Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant विस्तारीकरण प्रोजेक्ट मामला पहुंचा राज्यभवन, पढ़ें राज्यपाल क्या बोले
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant विस्तारीकरण प्रोजेक्ट मामला पहुंचा राज्यभवन, पढ़ें राज्यपाल क्या बोले

Azmat ali 11/09/2025 (Last updated: 11/09/2025) 1 minute read
bokaro-steel-plant-expansion-project-case-reached-raj-bhavan-read-what-the-governor-said 1

बीएसएल विस्तारीकरण और पत्रकारों को बीमा योजना का लाभ दिलाने हेतु राज्यपाल से मिले कुमार अमित। शहर का विकास रुका है।

  • झारखण्ड पत्रकार सम्मान नियमावली को सरल करने की मांग।
  • पत्रकारों को पड़ोसी राज्यों की तरह स्वास्थ्य बीमा और पेंशन उपलब्ध कराने की वकालत।
  • विस्थापन पुनर्वास नीति बनाने एवं विधि व्यवस्था दुरुस्त करने की भी माँग।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट के आधुनिकीकरण और विस्तारीकरण परियोजना पर मंडला रहे संकट का मामला राज्यभवन तक पहुंच गया है। स्थगित विस्तारीकरण योजना को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए झारखण्ड सरकार से गम्भीर पहल करने की गुहार लगाई गई है।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कुमार अमित राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले। पत्रकारों को सामाजिक सुरक्षा के तहत स्वास्थ्य बीमा एवं पेंशन योजना का लाभ देने को लेकर एवं ज्ञापन सौंपा।

राज्य के विकास और युवाओं को रोज़गार

कुमार अमित ने राज्यपाल को स्थगित बीएसएल विस्तारीकरण परियोजना के बारे में विस्तार से अवगत कराते हुए इसे राज्य के विकास और युवाओं को रोज़गार हेतु काफी अहम बताते हुए इसको धरातल पर उतारने के लिए राज्य सरकार की ओर से गम्भीर पहल करने की माँग की।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: बोकारो स्टील प्लांट के सीआरएम 3 में गैस रिसाव, मचा हड़कंप, एरिया सील

इसके लिए उन्होंने राज्यपाल से राज्य में औद्योगिकरण के उपरांत बड़ी संख्या में विस्थापित हुए लोगों की समस्याओं के पूर्णतः निराकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा सुदृढ़ विस्थापन पुनर्वास नीति और आयोग बनाते हुए बोकारो सहित राज्य के सभी ज़िलों के क़ानून व्यवस्था को दुरुस्त कर झारखण्ड में उपयुक्त औद्योगिक वातावरण बनाने की माँग की।

राज्य के पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा और पेंशन का लाभ देने के लिए झारखण्ड सरकार द्वारा बनायी गई जटिल नियमावली के कारण वर्तमान में किसी भी पत्रकार को इसका लाभ नहीं मिलने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इस विषय से भी कुमार अमित ने राज्यपाल को पत्र देकर अवगत कराया।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro BMS की कमेटी भंग, लगे गंभीर आरोप, तदर्थ समिति 3 माह में कराएगी चुनाव

पत्रकार सम्मान नियमावली

पूर्व में राज्य सरकार द्वारा बनायी गई झारखण्ड पत्रकार सम्मान नियमावली को सरल कर सामाजिक सुरक्षा के तहत राज्य के सभी पत्रकारों को पड़ोसी राज्यों की तरह स्वास्थ्य बीमा और पेंशन उपलब्ध कराने की माँग की।

भाजपा नेता ने इससे राज्य में लोकतंत्र के चतुर्थ स्तम्भ के और सशक्त होने की बात कही। राज्यपाल श्री संतोष गंगवार ने कुमार अमित को इन विषयों पर गम्भीरता से गम्भीर पहल करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर कमल राज, सुजीत झा, तुषार, देशबंधु मिश्रा और अमृत राज भी मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें: Visakhapatnam Steel Plant को बचाने सड़क का संघर्ष तेज करेगा स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, 3 प्रस्ताव पारित

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: टाटा स्टील को मिला आईएसए जेंडर डाइवर्सिटी आइकॉन अवॉर्ड 2025
Next: Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में सीटू ने बढ़ाया इनका कद, पढ़ें सम्मेलन रिपोर्ट

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.