Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Chhattisgarh Chamber of Commerce and Industries Bhilai कार्यालय का कटा फीता, ऑनलाइन खरीदारी-विदेशी से नाता तोड़िए, बाजार-स्वदेशी से जोड़िए
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Chhattisgarh Chamber of Commerce and Industries Bhilai कार्यालय का कटा फीता, ऑनलाइन खरीदारी-विदेशी से नाता तोड़िए, बाजार-स्वदेशी से जोड़िए

Azmat ali 29/08/2025 1 minute read
Chhattisgarh Chamber of Commerce and Industries Bhilai office inaugurated appeal to avoid online shopping and buying foreign goods

चैंबर कार्यालय का शुभारंभ दिनकर बासोटिया (चेयरमैन, भिलाई चैंबर) ने किया। स्वदेशी संकल्प अभियान पत्रिका का विमोचन।

  • छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ निरंतर अपनी गतिविधियों और सेवाओं के विस्तार की ओर अग्रसर है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। ऑनलाइन खरीदारी और विदेशी वस्तुओं से नाता तोड़िए, बाजार और स्वदेशी से नाता जोड़िए। अब यह मुहिम दुकान-दुकान पहुंचाई जाएगी। व्यापारियों को जागरुक किया जा रहा है। दुकानों में बकायदा लिस्ट लगाई जाएगी कि स्वदेशी वस्तुएं क्या हैं और विदेशी वस्तुएं कौन-कौन सी हैं। ग्राहकों को समझाया जाएगा कि विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करें। इस अभियान को धार देने के लिए छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ ने मोर्चा संभाल लिया है।

शुक्रवार को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़, भिलाई इकाई के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, भिलाई इकाई के अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्र, उद्योग चैंबर के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने नए कार्यालय से शुरू होने वाली मुहिम और व्यापारियों-उद्यमियों को होने वाले फायदा गिनाए गए।

इस अवसर पर चैंबर कार्यालय का शुभारंभ दिनकर बासोटिया (चेयरमैन, भिलाई चैंबर) के करकमलों से संपन्न हुआ। स्वदेशी संकल्प अभियान पत्रिका का विमोचन किया गया।

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ निरंतर अपनी गतिविधियों और सेवाओं के विस्तार की ओर अग्रसर है। संगठन का मुख्य ध्येय समाज और देश के हित में कार्य करते हुए व्यापारियों की आवाज़ को मज़बूत करना है।

लक्ष्य वर्ष 2047 तक “विकसित भारत”

प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने जानकारी देते हुए बताया कि चैंबर की गतिविधियाँ दिनों-दिन बढ़ रही हैं और समाज तथा राष्ट्र के प्रति कार्य लगातार होते जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य वर्ष 2047 तक “विकसित भारत” के निर्माण में सार्थक योगदान देना है और इस लक्ष्य को पूरा करने की ज़िम्मेदारी व्यापारी वर्ग, विशेषकर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने पूरी तरह से अपने कंधों पर ली है। इसी संकल्प और समर्पण को और सशक्त बनाने के लिए चैंबर कार्यालय का विस्तार किया जा रहा है।

गरबा कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन

इसी क्रम में महिला चेम्बर भिलाई द्वारा आयोजित गरबा कार्यक्रम का भी पोस्टर विमोचन किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के पदाधिकारियों की उपस्थिति रहे। इनमें प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, भिलाई इकाई के अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्र, उद्योग चैंबर के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, अजीत सिंह,अनुपम पांडे, पंकज सेठी,मनोहर कृष्णानी,विनय सिंह,राकेश मल्होत्रा,पवन जिंदल, पीआरओ शंकर सचदेव, महिला चेम्बर अध्यक्ष सुमन कनोजे,सरोजनी पाणिग्रही,सविता शर्मा व अन्य महिलाएं एवं अनेक पदाधिकारी विशेष रूप से सम्मिलित रहे।

सामाजिक सरोकारों में महत्त्वपूर्ण भूमिका: गारगी शंकर मिश्रा

भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा ने बताया कि कार्यालय का यह नया स्वरूप व्यापार जगत की बढ़ती ज़रूरतों को पूरा करेगा और यह चैंबर के विस्तार एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

उन्होंने आगे कहा कि चैंबर ऑफ कॉमर्स न केवल व्यापार जगत की समस्याओं और चुनौतियों का समाधान कर रहा है, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

नया कार्यालय केवल एक भौतिक स्थल नहीं होगा, बल्कि यह व्यापारियों की ऊर्जा, संकल्प और संगठन का प्रतीक होगा, जहाँ से “विकसित भारत 2047” के स्वप्न को साकार करने की दिशा में ठोस कदम बढ़ाए जाएंगे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज बीके तिवारी पहुंचे यूनियन दफ्तर, विदाई का भावुक पल, ये बोले…
Next: CITU Union Election: भिलाई स्टील प्लांट के आक्सीजन प्लांट 2 का विभागीय सम्मेलन, इन्हें मिली जिम्मेदारी

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.