Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant में पॉवर सप्लाई ठप, कुछ ही मिनटों में करोड़ों तबाह, जले फर्नेस के ट्यूअर्स, URM, रेल मिल, BRM, कोक ओवन के प्रोडक्शन ठप
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant में पॉवर सप्लाई ठप, कुछ ही मिनटों में करोड़ों तबाह, जले फर्नेस के ट्यूअर्स, URM, रेल मिल, BRM, कोक ओवन के प्रोडक्शन ठप

Azmat ali 26/08/2025 (Last updated: 26/08/2025) 1 minute read
Power Supply Stopped in Bhilai Steel Plant Crores of Rupees Destroyed in a Few Minutes Furnace Tuyeres Burnt Direct Impact on Furnace Coke Oven Mill

Bhilai Steel Plant: मंगलवार सुबह करीब 11 बजकर 5 मिनट पर एमएसडीएस-5 में तकनीकी खराबी से पॉवर सप्लाई ठप हो गई।

  • पॉवर कट होने का असर कोक ओवन और सीसीडी पर भी सीधेतौर पर पड़ा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी खबर आ रही है। 10-15 मिनट के ब्लैक आउट ने करोड़ों का नुकसान करा दिया है। हॉट मेटल प्रोडक्शन ठप हो गया है। ब्लास्ट फर्नेस के ट्यूअर्स जल गए। वहीं, मिल एरिया का प्रोडक्शन भी प्रभावित हो गया है। कोक ओवन भी इसकी चपेट में आया।

मंगलवार सुबह करीब 11 बजकर 5 मिनट पर एमएसडीएस-5 में तकनीकी खराबी से पॉवर सप्लाई ठप हो गई। गैस सप्लाई बाधित होने से यूआरएम, बीआरएम और रेल मिल का प्रोडक्शन ठप हो गया है। ब्लास्ट फर्नेस 4 के 18 में से 11 ट्यूअर्स और ब्लास्ट फर्नेस 6 के 18 में से 9 ट्यूअर्स जलने की वजह से हॉट मेटल प्रोडक्शन प्रभावित हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के डीआइसी बीके तिवारी इसी महीने हो रहे रिटायर, आरएसपी डीआईसी आलोक वर्मा को अतिरिक्त चार्ज

ब्लास्ट फर्नेस 7 को सुबह से ही डाउन पर लिया गया था, जिसकी वजह से वह बच गया। रात तक उसे चालू करने की तैयारी है, ताकि उत्पाउन को बहाल किया जा सके। वहीं, ब्लास्ट फर्नेस 8 के एसजीपी में भी तकनीकी खराबी आ गई।

ब्लास्ट फर्नेस का उत्पादन ठप होने की वजह से गैस की सप्लाई भी रुक गई। रेल मिल, यूनिवर्सल रेल मिल, बीआरएम आदि मिलों में ईंधन के रूप में गैस इस्तेमाल की जाती है। जबतक फर्नेस का उत्पादन बहाल नहीं होता, तब तक गैस को लेकर किल्लत बनी रहेगी।

पॉवर कट होने का असर कोक ओवन और सीसीडी पर भी सीधेतौर पर पड़ा। कोक ओवन बैटरी 1 से 8, 11, सीडीसीपी, सीएसपी-1, 2, 4, हैमर क्रशर, सीएचपी आदि का भी कामकाज प्रभावित हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: अपना बाजार, हेल्थ सेंटर, स्कूल लीजिए लाइसेंस पर, SAIL BSL में आवेदन शुरू, पढ़ें लिस्ट

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: INTUC Metal Federation: संजीवा रेड्डी अध्यक्ष, रघुनाथ महासचिव, संजय सिंह बने कार्यकारी अध्यक्ष, बोले-Tata Steel Global CEO टीवी नरेंद्रन…
Next: Bokaro Steel Plant: रिटायरमेंट से पहले DIC BK Tiwari ने दी डे बोर्डिंग आर्चरी सेंटर को ये सौगात

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.