Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: BSP एक्सीडेंट पर बड़ा एक्शन, Confined Space में कैपिटल रिपेयर समेत सभी कार्यों पर बैन, ED Works पर लटकी तलवार, नोटिस और कोर्ट तक की नौबत
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP एक्सीडेंट पर बड़ा एक्शन, Confined Space में कैपिटल रिपेयर समेत सभी कार्यों पर बैन, ED Works पर लटकी तलवार, नोटिस और कोर्ट तक की नौबत

26/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Breaking-News-Big-action-on-BSP-accident-ban-on-all-works-including-capital-repairs-in-confined-space-government-to-send-to-ED-Works
  • कारण बताओ नोटिस ईडी वर्क्स को जारी होगा। कोर्ट में परिवार दायर कर समुचित कार्रवाई की जाएगी।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority Of India Limited) के भिलाई स्टील प्लांट हादसे पर बड़ा एक्शन हो गया है। कांटीनुअस कास्टिंग शॉप के कास्टर नंबर 6 के टनल में आग की चपेट में आने से 4 ठेका मजदूर झुलस चुके हैं। Confined Space में लापरवाही करने की वजह से हादसा हुआ है। इसको देखते हुए बीएसपी प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि तत्काल प्रभाव से ऐसे एरिया के सभी कैपिटल रिपेयर और अन्य कार्यों को रोक दिया जाए। डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ एंड सेफ्टी ने सभी कार्यों पर बैन लगा दिया है। सुरक्षा नियमों की जांच पड़ताल के बाद ही दोबारा कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ सरकार के डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ एंड सेफ्टी आशुतोष पांडेय ने जांच के बाद कई अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। आरोपित के रूप में फैक्ट्री मैनेजर एचओडी सहित कई अधिकारियों का नाम सामने आ रहा है। गुरुवार को ईडी वर्क्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद न्यायालय में परिवाद दायर कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ सरकार के विभाग का कहना है कि लापरवाही की वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ। वहीं, तहसीलदार ने भी घायलों का बयान ले लिया है। पुलिस ने भी स्पष्ट कर दिया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की जाएगी।

भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) में कंफाइंड स्पेस (Confined Space) 1200 से ज्यादा है। ऐसा स्थान जो इंसान के रहने लायक नहीं होता है। खतरनाक स्थान होता है। बगैर सुरक्षा मानकों का पालन किए यहां किसी तरह का कार्य नहीं किया जा सकता है। बावजूद, बीएसपी में लापरवाही बरती गई।

इसको देखते हुए आशुतोष पांडेय ने सभी कंफाइंड स्पेश यानी तहखाना में चल रहे कैपिटल या अन्य काम को तत्काल बंद करने का आदेश दिया है। श्री पांडेय ने Suchnaji.com को बताया कि कारण बताओ नोटिस ईडी वर्क्स को जारी होगा। कोर्ट में परिवार दायर कर समुचित कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: International Astronomy Day 2023: परिवार संग फ्री में कीजिए 29 को शहीद पार्क में खगोलीय घटनाओं और ब्रह्मांड की सैर
Next: Bhilai steel plant Accident: तहखाने में भरी थी आक्सीजन, चिंगारी से जला रंजीत का मोजा, फिर झुलसे 4 मजदूर, घायलों का बयान पढ़ें Suchnaji.com में, इन 3 अधिकारियों पर गंभीर आरोप

Related Stories

Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai News Dr SA Rizvi Passes Away
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 9 हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक एसए रिज़वी साहब का इंतकाल, आज शाम होंगे सुपुर्द-ए-खाक

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.