Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • Uncategorized
  • Breaking News: बोकारो स्टील प्लांट के सीआरएम में लगी आग, मचा हड़कंप
  • Uncategorized
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: बोकारो स्टील प्लांट के सीआरएम में लगी आग, मचा हड़कंप

16/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Breaking-News-Fire-breaks-out-in-CRM-of-Bokaro-Steel-Plant-creates-panic
  • विभागीय कार्मिकों ने फायर फाइटर से खुद आग बुझाने की कोशिश की।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel plant) से अच्छी खबर नहीं आ रही है। सीआरएम में एक और घटना हो गई है। सीआरएम-1 व 2 में आग लग गई है। आग की वजह से काफी देर तक हड़कंप मचा हुआ था। अफरा-तफरी के बीच फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग को काबू में किया।

ये खबर भी पढ़ें Bhilai Steel Plant का कर्मचारी हादसे में जख्मी, टूटी पैर की हड्डी…!

मंगलवार शाम करीब 4.20 की घटना बताई जा रही है। ट्रांसफर के पास आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि ट्रांसफॉर्मर के पास आयल गिरा होता है, उसी से आग लगी होगी। आग लगने का सही कारण जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें भिलाई न्यूज: सेक्टर 4 बोरिया सब्जी मार्केट का दायरा सड़क तक आया, हादसा लाया

टेंडम मिल-1 के पास ट्रांसफर के पास आग की लपटें देख वहां मौजूद कर्मचारी और अधिकारी खुद फायर फाइटर लेकर मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक आग बुझाने की कोशिश करते रहे। तब तक सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें भिलाई स्टील प्लांट: जनरल शिफ्ट ड्यूटी का नया टाइम सुबह 8 से शाम 4.30 बजे तक, पढ़िए सच्चाई

इस बाबत बीएसएल जनसंपर्क विभाग का कहना है कि सीआरएम-1,2 के टैंडेम मिल के ट्रांसफार्मर के केबल में आज अपराह्न लगभग 4 बजे चिंगारी देखी गयी जो संभवतः ट्रांसफार्मर के नीचे व आस -पास के सतह पर लगे आयल के कारण पकड़ी थी। इसे अग्निशमन कर्मियों द्वारा तुरंत बुझा दिया गया। घटना में कोई जान -माल का नुकसान नहीं हुआ है।

ट्रांसफार्मर पूरी तरह सुरक्षित है। साथ ही इस घटना से उत्पादन पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ा है, क्योंकि मिल पहले से ही बंद था। घटना में कुछ एक केबल जो जले हैं, उसे रिप्लेस किया जा रहा है।

बता दें कि बीएसएल के सीआरएम-3 में बीती रात एक क्रेन ऑपरेटर की मौत हो चुकी है। ड्यूटी पर मौजूद ऑपरेटर शैलेंद्र चंद्रा ऊंचाई से गिर गया था। मौके पर ही मौत हो गई थी।

मौत से आक्रोशित कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। करीब 12 घंटे तक ऑपरेटर की लाश सीआरएम में ही पड़ी रही। प्रबंधन से ऑफर लेटर मिलने के बाद शव को उठाने की अनुमति दी गई थी। इस दौरान कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। इधर-सीआरएम-1 व 2 में आग की घटना ने प्रबंधन को दहला दिया।

ये खबर भी पढ़ें बोकारो स्टील प्लांट का पूर्व कर्मचारियों के लिए खास तोहफा, ऑनलाइन मेडिक्लेम मॉड्यूल से बड़ी राहत`

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: तहसीलदार निलंबित, गांव वालों ने बताया था भ्रष्टाचारी, डिप्टी सीएम के आदेश पर अमल
Next: बार-शराब के ठेके सब बंद, नहीं मिलेगी भांग भी…जानिए वजह

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.