Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: E0 प्रमोशन पाने वाले 100 कर्मचारी शामिल होंगे अधिकारियों के सोशल मीडिया परिवार में, 4 लोगों का रिजल्ट विथेल्ड होने पर बवाल शुरू
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: E0 प्रमोशन पाने वाले 100 कर्मचारी शामिल होंगे अधिकारियों के सोशल मीडिया परिवार में, 4 लोगों का रिजल्ट विथेल्ड होने पर बवाल शुरू

28/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Bokaro-Steel-Plant-100-employees-getting-E0-promotion-will-join-the-social-media-family-of-officers.-Uproar-started-when-the-result-of-4-people-was-withheld
  • बीएसएल प्रबंधन एकतरफ इस योग्यता सर्टिफिकेट के आधार को मानकर उसके अनुसार उनकी पोस्टिंग कर दी। दूसरी तरफ उस सर्टिफिकेट पर दिए गए DOB को मानने से इन्कार कर सभी कर्मी पर दबाव बना रही है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट के 100 कर्मचारी अब अधिकारी बन चुके हैं। ई-0 इंटरव्यू का रिजल्ट जारी होते ही सियासत भी शुरू हो गई है। बीएसपी आफिसर्स जल्द सम्मान समारोह आयोजित करने वाले हैं। फिलहाल, सभी पदोन्नत अधिकारियों को शुभनकामनाएं दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL E0 Promotion Result: सेल चेयरमैन पर टिप्पणी से सस्पेंड और कर्मचारियों की मुखबीरी करने वाले भी बने अधिकारी, पढ़िए बीएसपी के 227 नए अफसरों के नाम

वित्त एवं लेखा वरीय प्रबंधक अजय कुमार पाण्डेय, आरएमपी के वरीय प्रबंधक रवि भूषण का कहना है कि वर्तमान में तो ये लोग BSL OFFICERS के ग्रुप में नहीं हैं, पर इन नवप्रदोन्नत अधिकारियों को इस ग्रुप में हम गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हैं। जल्द ही इनके नंबर को अधिकारियों के सभी ग्रुप में सम्मिलित कर लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant में राजभाषा के नाम पर दिखावा, अंग्रेजी में सर्कुलर, एक पैरा नहीं समझ पा रहे कर्मी, सुविधाओं से वंचित, BSP CGM तक पहुंचा मामला

इधर, चार कर्मचारियों का अधिकारी के रूप में चयन होने के बावजूद रिजल्ट को वेथेल्ड करने पर आरोप लगने शुरू हो गए हैं। बोकारो में मामला यह है कि चारों लोग जिनका प्रोमोशन विथेल्ड किया गया है, इस तरह के सैकड़ों केस हैं। ये लोग अनुकंपा के आधार पर बीएसएल ज्वाइन किए हैं। इनके पिता जब नौकरी ज्वाइन किए थे तो उन्होंने बच्चों का उम्र जिस कॉलम में भरना था अंदाज से जल्दबाजी में भर दिया।

ये खबर भी पढ़ें:  Bhilai में बनेगा रायपुर की तर्ज पर Semi Olympic Swimming Pool, 10 खिलाड़ी तैर सकेंगे एक साथ, विधायक देवेंद्र की पहल

कार्मिक विभाग ने कोई सपोर्टिंग दस्तावेज ( बर्थ सर्टिफिकेट इत्यादि भी नहीं लिया था) वो इम्प्लॉय सुधार का आग्रह आधार या बर्थ सर्टिफिकेट के अनुसार किया, पर प्रबंधन ने सुधार नहीं किया। पिता की मृत्यु के पूर्व ये लड़के अपनी योग्यता सर्टिफिकेट के आधार पर प्राइवेट में कहीं काम कर चुके थे, जहां यूएएन आधार से लिंक भी था, पर पिता की मृत्यु के पश्चात जब बोकारो ज्वाइन किए तो पिता द्वारा डिक्लियर जन्मतिथि, योग्यता प्रमाणपत्र एवं आधार के जन्मतिथि से भिन्न हो गया। यही वजह है कि आज बीएसएल मात्र में ये स्थिति है।

जबकि राउरकेला, भिलाई, दुर्गापुर इत्यादि जगह पर आधार एवं योग्यता प्रमाणपत्र के अनुसार सुधार कर यूएएन से सबका आधार लिंक कर दिया गया। SAIL BSL मात्र का कार्मिक विभाग अड़ा हुआ है। नतीजा यह है कि अनेकों कर्मी को हाईकोर्ट रांची तक दरवाजा खटखटाना पड़ा है। केस तक दायर हो चुका है। अब इन चारों का प्रमोशन भी रोक दिया गया, ताकि दबाव में ये लोग सही DOB को गलत DOB कराने को मजबूर हो जाएं।

बीएसएल प्रबंधन एकतरफ इस योग्यता सर्टिफिकेट के आधार को मानकर उसके अनुसार उनकी पोस्टिंग कर दी। दूसरी तरफ उस सर्टिफिकेट पर दिए गए DOB को मानने से इन्कार कर सभी कर्मी पर दबाव बना रही है। जबकि ईपीएफओ के नियमावली या कोर्ट के लिए आधार या मैट्रिक सर्टिफिकेट सबसे सही जन्मतिथि प्रमाण माना गया है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL E0 Promotion: अधिकारी बनने वालों की ज्यादातर उम्र 55 पार, पढ़िए BSL के 100, BSP के 227, DSP के 105 और ISP के 27 अधिकारियों के नाम, Bokaro Steel Plant में उलझा मामला
Next: जिस गांव में नहीं था एक भी दुधारू पशु, अब मिल्क रूट से जुड़ा, सीएम भूपेश बघेल की पहल पर दुग्ध क्रांति, दूसरे गांवों में हो रही सप्लाई

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.