Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: बीएसएल के एजीएम आनंद राज टाटा क्रूसिबल कॉरपोरेट क्विज़ प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: बीएसएल के एजीएम आनंद राज टाटा क्रूसिबल कॉरपोरेट क्विज़ प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में

17/04/2025 1 minute read
Bokaro Steel Plant: BSL AGM Anand Raj in the semi-finals of Tata Crucible Corporate Quiz Competition

पूरे देश से 1.3 लाख से अधिक कॉरपोरेट क्षेत्र के अधिकारियों ने भाग लिया था। बीएसएल प्रबंधन ने अधिकारियो का हौसला बढ़ाया।

  • आनंद राज वर्ष 2021 में टाटा क्रूसिबल कॉरपोरेट क्विज़ प्रतियोगिता के राष्ट्रीय चैम्पियन बने थे।
  • इस उपलब्धि को हासिल करने वाले अब तक एकमात्र सेल के अधिकारी हैं।
  • ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ राज्य से प्रतिभागी शामिल हुए।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। देश के कॉरपोरेट सेक्टर के लिए सबसे प्रतिष्ठित एवं अग्रणी माने जाने वाले बिजनेस क्विज़ “टाटा क्रूसिबल कॉरपोरेट क्विज़ (Tata Crucible Corporate Quiz)” का 21वां संस्करण के उड़ीसा क्लस्टर के फाइनल में बीएसएल के सहायक महाप्रबंधक (अधिशासी निदेशक-संकार्य सचिवालय) आनंद राज ने जीत हासिल करते हुए आगामी 11 मई को मुंबई में आयोजित होने वाले प्रतियोगिता के नेशनल सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Rourkela Steel Plant: स्कूली बच्चों को मिलेगा बोतल बंद दूध, एमओयू का नवीनीकरण

टाटा क्रूसिबल कॉरपोरेट क्विज़ प्रतियोगिता (Tata Crucible Corporate Quiz Competition) के प्रीलिम्स का पहला स्तर मार्च महीने में ऑनलाइन आयोजित किया गया था जिसमें पूरे देश से 1.3 लाख से अधिक कॉरपोरेट क्षेत्र के अधिकारियों ने भाग लिया था।

ये खबर भी पढ़ें: सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य जातोयु हुसैन पहुंचे आरएसपी

टाटा क्रूसिबल कॉरपोरेट क्विज़ के 21वां संस्करण के ओडिशा क्लस्टर का आयोजन ताज ब्रांड होटल आईएचसीएल राजकुटीर में किया गया जिसमें ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ राज्य से प्रतिभागी शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र और अक्षय पात्र फाउंडेशन में मिड डे मील समझौता, दुर्ग जिले के सरकारी स्कूल के 25,000 बच्चों का भरेगा पेट

ओडिशा क्लस्टर के फाइनल राउंड के लिए चयनित 12 प्रतिस्पर्धियों में बोकारो स्टील प्लांट से प्रबंधक (सतर्कता) सौम्या खाती, वरीय प्रबंधक (एचएसएम) राहुल पांडा, और सहायक महाप्रबंधक (अधिशासी निदेशक-संकार्य सचिवालय) आनंद राज शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: नक्सलियों के गढ़ में दनदनाती थी गोलियां, आज दग रहे गोल, देशभर की पहुंची 36 टीमें

क्लस्टर फाइनल के बाद आनंद राज इस राउंड के चैंपियन बनें और राष्ट्रीय सेमीफाइनल के लिए चुने गए, जबकि बोकारो स्टील प्लांट से ही राहुल पांडा, वरीय प्रबंधक (एचएसएम) ओडिशा क्लस्टर के फाइनल राउंड के उपविजेता बने। नेशनल सेमीफाइनल में अन्य 11 क्लस्टर विजेता भी शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Salem Steel Plant: स्टेनलेस स्टील किचनवेयर के लिए ब्रांड नाम बताइए, 25,000 का पुरस्कार पाइए

उल्लेखनीय है कि आनंद राज वर्ष 2021 में टाटा क्रूसिबल कॉरपोरेट क्विज़ प्रतियोगिता (Tata Crucible Corporate Quiz) के राष्ट्रीय चैम्पियन बने थे और इस उपलब्धि को हासिल करने वाले अब तक एकमात्र सेल के अधिकारी हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL के Director Technical, Projects & Raw Materials एमआर गुप्ता पहुंचे DSP-ASP, ये रहा खास

बोकारो स्टील प्लांट के शीर्ष प्रबंधन ने आनंद राज तथा राहुल पांडा को इस उपलब्धि पर बधाई तथा आनंद राज को “टाटा क्रूसिबल कॉरपोरेट क्विज़” के आगामी राउंड में सफलता की शुभकामनाएं दी हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh News: नक्सलवादी आत्मसमर्पण-पीड़ित राहत पुनर्वास नीति 2025 लागू, जिलों में बनी कमेटी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: पेंशनभोगियों से अधिक कमाते हैं भिखारी, सरकार-ईपीएफओ की क्या है लाचारी
Next: राउरकेला स्टील प्लांट और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने मिलाया हाथ, पढ़ें न्यूज

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.