Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज बीके तिवारी पहुंचे यूनियन दफ्तर, विदाई का भावुक पल, ये बोले…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज बीके तिवारी पहुंचे यूनियन दफ्तर, विदाई का भावुक पल, ये बोले…

Azmat ali 29/08/2025 1 minute read
Bokaro Steel Plants Director Incharge BK Tiwari Reached the Union Office an Emotional Moment of Farewell He Said This

भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ ने समारोह किया। महामंत्री प्रेम कुमार के नेतृत्व में सेक्टर 4/जी स्थित संघ के कार्यालय में विदाई समारोह।

  • यूनियन नेताओं ने कहा-कर्मचारियो को बीके तिवारी जैसे डायरेक्टर इंचार्ज की कमी हमेशा खलेगी।
  • डायरेक्टर इंचार्ज बीके तिवारी के कार्यकाल में बीएसएल उत्पादन और कमाई के नई बुलंदियों पर पहुंचा: प्रेम कुमार।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। अगस्त में सेवानिवृत्त हो रहे बोकारो स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज बीके तिवारी के सम्मान में भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ ने समारोह किया। महामंत्री प्रेम कुमार के नेतृत्व में सेक्टर 4/जी स्थित संघ के कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया।

प्रेम कुमार ने कहा कि विगत दिनों बीके तिवारी कोक ओवन एवं कोक केमिकल विभाग के मुख्य महाप्रबंधक के रूप में पहले कोक ओवन का उत्पादन बढ़ाया, उसके पश्चात ईडी वर्क्स के पद पर रहते हुए उन्होने बीएसएल के सभी विभागो का कायाकल्प किया, जिसके फलस्वरूप उन्हे प्रमोशन देकर बीएसएल का डायरेक्टर इंचार्ज बनाया गया।

बीएसएल का कमान उनके हाथो में आते ही बीएसएल के कई विभाग जैसे कि ब्लास्ट फर्नेस, एसएमएस न्यू, एसएमएस-2 सीसीएस, सीआरएम 3 का उत्पादन नित नई ऊंचाइयों पर पहुँचने लगा, जिसके कारण बीएसएल ने कमाई का भी नया रेकॉर्ड बनाया। हम सभी कर्मचारियो को बीके तिवारी जैसे डायरेक्टर इंचार्ज की कमी हमेशा खलेगी।

बीके तिवारी ने कहा कि मैंने हमेशा से ही सभी कर्मचारियों को बीएसएल के परिवार की तरह देखा है। उन्होंने कहा क़ि बीएसएल में मेरे वर्ष के कार्यकाल में मुझे कर्मचारियों का साथ हमेशा मिला है। यह कर्मचारियो का प्लांट के प्रति निस्वार्थ समर्पण ही बीएसएल की सफलता की कुंजी है।

आज के कार्यक्रम से मैं अभिभूत हूँ और आशा करता हूँ कि भविष्य में भी सभी कर्मचारी ऐसे ही अपना योगदान बीएसएल को आगे बढ़ाने में देते रहेंगे। इस अवसर पर लक्ष्मी दास मुख्य महाप्रबंधक उपस्थित रहे साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष शम्भु कुमार, एनके सिंह और कमलेश कुमार, उपाध्यक्ष सत्यनारायण ठाकुर और दिनेश मांझी, सुरेंद्र महतो, संयुक्त महामंत्री मुकेश कुमार और संतोष कुमार सिंह, संगठन मंत्री राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष राम कुमार श्रीवास्तव, उपकोषाध्यक्ष एस के सिंह अधिशासी सदस्य अमित कुमार सिन्हा, घनश्याम, शैलेन्द्र कुमार, दिलीप कुमार,राजेंद्र महतो, मंतोष कुमार, मुकेश कुमार, राज कुमार भारती, अनील कुमार, सुशील राम, दुर्गा मांझी, राजेश कुमार राजवार, राजेश कुमार राय, बाबुधन राम, और सुजीत कुमार मौजूद रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Bonus: ड्यूटी छोड़ कर्मचारी उतरे सड़क पर, DURGAPUR STEEL PLANT में सुलगी एरियर, बोनस की आग
Next: Chhattisgarh Chamber of Commerce and Industries Bhilai कार्यालय का कटा फीता, ऑनलाइन खरीदारी-विदेशी से नाता तोड़िए, बाजार-स्वदेशी से जोड़िए

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.