Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSL ने BSP को 5 विकेट से रौंदा, सेलम, RINL, DSP ने जीते मैच, RSP, ISP, VISL हारा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ने BSP को 5 विकेट से रौंदा, सेलम, RINL, DSP ने जीते मैच, RSP, ISP, VISL हारा

11/02/2025 1 minute read
BSL defeated BSP by 5 wickets, Salem, RINL, DSP won the matches, RSP, ISP, VISL lost

इंटर स्टील प्लांट क्रिकेट चैंपियनशिप 2024-25 का शुभारंभ। राजश्री बनर्जी-अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

  • चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य स्टील प्लांट्स के बीच खेल भावना को बढ़ावा देना और आपसी समन्वय को सुदृढ़ करना है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट-बीएसएल (SAIL – Bokaro STeel Plant) के क्रिकेट स्टेडियम में इंटर स्टील प्लांट क्रिकेट चैंपियनशिप 2024-25 का शुभारंभ किया गया। इस चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजश्री बनर्जी-अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) ने किया।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: दुर्ग, बालोद, बिलासपुर और कांकेर में बीएसपी कार्मिक डालने जाएंगे वोट, कंपनी दे रही छुट्टी, सीजी सरकार का भी फरमान

इस अवसर पर बोकारो इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) कुंदन कुमार, महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) सीआरके सुधांशु, महाप्रबंधक (नगर प्रशासन) एके अविनाश, सहायक महाप्रबंधक (स्पोर्ट्स एंड सीए) सुभाष रजक सहित अन्य अधिकारी तथा क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र: 138 ठेका मजदूर के बच्चों को प्रोत्साहन प्रतिभा सम्मान, मिला 10 हजार तक

उद्घाटन समारोह के दौरान, मुख्य अतिथि राजश्री बनर्जी-अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) ने खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेल स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करते हैं, जो न केवल व्यक्तिगत विकास के लिए, बल्कि पेशेवर जीवन में भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Rourkela Steel Plant: हॉट स्ट्रिप मिल 2 का एचआर कॉइल्स प्रोडक्शन में नया रिकॉर्ड

उन्होंने कहा कि इंटर स्टील प्लांट क्रिकेट चैंपियनशिप एक ऐसा अवसर है जो टीम भावना को सशक्त बनाता है और कर्मचारियों के बीच सहयोग, एकता और सौहार्द का वातावरण उत्पन्न करता है।

ये खबर भी पढ़ें: खिलाड़ियों को 12 से 20 हजार तक आजीवन पेंशन, 10 लाख तक आर्थिक मदद भी

इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें दो समूहों में बांटा गया है. पहले समूह में दुर्गापुर स्टील प्लांट, राउरकेला स्टील प्लांट, इस्को स्टील प्लांट और भिलाई स्टील प्लांट की टीमें हैं, जबकि दूसरे समूह में आरआईएनएल-विशाखापत्तनम, वीआईएसएल-भद्रावती, सलेम स्टील प्लांट और बोकारो स्टील प्लांट की टीमें प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। यह टूर्नामेंट आगामी 15 फरवरी 2025 तक चलेगा।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 13 महीनों में मारे गए 305 नक्सली, 1177 गिरफ्तार, 985 का आत्मसमर्पण

पहले दिन खेले गए मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) ने भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant) को 5 विकेट से पराजित किया, वहीं सलेम स्टील प्लांट ने राउरकेला स्टील प्लांट को 6 विकेट से हराया। आरआईएनएल ने इस्को स्टील प्लांट को 7 विकेट से मात दी, जबकि दुर्गापुर स्टील प्लांट ने वीआईएसएल को 10 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य स्टील प्लांट्स के बीच खेल भावना को बढ़ावा देना और आपसी समन्वय को सुदृढ़ करना है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: कर्मचारी लाइसेंस पर लें 100 रुपए के फॉर्म पर 400 स्क्वायर फीट तक का मकान, 650 स्क्वायर फीट की मांग अधूरी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Rourkela Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस 5 का चौथा स्टोव बनेगा 106.48 करोड़ में, MoU साइन, 20 महीने की डेडलाइन
Next: Breaking News: बोकारो स्टील प्लांट के आवास में लगी आग, कर्मचारी, पत्नी और बच्चे की बची जान, BSL पर उठी अंगुली

Related Stories

NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026
Selection of SAILs New Director Finance Read about Praveen Kumar Rais Journey from a BSL Employee to the SAIL Board 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM-ED की सीढ़ी छोड़ सीधे डायरेक्टर फाइनेंस, पढ़ें प्रवीण कुमार राय का BSL कर्मचारी से SAIL बोर्ड में चयन तक का सफर

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.