Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Good News: मजदूरों को बड़ी राहत, 23.39 करोड़ रुपए खातों में जमा
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Good News: मजदूरों को बड़ी राहत, 23.39 करोड़ रुपए खातों में जमा

Azmat ali 20/05/2026 1 minute read
Good News Big Relief for Laborers Rs 23 Crore Deposited in Their Accounts

Good News: मनरेगा श्रमिकों को समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

  • Durg जनपद पंचायत में 8 करोड़ 64 लाख 68 हजार,Dhamdha जनपद पंचायत में 6 करोड़ 34 लाख 53 हजार और Patan में 6 करोड़ 25 लाख 67 हजार रुपए की मजदूरी राशि खातों में जमा।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत दुर्ग जिले के मनरेगा श्रमिकों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। लंबित मजदूरी भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाते हुए प्रशासन ने 23 करोड़ 39 लाख 17 हजार रुपये की राशि श्रमिकों के बैंक खातों में जमा करना शुरू कर दिया है।

जिला पंचायत सीईओ बजरंग कुमार दुबे ने बताया कि एसएनए-स्पर्श प्रणाली के माध्यम से मजदूरी राशि सीधे श्रमिकों के खातों में ट्रांसफर की जा रही है। बड़ी संख्या में मजदूरों के खातों में भुगतान सफलतापूर्वक पहुंच चुका है, जबकि शेष राशि जमा करने की प्रक्रिया लगातार जारी है।

दुर्ग, धमधा और पाटन में करोड़ों का भुगतान

जिला पंचायत के अनुसार, शासन से प्राप्त राशि को प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न जनपद पंचायतों और क्रियान्वयन एजेंसियों के माध्यम से वितरित किया गया है।
Durg जनपद पंचायत में 8 करोड़ 64 लाख 68 हजार रुपये
Dhamdha जनपद पंचायत में 6 करोड़ 34 लाख 53 हजार रुपये
Patan जनपद पंचायत में 6 करोड़ 25 लाख 67 हजार रुपये की मजदूरी राशि संबंधित श्रमिकों के खातों में जमा की गई है।
इसके अलावा अन्य क्रियान्वयन एजेंसियों के माध्यम से 2 करोड़ 14 लाख 29 हजार रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है।

खातों की तकनीकी समस्याएं तुरंत दूर करने के निर्देश

सीईओ बजरंग कुमार दुबे ने कहा कि मनरेगा श्रमिकों को समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, कार्यक्रम अधिकारियों, तकनीकी अमले और जनपद पंचायत स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बैंक खाते, आधार सीडिंग, बैंकिंग त्रुटि या अन्य तकनीकी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए, ताकि मजदूरों को भुगतान में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL RSP के प्रोपेन प्लांट में लगी आग का मॉक ड्रिल, NDRF संग कई एजेंसी अलर्ट मोड में
Next: Breaking News: पहले दिन भिलाई स्टील प्लांट के 34 अधिकारियों-कर्मचारियों ने भरा VR Scheme फॉर्म, SAIL में 100 तक

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.