Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट में कस्टमर मीट, ग्राहकों को घुमाया प्लांट, बताया प्लान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट में कस्टमर मीट, ग्राहकों को घुमाया प्लांट, बताया प्लान

Azmat ali 05/06/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant Customer Meet SAIL and BSL Gear Up to Meet Market Requirements

ग्राहकों ने बीएसएल की प्रमुख उत्पादन इकाइयों का भ्रमण किया तथा इस्पात निर्माण की विभिन्न प्रक्रियाओं को प्रत्यक्ष रूप से देखा।

  • अधिकारियों ने ग्राहकों को बताया सेल एवं बीएसएल बाजार की बदलती एवं उभरती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) द्वारा आयोजित दो दिवसीय कस्टमर मीट का शुभारंभ हो गया है। सम्मेलन में देशभर से आए बीएसएल के लगभग सभी प्रमुख कस्टमर भाग ले रहे हैं। कस्टमर मीट में बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन, सेल के निदेशक (वाणिज्य) टीएन नटराजन, सेल एवं बीएसएल के अधिशासी निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक तथा बीएसएल एवं केंद्रीय विपणन संगठन (सीएमओ) के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सेल के वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्राहकों द्वारा बोकारो इस्पात संयंत्र के साथ लंबे समय से जुड़े रहने के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता, समयबद्ध आपूर्ति तथा अन्य सभी प्रमुख मानकों के संदर्भ में ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बीएसएल पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

अधिकारियों ने उपस्थित ग्राहकों को बताया कि सेल एवं बीएसएल अपनी उत्पादन क्षमता के व्यापक विस्तार की दिशा में अग्रसर हैं तथा बाजार की बदलती एवं उभरती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह विस्तार ग्राहकों को बेहतर उत्पाद, अधिक उपलब्धता तथा उन्नत सेवाएं प्रदान करने में सहायक होगा।

अपने संबोधन में अधिकारियों ने कहा कि कस्टमर मीट का कार्यक्रम ग्राहकों को बीएसएल की टीम के साथ प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करने, अपने सुझाव एवं फीडबैक साझा करने तथा पारस्परिक हितों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान करेगा।

कस्टमर मीट के दौरान बीएसएल के विभिन्न विभागों द्वारा तैयार मॉडलों की एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी के माध्यम से ग्राहकों को संयंत्र की कार्यप्रणाली, उत्पादन प्रक्रिया तथा विभिन्न विभागों की भूमिका एवं योगदान की जानकारी प्रदान की गई।

ग्राहकों ने बीएसएल की प्रमुख उत्पादन इकाइयों का भ्रमण किया तथा इस्पात निर्माण की विभिन्न प्रक्रियाओं को प्रत्यक्ष रूप से देखा। इस दौरान उन्हें संयंत्र की उत्पादन क्षमताओं, तकनीकी उत्कृष्टता तथा गुणवत्ता नियंत्रण प्रणालियों से भी अवगत कराया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीएसएल के निदेशक प्रभारी, सेल के निदेशक (वाणिज्य) टी. एन. नटराजन तथा सम्मेलन में भाग ले रहे ग्राहकों ने सहभगिता उद्यान में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

दो दिवसीय ग्राहक सम्मेलन का समापन 6 जून को ग्राहकों तथा सेल एवं बीएसएल के अधिकारियों के मध्य आयोजित एक विशेष संवाद सत्र के साथ होगा, जिसमें व्यवसाय, उत्पाद गुणवत्ता, आपूर्ति व्यवस्था तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महारत्न दर्जे पर खतरा! SAIL और BHEL को केंद्र सरकार की एक साल की चेतावनी, इन 2 कंपनियों को नवरत्न का दर्जा
Next: इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर: ड्यूटी से बाहर आते ही गेट पर मिला चना-शरबत

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.