Skip to content
20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: छंटनी के विरोध में उग्र होता आंदोलन, पुतला दहन, चक्का जाम की धमकी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: छंटनी के विरोध में उग्र होता आंदोलन, पुतला दहन, चक्का जाम की धमकी

Azmat ali 29/04/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant Protest against Retrenchment Effigy Burnt Threat of Road Blockade

यूनियन बोली-यदि छंटनी का आदेश वापस नहीं लिया गया, तो 12 मई को हजारों मजदूर गोलचक्कर पर जुटकर जोरदार प्रदर्शन करेंगे।

  • जय झारखंड मजदूर समाज के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया गया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट में 40 प्रतिशत ठेका कर्मियों को काम से हटाने के आदेश के बाद मजदूरों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को सेल प्रबंधन का पुतला दहन किया गया। रोजी-रोटी छिनने के डर से प्लांट में अफरा-तफरी का माहौल है। इस निर्णय के विरोध में जय झारखंड मजदूर समाज ने 23 अप्रैल से 9 मई तक सभी विभागों में जनजागरण अभियान शुरू किया है, वहीं 12 मई को प्लांट गोलचक्कर पर ‘हल्लाबोल’ प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है।

इसी क्रम में गांधी चौक, सेक्टर-4 में झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बी. के. चौधरी के नेतृत्व में भारी बारिश के बीच सेल प्रबंधन का पुतला दहन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद रहे।

मजदूरों को संबोधित करते हुए बी. के. चौधरी ने कहा कि प्लांट में मैनपावर की जरूरत को प्रबंधन भली-भांति समझता है, इसके बावजूद छंटनी का आदेश लागू करना उत्पादन और मुनाफा देने वाले इस प्लांट को कमजोर करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि अधिकांश मजदूर स्थानीय और मूलवासी हैं, जिनके पूर्वजों ने अपनी जमीन देकर इस प्लांट की स्थापना में योगदान दिया था।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छंटनी का आदेश वापस नहीं लिया गया, तो 12 मई को हजारों मजदूर गोलचक्कर पर जुटकर जोरदार प्रदर्शन करेंगे और जरूरत पड़ी तो 100 प्रतिशत चक्का जाम किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त महामंत्री एन. के. सिंह ने किया, जबकि कई यूनियन पदाधिकारी और नेता उपस्थित रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Junior Manager Examination Policy: परीक्षा में होती है धांधली, CBI केस है सबूत, BSL BAKS बोला-बदलिए नीति
Next: SAIL Rourkela Steel Plant: मार्केटिंग ने रचा इतिहास, 3,325 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व 

Related Stories

Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026

You May Have Missed

Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026
Laxity in the Safety Department Risk of accidents involving cattle at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेफ्टी डिपार्टमेंट की ढिलाई, भिलाई स्टील प्लांट बना खटाल

Azmat ali 19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.