसीबी के महानिदेशक, डॉ. एल.पी. सिंह ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में शोधार्थियों, छात्रों, उद्योग जगत के शीर्ष नेतृत्‍व और एनसीबी के वैज्ञानिकों की भागीदारी देखी गई।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: ड्यूटी जा रहे भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी का एक्सीडेंट, कंधे में गंभीर चोट
Next: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अम्बिकापुर, उरकुरा, भिलाई, भानुप्रतापपुर, डोंगरगढ़ संग देश के 103 स्टेशनों का किया उद्घाटन

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.