Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: डीआइसी बीके तिवारी धमक पड़े बोकारो जनरल हॉस्पिटल में, लिया मरीजों से फीडबैक
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: डीआइसी बीके तिवारी धमक पड़े बोकारो जनरल हॉस्पिटल में, लिया मरीजों से फीडबैक

20/03/2025 (Last updated: 20/03/2025) 1 minute read
Bokaro Steel Plant: DIC BK Tiwari visited Bokaro General Hospital, took feedback from patients

निदेशक प्रभारी ने सीआरएम काम्प्लेक्स व एचआरसीएफ में सुरक्षा पहलुओं का लिया जायज़ा। डाक्टरों से भी बातचीत की।

  • बीएसएल के निदेशक प्रभारी ने किया बीजीएच का औचक निरीक्षण।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल  बोकारो स्टील प्लांट (SAIL – Bokaro Steel Plant) के डायरेक्टर इंचार्ज बीके तिवारी ने हड़कंप मचा कर रख दिया है। कर्मचारियों और अधिकारियों से जुड़ी शिकायतों के समाधान पर पूरा फोकस किया है। पिछले दिनों टाउनशिप का दौरा किया था। अब बोकारो जनरल हॉस्पिटल (Bokaro General ) में धमक पड़े। मरीजों से फीडबैक लिया। वार्ड में खुद गए। भर्ती मरीजों का हालचाल लेने के साथ ही स्टाफ के व्यवहार आदि पर जानकारी ली। डाक्टरों और अस्पताल प्रबंधन का कई निर्देश भी दिए।

ये खबर भी पढ़ें: नेताजी के कब्जे पर चला भिलाई स्टील प्लांट का बुलडोजर, हाईकोर्ट तक गया था मामला

गुरुवार को बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीके तिवारी ने बीजीएच का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के सीएमओ इंचार्ज डॉ बीबी करुणामय तथा मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी) लक्ष्मी दास  इत्यादि उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: इंटर स्टील वॉलीबॉल चैम्पियनशिप: JSW ने RSP, BSP ने ASP, RINL ने दुर्गापुर स्टील प्लांट को हराया

औचक निरीक्षण के क्रम में निदेशक प्रभारी ने अस्पताल के विभिन्न वार्ड में इलाजरत कुछ मरीज़ों से मुलाक़ात की और इलाज के सम्बन्ध में चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की। निदेशक प्रभारी ने अस्पताल में हाउस कीपिंग, साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं में लगातार बेहतरी  से संबंधित दिशा-निर्देश भी चिकित्सकों को दिए।

ये खबर भी पढ़ें: सेल आरएसपी के 7 कर्मचारियों को मिला शाबाश अवॉर्ड, पढ़िए नाम

इधर-निदेशक प्रभारी ने सीआरएम काम्प्लेक्स व एचआरसीएफ में सुरक्षा पहलुओं का लिया जायज़ा

बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार  तिवारी ने संयंत्र के पूरे सीआरएम काम्प्लेक्स तथा एच आर सी एफ विभाग में सेफ्टी वॉक कर सुरक्षा पहलुओं का जायज़ा लिया। इस दौरान उनके साथ अधिशासी निदेशक (संकार्य) सीआर महापात्रा, कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा) आनंद रौतेला, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी) लक्ष्मी दास, सी आर एम -III के मुख्य महाप्रबंधक अरुण कुमार सी आर एम -I &II विभाग के विभागाध्यक्ष बिश्वजीत मिश्रा महा प्रबंधक (सी आर एम -I &II), एच आर सी एफ विभाग के विभागाध्यक्ष सहित सम्बंधित विभाग के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: Rourkela Steel Plant: जर्मन कंपनी की मदद से नई सौगात, कर्मचारियों को मिलेगी धूल से निजात

निदेशक प्रभारी ने सेफ्टी वॉक के दौरान सम्बंधित  विभाग के अधिशासियों तथा कर्मियों से सुरक्षा पहलुओं पर चर्चा की। साथ ही उन्हें पीपीई के इस्तेमाल और सुरक्षा नियमों के अनुपालन का निर्देश दिया। निदेशक प्रभारी ने शॉप फ्लोर में बेहतर हाउस कीपिंग पर भी बल दिया तथा सुरक्षा पहलुओं को और पुख्ता बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें: स्टील पीएसयू के मर्जर पर ध्यान दें, जबरन रिटायरमेंट जनहित में नहीं, सेल अधिकारी लगाएंगे 20 को काला बिल्ला

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Rourkela Steel Plant: एसपीएसबी इंटर स्टील कबड्डी चैंपियनशिप 2024-25 का चैंपियन बना Bhilai Steel Plant, RINL को हराया
Next: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन: EPFO की ताज़ा रिपोर्ट जारी, जनवरी 2025 में जुड़े 17.89 लाख मेंबर, पढ़ें डिटेल

Related Stories

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026
Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.