Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: रिटायरमेंट से पहले DIC BK Tiwari ने दी डे बोर्डिंग आर्चरी सेंटर को ये सौगात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: रिटायरमेंट से पहले DIC BK Tiwari ने दी डे बोर्डिंग आर्चरी सेंटर को ये सौगात

Azmat ali 26/08/2025 1 minute read
Bokaro Steel Plant Before Retirement DIC BK Tiwari Gave This Gift to The Day Boarding Archery Center

‘डे बोर्डिंग आर्चरी सेंटर’ की स्थापना 21 नवंबर 2013 को की गई थी। उभरते तीरंदाजों के लिए आधारशिला साबित हो रहा है।

‘डे बोर्डिंग आर्चरी सेंटर’ की नई सुविधाओं का लोकार्पण निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी द्वारा किया गया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज बीके तिवारी का कार्यकाल समाप्त होने में बस चंद दिन ही बचे हैं। जाते-जाते अब कुछ सौगात देकर जा रहे हैं। बोकारो इस्पात संयंत्र के ‘डे बोर्डिंग आर्चरी सेंटर’ की नई सुविधाओं का लोकार्पण निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश सुरेश रंगानी, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) सी. आर. मिश्रा, बीजीएच के प्रभारी डॉ. बी. बी. करुणामय, मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) कुंदन कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी, प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।

खिलाड़ियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस अपग्रेडेड केंद्र में आधुनिक चेंजिंग रूम एवं रेस्ट रूम जैसी सुविधाएँ विकसित की गई हैं। इन नई सुविधाओं से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए और भी बेहतर वातावरण एवं सभी आवश्यक सहूलियतें उपलब्ध होंगी।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: अपना बाजार, हेल्थ सेंटर, स्कूल लीजिए लाइसेंस पर, SAIL BSL में आवेदन शुरू, पढ़ें लिस्ट

गौरतलब है कि ‘डे बोर्डिंग आर्चरी सेंटर’ की स्थापना 21 नवंबर 2013 को की गई थी और तब से यह कई उभरते तीरंदाजों के लिए आधारशिला साबित हो रहा है। वर्तमान में यहाँ 24 कैडेट्स जिसमे 12 बालक एवं 12 बालिकाएँ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। सभी खिलाड़ी 12 से 16 वर्ष आयु वर्ग के हैं और उन्हें तीन वर्षों की अवधि तक व्यवस्थित प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

नि:शुल्क स्पोर्ट्स किट, ट्रैक सूट, जूते, टी-शर्ट

बोकारो स्टील प्लांट अपने सीएसआर के तहत खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए कैडेट्स को नि:शुल्क स्पोर्ट्स किट, ट्रैक सूट, जूते, टी-शर्ट और शॉर्ट्स उपलब्ध कराता है। साथ ही प्रतिदिन पौष्टिक अल्पाहार की भी व्यवस्था की जाती है, ताकि खिलाड़ी शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होकर आगे बढ़ सकें।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Big News: वेज रिवीजन, ग्रेच्युटी और बकाया एरियर पर केंद्रीय श्रमायुक्त ने बुलाई मीटिंग, मैनेजमेंट-यूनियन 9 सितंबर को होंगे आमने-सामने

बीएसएल का यह सतत प्रयास

स्थानीय खेल प्रतिभाओं को तराशने की दिशा में बीएसएल का यह सतत प्रयास न केवल युवा खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को नई ऊँचाइयां प्रदान कर रहा है, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बोकारो का नाम रोशन करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के डीआइसी बीके तिवारी इसी महीने हो रहे रिटायर, आरएसपी डीआईसी आलोक वर्मा को अतिरिक्त चार्ज

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant में पॉवर सप्लाई ठप, कुछ ही मिनटों में करोड़ों तबाह, जले फर्नेस के ट्यूअर्स, URM, रेल मिल, BRM, कोक ओवन के प्रोडक्शन ठप
Next: BGH की समस्याओं से कर्मचारी त्रस्त, SAIL SC-ST Employees Federation बोकारो यूनिट की ये मांग

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.