Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन चुनाव 2025 के 4 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज, निर्विरोध जीत भी नसीब न आई, Post Vacant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन चुनाव 2025 के 4 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज, निर्विरोध जीत भी नसीब न आई, Post Vacant

Azmat ali 08/09/2025 (Last updated: 08/09/2025) 1 minute read
Breaking News Nominations of 4 Candidates for BSP Officers Association Election 2025 Cancelled Post Vacant

सीनियर मैनेजर ऐमन अली का भी पर्चा खारिज होने का फायदा जोन 8A के सीनियर मैनेजर श्रवण कुमार शुक्ला पीपीएनसी को मिला।

  • रेल मिल के जोन 4सी से सिर्फ 2 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था।
  • एजीएम गोवर्धन प्रसाद सोनी और एजीएम संदीप कुमार बोरकर निर्विरोध निर्वाचित भी हो चुके थे।
  • सेक्टर 9 हॉस्पिटल की डाक्टर का पर्चा भी खारिज। 

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन चुनाव 2025 के लिए 4 जेडआर उम्मीदवारों के नामांकन खारिज कर दिए गए हैं। नामांकन फॉर्म में गलती पाए जाने पर चुनाव अधिकारियों ने पर्चे को खारिज किया है। 2 एजीएम, एक सीनियर मैनेजर और एक डिप्टी सीएमओ का नामांकन खारिज हुआ है।

चुनाव अधिकारी जीएम आइआर जेएन ठाकुर, विकास चंद्रा, संदीप झा, सैफुद्दीन फजली ने सोमवार को नामांकन फॉर्म की जांच की। काफी गहनता से जांच के बाद 4 अधिकारियों का पर्चा खारिज किया गया।

हैरान करने वाली बात यह है कि रेल मिल के जोन 4सी से सिर्फ 2 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। एजीएम गोवर्धन प्रसाद सोनी और एजीएम संदीप कुमार बोरकर निर्विरोध निर्वाचित भी हो चुके थे। दो ही पद थे, किसी अन्य ने पर्चा भरा नहीं था। जश्न मना रहे थे, अब झटका लग गया है। रेल मिल जोन का जोनल प्रतिनिधि पद अब रिक्त हो गया है। नई कमेटी में मनोनित किए जा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL अधिकारियों को अबकी बार 2% बढ़कर मिलेगा PRP, 1 लाख से ऊपर से पाएंगे GM

जोन 4सी से एजीएम गोवर्धन प्रसाद सोनी ने अपने नामांकन फॉर्म पर क्र.सं. 02 के साथ एक ही प्रस्तावक और एक ही अनुमोदक को रखा गया था, जो नियम के तहत गलत था। इसी तरह एजीएम संदीप कुमार बोरकर ने क्र.सं. 01 के साथ एक ही प्रस्तावक और एक ही अनुमोदक रखा था।

वहीं, जोन 8ए के वरिष्ठ प्रबंधक ऐमन अली का भी पर्चा खारिज हुआ है। उन्होंने उम्मीदवार स्थिति बॉक्स में क्रॉस एक्स के स्थान पर टिक वी लगा दिया था। जोन 8A से सीनियर मैनेजर श्रवण कुमार शुक्ला पीपीएनसी और ऐमन अली-ईएमडी से पर्चा भरा था। इस तरह श्रवण शुक्ला निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: BSP OA Election 2025: अध्यक्ष पर एनके बंछोर, मुकेश, आशीष, महासचिव पर तुषार, अंकुर, रामटेके, चौरसिया, सैनी व कोषाध्यक्ष पर सौभाग्य रंजन, अभिषेक में टक्कर

वहीं, मेडिकल के जोन 14 से डीसीएमओ लोकनिधि वेंकट रत्नम का पर्चा भी कैंसिल किया गया है। अन्य जोन से अनुमोदक होने की वजह से नामांकन खारिज किया गया है। बता दें कि इस जोन से डाक्टर पराग गुप्ता, डाक्टर मनीष देवांगन ने भी पर्चा भरा था।

बता दें कि 9 सितंबर को नाम वापसी का आखिरी दिन है। शाम 7 बजे तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि कौन-कौन पर्चा वापस लेता है और कौन मैदान में टिकता है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus: एनजेसीएस बैठक 20 सितंबर को, उपराष्ट्रपति चुनाव के चलते 9 सितंबर को श्रमायुक्त की बैठक स्थगित

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: नर्सिंग ऑफिसर और टेक्निकल ऑफिसर पदनाम का मुद्दा उठा SWFI सम्मेलन में 
Next: Bhilai Steel Plant: सेहत नहीं होने देंगे खराब, 100 से ज्यादा महिला ठेका मजदूरों की होगी जांच

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.