Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CGM सेफ्टी के मुंह पर बोल आए BMS नेता-सेफ्टी शू, हीटप्रूफ जैकेट नहीं मिल रहा, कैसे होगा सुरक्षित काम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM सेफ्टी के मुंह पर बोल आए BMS नेता-सेफ्टी शू, हीटप्रूफ जैकेट नहीं मिल रहा, कैसे होगा सुरक्षित काम

Azmat ali 08/09/2026 1 minute read
BMS Leader Tells CGM (Safety) We arent Getting Safety Shoes or Heat-Proof Jackets, How can Work be Done Safely

बीएमएस नेताओं की सीजीएम सेफ्टी के साथ हुई बैठक। सीजीएम पुष्पा एंब्रोस बोलीं-मरोदा गेट के बाहर सड़क चौड़ीकरण कराया जाएगा।

  • प्लांट में कर्मचारियों को 6,7 एवं 8 नं का सेफ्टी शू नहीं मिल रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात मजदूर संघ (बीएमएस) के पदाधिकारियों की सीजीएम सेफ्टी पुष्पा एंब्रोस के साथ बैठक हुई ,जिसमें यूनियन ने कर्मचारियों को सेफ्टी शू एवं सेफ्टी जैकेट नहीं मिलने, संवेदनशील एरिया में अनस्किल्ड ठेका श्रमिक से काम कराने ,प्लांट के अंदर सड़कों पर जानवर बैठे होने, सिंगल ऑपरेटर से लोको चलवाने और जर्जर स्ट्रक्चर व छतों की शिकायत की एवं इसका शीघ्र समाधान करने की मांग की। शनिवार को बीएमएस कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक में सेफ्टी के मुद्दों को लेकर जल्द ही सीजीएम सेफ्टी से मीटिंग करने की मांग उठी थी, जिसमें महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय ने जल्द ही सीजीएम सेफ्टी के साथ बीएमएस पदाधिकारियों की बैठक रखने का आश्वासन दिया था। उसी कड़ी में आज की यह बैठक रखी गई थी।

मुख्य महाप्रबंधक( सेफ्टी) पुष्पा एंब्रोस के साथ बैठक में यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार पाल ने कहा कि प्लांट में कर्मचारियों को 6,7 एवं 8 नं का सेफ्टी शू नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ब्लास्ट फर्नेस के कर्मचारियों को सेफ्टी हेलमेट ,हीट प्रूफ जैकेट नहीं मिल रहा है। हर बार बोरिया स्टोर सेफ्टी अप्लायंसेज को भेजने में देरी करता है। उन्होंने ब्लास्ट फर्नेस के स्टॉक हाउस, हाई लाइन, स्कीप पिट मे अत्यधिक धूल उड़ने से कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ने की शिकायत करते हुए इस समस्या का जल्द समाधान करने को कहा। प्रदीप पाल ने ब्लास्ट फर्नेस 7 में हाई लाइन ओटीसी का ब्रेक सिस्टम ठीक से काम नहीं करने के कारण कभी भी दुर्घटना होने की आशंका व्यक्त करते हुए इसको जल्द ठीक कराया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP Election 2026: ISP Permanent Workers Union भी मैदान में, 9 को जारी होगी वोटर लिस्ट

कार्यकारी अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने कहा कि प्लांट में ज्यादातर दुर्घटनाएं जर्जर हो चुके स्ट्रक्चर के कारण होती है उन्होंने ऐसे जर्जर स्ट्रक्चर को जल्द से जल्द बदलने की मांग की l उन्होंने कहा कि संयंत्र के अंदर अभी भी जानवर सड़कों पर बैठे रहते हैं जिसके कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है जल्द से जल्द इनको बाहर किया जाए। वंश बहादुर सिंह ने कहा कि संयंत्र में सड़क दुर्घटना रोकने के लिए स्पीड लिमिट तय किया गया है हाई स्पीड पर गाड़ी चलाने वाले बीएसपी कर्मचारी को नोटिस दिया जाता है लेकिन क्या ठेका कंपनी के सुपरवाइजर,ठेकेदारों एवं अन्य गैर बीएसपी कर्मचारियों द्वारा हाई स्पीड पर गाड़ी चलाने पर कोई कार्यवाही की जाती है?

कार्यकारी अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने खुर्सीपार गेट के पास बड़े-बड़े गड्ढे होने एवं लगातार अंधेरा रहने से बड़ी दुर्घटना होने की आशंका व्यक्त करते हुए यहां की सड़कों को दुरुस्त करने एवं लाइट की व्यवस्था करने की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP में शनिवार को फुल-डे ड्यूटी पर रोक, यूनियन चुनाव होने तक आदेश स्थगित

संयुक्त महामंत्री राकेश उपाध्याय ने कहा कि संवेदनशील एरिया में अनस्किल्ड वर्कर से काम कराया जाता है, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है प्रबंधन को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। वरना कभी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। संयुक्त महामंत्री संजय साकुरे ने कहा कि संयंत्र के ज्यादातर कूलिंग टावर की सीढ़ी जर्जर हो चुकी है इस पर चढ़कर काम करने से हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने पंप हाउस की छत से लगातार पानी टपकने की भी शिकायत की। संजय साकुरे ने कहा की मरोदा गेट के बाहर की सड़क का चौड़ीकरण किया जाए एवं इसमें डिवाइडर लगाया जाए। साथ ही गेट के पास हैवी गाड़ियों के खड़े होने के लिए जो एंट्रेंस बनाया गया है उसे मरोदा गेट से आगे लगभग 200 मीटर दूर बनाया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट गेट पर RFID का ट्रायल सफल, फंसेंगे ड्यूटी छोड़कर बाहर जाने वाले, CISF अलर्ट

संयुक्त महामंत्री अनिल गजभिए ने कहा कि लोको ऑपरेशन के लिए एक लोको पर 2 ऑपरेटर और 2 संटिंग स्टाफ अनिवार्य है। लेकिन आजकल एक ऑपरेटर के साथ लोको चलवाया जाता है। विशेष कर नाइट शिफ्ट में एक ऑपरेटर के लगातार काम करने से कभी भी दुर्घटना हो सकती है। प्रबंधन पहले इसी कार्य को नियमित कर्मचारियों से करता था तब दो ऑपरेटर हुआ करते थे, लेकिन अब कॉस्ट कंट्रोल के लिए ठेका श्रमिकों से कराया जा रहा है उसके बाद भी सिर्फ एक ऑपरेटर दिया जा रहा है। उन्होंने ड्यूटी टाइम शुरू होने एवं खत्म होने पर कुर्सीपार गेट पर जाम होने के कारण टी एंड डी विभाग के वर्कस्टेशन में कार्यरत कर्मचारी को अधिक परेशानी होने का मुद्दा उठाते हुए खुर्सीपर गेट पर गैलरी बढ़ाने का सुझाव दिया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026 के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल, प्रबंधन बोला-ठगों से बचें

संयुक्त महामंत्री मृगेंद्र कुमार ने एसएमएस 3 के बिलेट यार्ड का स्ट्रक्चर एवं छत जर्जर होने की शिकायत करते हुए इसको जल्द ठीक करने की मांग की एवं स्लेग यार्ड के बाद वाली रोड को जल्द ठीक करने की मांग की। उपाध्यक्ष अखिलेश उपाध्याय ने कहा कि ठेका कंपनी द्वारा हर विभाग में ठेका लिया गया है यहां पर कई ग्रुप में काम कराया जाता है। हमारी मांग है कि हर ग्रुप के लिए एक व्यक्ति की सेफ्टी की जिम्मेदारी दी जाए, ताकि असुरक्षित कार्य होने पर एक निश्चित व्यक्ति की जिम्मेदारी तय हो। इससे सुरक्षित कार्य कराने में सहायता मिलेगी।

उपाध्यक्ष गंगाराम चौबे ने सिंटरिंग प्लांट 2 में कई डैमेज पाइप को लंबे समय से उसी हालत में छोड़ दिए जाने की शिकायत करते हुए कहा कि इन डैमेज पाइप को जल्द से जल्द वहां से हटवाया जाए वरना कभी भी ये गिर सकते हैं, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है। कोषाध्यक्ष रवि चौधरी ने कहा कि कुर्सीपार गेट से बीआरएम जाने वाली सड़क की हालत बहुत खराब है एवं यहां बीआरएम के पास वे ब्रिज के पास ट्रैकों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे एक्सीडेंट की संभावना बनी रहती है।

संयुक्त महामंत्री एस रवि ने कहा कि मेंन गेट के बाहर दो पहिया वाहन सड़क के किनारे बड़ी संख्या में खड़े रहते हैं, जिससे ड्यूटी आने के समय जाम लग जाता है। इन वाहनों के लिए कहीं अन्य पार्किंग की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि रेल मिल के मिल ऑपरेशन में अनस्किल्ड ठेका श्रमिकों से क्रेन चलवाया जा रहा है जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: 62% कर्मचारी हर हफ्ते कर रहे बेगार, मुफ्त में काम, भारत नंबर 1

मुख्य महाप्रबंधक (सेफ्टी ) पुष्पा एंब्रोस ने कहा कि खराब क्वालिटी के सेफ्टी शू आने के कारण उन्हें वापस कर दिया गया है, जिसके कारण से अभी कर्मचारियों को सेफ्टी शू नहीं मिल पा रहा है। सितंबर के अंत में या अक्टूबर के शुरू में सभी को सेफ्टी शू मिलना शुरू हो जाएगा। साथ ही अन्य सेफ्टी अप्लायंसेज की नियमित सप्लाई शुरू कराने का वादा किया। उन्होंने सड़कों पर जानवरों के बैठे होने को भी एक बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि हम इस पर लगातार काम करते रहते हैं। जल्दी इन जानवरों को बाहर करने का अभियान चलाएंगे।

उन्होंने मरोदा गेट एवं खुर्सीपर गेट के बाहर सुरक्षा को लेकर गंभीरता व्यक्त करते हुए कहा कि अभी मरोदा गेट के बाहर सड़कों का चौड़ीकरण कराया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: मकान पर विवाद से लाइसेंसधारियों ने एडीएम बिल्डिंग घेरा

उन्होंने स्ट्रक्चर एवं वर्कशॉप की छत के जर्जर होने पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सीजीएम मैकेनिक से चर्चा कर जल्द इसका समाधान करने का आश्वासन दिया। पुष्पा एंब्रोस ने कहा कि स्पीड लिमिट क्रॉस करने पर नियमित कर्मचारियों को नोटिस दिया जाता है एवं गैर बीएसपी कर्मचारियों को से भी फाइन लिया जाता है। उन्होंने सिंटरिंग प्लांट 2 के डैमेज पाइप को जल्द से जल्द हटाने का आश्वासन दिया।

बैठक में यूनियन से अध्यक्ष प्रदीप कुमार पाल, कार्यकारी अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष रवि चौधरी, उपाध्यक्ष गंगा राम चौबे, अखिलेश उपाध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह, घनश्याम पांडेय, सुधीर गड़ेवाल, संयुक्त महामंत्री अनिल गजभिए, राकेश उपाध्याय, एस रवि, मृगेंद्र कुमार, एवं संजय साकुरे उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: Steel Authority of India Limited: सेल के डायरेक्टर फाइनेंस का इंटरव्यू 18 सितंबर को, ये 12 दावेदार

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL ISP Election 2026: ISP Permanent Workers Union भी मैदान में, 9 को जारी होगी वोटर लिस्ट
Next: डॉ. संजीवा रेड्डी ने-डायरेक्टर पर्सनल से कहा-केंद्रीय न्यूनतम वेतन संग जारी रखें एडब्ल्यूए, खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.