Suchnaji

Bokaro Steel Plant: दरवाजा तोड़कर मैनेजर की निकाली लाश, SAIL BSL में कोहराम

Bokaro Steel Plant: दरवाजा तोड़कर मैनेजर की निकाली लाश, SAIL BSL में कोहराम

सूचनाजी न्यूजू, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट से एक दुखद खबर है। बीएसएल के पीपीसी डिपार्टमेंट के मैनेजर श्रीकांत की डेडबॉडी मिली है। कमरे का दरवाजा तोड़कर श्रीकांत को बाहर निकाला गया। अचेता अवस्था में पड़े मैनेजर को बोकारो जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। शव को मरच्यूरी में रखा गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

AD DESCRIPTION

आंध्र प्रदेश के मूल निवासी श्रीकांत बोकारो के सेक्टर-4 एफ में रहते थे। अविवाहित होने की वजह से वह अक्सर अपने दोस्त चंद्रकांत के आवास पर चले जाते थे। कोक ओवन में कार्यरत चंद्रमोहन के आवास पर ही गुरुवार रात रुके रहे। स्टेट सर्विस कमीशन की तैयारी के लिए वह दोस्त के यहां रहकर पढ़ते थे। शुक्रवार सुबह चंद्रमोहन जनरल शिफ्ट के लिए ड्यूटी चले गए। तब तक श्रीकांत घर में ही सो रहे थे।

AD DESCRIPTION AD DESCRIPTION

शाम को चंद्रमोहन ड्यूटी से घर आए तो देखा अंदर से दरवाजा बंद है। काफी देर तक दरवाजा पीट रहे, लेकिन खुला नहीं। शक होने पर उन्होंने अपने साथियों को फोन कर जानकारी दी। साथ ही पास-पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई।

दरवाजा तोड़ा गया। बेड पर श्रीकांत पड़े मिले। हाथ में फोन था। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित किया। साल 2015 में बोकारो स्टील प्लांट की सेवा से जुड़े थे। 31 वर्षी श्रीकांत का रिटायरमेंट 1952 में होना था।