Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • RINL में 8 मौत से एक्शन मोड में SAIL CMD, सभी प्लांट का पोस्टमार्टम, देंगे अपना नंबर, कर्मचारी करेंगे डायरेक्ट कॉल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RINL में 8 मौत से एक्शन मोड में SAIL CMD, सभी प्लांट का पोस्टमार्टम, देंगे अपना नंबर, कर्मचारी करेंगे डायरेक्ट कॉल

Azmat ali 10/06/2026 1 minute read
SAIL CMD in Action after 8 Deaths at RINL all Plant Safety Reviews Complaint Number to be issued

आरआईएनएल हादसे से सबक: सेल सीएमडी ने दिखाई सख्ती, हर 15 दिन पर होगी सेफ्टी की समीक्षा। सीएमडी बोले- सुरक्षा पर समझौता नहीं।

  • विशाखापत्तनम हादसे की गूंज सेल तक, सीएमडी ने अधिकारियों से पूछा- सुरक्षा इंतजाम कितने मजबूत?
  • अब सीधे सीएमडी तक पहुंच सकेगी सेफ्टी की शिकायत, जल्द जारी होगा हेल्पलाइन नंबर।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुए भीषण हादसे ने देश के सार्वजनिक क्षेत्र के इस्पात संयंत्रों को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में एक अधिकारी समेत आठ कर्मचारियों की मौत के बाद स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा शुरू कर दी है।

सेल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अशोक कुमार पंडा ने मंगलवार को सभी एकीकृत इस्पात संयंत्रों के निदेशक प्रभारी (DIC), कार्यपालक निदेशकों (ED) और मुख्य महाप्रबंधकों (CGM) के साथ ऑनलाइन बैठक की। बैठक का मुख्य विषय सुरक्षा व्यवस्था और संभावित जोखिमों को रोकने की रणनीति रहा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL New Lease Policy: सेल को मिलेगा राजस्व, टाउनशिप को नया जीवन, मेहनत सेफी की, श्रेय ले रहा कोई और

स्टील मेल्टिंग शॉप की सुरक्षा पर विशेष फोकस

बैठक में सीएमडी ने विशेष रूप से स्टील मेल्टिंग शॉप-1 (एसएमएस-1) की कार्यप्रणाली और सुरक्षा मानकों को लेकर अधिकारियों से सीधे सवाल किए। उन्होंने जानना चाहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय कितने प्रभावी हैं और दुर्घटना रोकने के लिए क्या अतिरिक्त कदम उठाए जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, सीएमडी ने स्पष्ट संदेश दिया कि सुरक्षा के मामले में किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें: Visakhapatnam Steel Plant Accident: सीटू बोला-सुरक्षा से समझौते और निजीकरण की राजनीति का खतरनाक रिज़ल्ट, BSP भी उसी मॉडल पर

कर्मचारियों को मिलेगा सीधे सीएमडी तक पहुंचने का मौका
बैठक के दौरान सीएमडी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि यदि किसी कर्मचारी के पास सुरक्षा से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण सुझाव या चिंता है, तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पहले संबंधित सीजीएम को जानकारी दी जानी चाहिए। यदि वहां सुनवाई नहीं होती है तो मामला ईडी और डीआईसी तक ले जाया जाए। इसके बाद भी समाधान नहीं मिलने पर कर्मचारी सीधे सीएमडी से संपर्क कर सकेंगे। इसके लिए जल्द ही एक विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा, जो सभी कार्मिकों के बीच साझा किया जाएगा।

हर 15 दिन में होगी समीक्षा बैठक
सीएमडी ने यह भी तय किया कि सुरक्षा से जुड़ी समीक्षा अब केवल औपचारिकता नहीं रहेगी। उन्होंने घोषणा की कि ऐसी बैठकें हर 15 दिन में आयोजित की जाएंगी, ताकि सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी हो सके और किसी भी संभावित खतरे को समय रहते दूर किया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें: बिकने नहीं देंगे सेक्टर 9 हॉस्पिटल: कलेक्टर साहब आप भी कुछ कीजिए, बीएसपी सबकुछ छुपा रहा

सुरक्षा सिर्फ नियम नहीं, जीवन की रक्षा का संकल्प

विशाखापत्तनम हादसे ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि इस्पात उद्योग जैसे उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में सुरक्षा नियमों का पालन केवल प्रशासनिक आवश्यकता नहीं, बल्कि जीवन बचाने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है।

ल प्रबंधन का यह कदम न केवल दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की दिशा में अहम माना जा रहा है, बल्कि कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखने का अवसर भी देगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सुरक्षा संस्कृति को संगठन के हर स्तर पर मजबूत किया जाए, तो कई बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: युद्ध के बीच इज़राइल में नौकरी का मौका, 3500 पदों पर भर्ती, करीब 2 लाख तक सैलरी

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL New Lease Policy: सेल को मिलेगा राजस्व, टाउनशिप को नया जीवन, मेहनत सेफी की, श्रेय ले रहा कोई और
Next: बोकारो स्टील प्लांट ने कब्जेदारों को 9 मकानों से खदेड़ा

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.